Aadhar Card Update : आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?

Aadhar Card Update: आधार कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है लेकिन बहुत बार आधार कार्ड बनाते समय उसमे कुछ त्रुटी हो जाती है जिसकी वजह से हमे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बहुत से लोगो को यह पता नहीं है की वे अपने इस त्रुटी को आसानी से ऑनलाइन सही कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको आधार कार्ड अपडेट कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से स्टेप by स्टेप बतायेंगे इसलिए अगर आप भी अपने आधार कार्ड को सही करना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े। इस आर्टिकल की मदद से आप अपने Aadhar Card Update में कई प्रकार की जानकारी को अपडेट कर सकते है जैसे की अपना नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म दिनांक, जेंडर आदि।

Aadhar Card Update

ऑनलाइन Aadhar Card Update कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके Aadhar Card Update कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • वेबसाइट के होम पेज पर My Aadhar के सेक्शन में Book an Appointment का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
Aadhar Card Update
  • क्लिक करने के बाद न्यू पेज आपके सामने इस प्रकार से ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको select city/location के ऑप्शन में क्लिक करना है और अपनी city का चयन करना है , इसके बाद आपको Proceed Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • यदि आपको अपना शहर इस सूचि में नहीं दिखाई देता है तो आपको निचे वाले Proceed Book Appointment के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद ऊपर दिखाए अनुसार आपसे मोबाइल नंबर तथा कैप्चर कोड डालने का आप्शन आएगा|
  • इसमें आपको मोबाइल नंबर तथा कैप्चर कोड डालकर निचे दिए गए Send OTP के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर otp आएगा जिसको डालकर otp Proceed & Submit के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद ऐसे दो आप्शन आयेंगे जिसमे से आपको update Aadhar के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • जैसे ही आप अपडेट आधार के आप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने इस प्रकार से आवेदन फॉर्म आएगा|
  • इसमें आपको आपना नाम (जैसा आधार कार्ड में है ) तथा आधार कार्ड नंबर डालने हैं|
  • इसके बाद आपको जो भी जानकारी अपडेट करनी है, उस आप्शन पर क्लिक करेंगे तथा आपकी आयु 18 वर्ष से कम है तो आप My Age is Less Then 18 Years के आप्शन पर टिक करेंगे|
  • जैसे ही आप इस आप्शन पर टिक करेंगे तो आपके पास आपकी आयु और जन्म तिथि के दो आप्शन दिखेंगे जिनमे से आपको किसी एक का चयन करना है और जानकारी भरनी है|
  • इसके बाद Proceed के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • यदि आपको फोटो अपडेट करनी है तो आप बायोमेट्रिक के आप्शन पर क्लिक करेंगे|
  • इसके बाद आपको OK पर क्लिक करना है।
  • अब ऐसा व्यू आएगा जिसमे आपको save & Proceed पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड के अपडेट के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी दिखाई देगी तथा निचे एक सुचना का बॉक्स दिखाई देगा,जिसमे आपको टिक करना है| और सबमिट पर क्लिक करना है|
  • अब aadhar update appointment हो जायेगा व आपकी अपॉइंटमेंट id दिखाई दे देगी|
  • यह id आपको आपके नजदीकी किसी भी आधार अपडेट सेंटर पर लेकर जानी है|
  • आधार अपडेट सेंटर पर आपकी नयी फोटो ली जाएगी व अपडेट का चार्ज भी लिया जायेगा|
  • इस प्रकार आप अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं|

Aadhar Card Update Center कैसे देखें?

  • यदि आपको आधार कार्ड अपडेट सेंटर नियर में देखना है तो आपको आधार कार्ड अपडेट के लिए बुक करने के अंतिम चरण में जब आधार अपॉइंटमेंट id मिलती है उसके निचे आपको appointment के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको Advance Search के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके पास तिन आप्शन आते हैं,
  • 1.- Search By Center Name.
  • 2.- Search By Pin Code.
  • 3.- Search By state, district, post office, village आदि जानकारी भरकर Get Details पर क्लिक करके पता लगा सकते हैं|
  • इसके बाद आपकी जानकारी के मुताबिक सभी आधार अपडेट सेंटर दिखाई दे देंगे , जिस भी सेंटर पर आपको आधार अपडेट करवाना है, उस पर Book appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको अपना समय व दिनांक भरनी है, जिस समय आप आधार कार्ड अपडेट केंद्र पर जायेंगे|
  • यह प्रक्रिया करके Aadhar Card Update अपॉइंटमेंट कर सकते हैं |

आधार कार्ड अपडेट हुआ या नहीं कैसे देखें?

आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या फिर नहीं यह आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके चेक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद आपको Check Aadhaar Update Status पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको Enrolment id ( EID) नंबर दर्ज करने हैं तथा निचे दिए गए कैप्चा कोड डालकर Check Status पर क्लिक करना है|
  • आप अब अपने आधार कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं|

Aadhar Card Update कितने दिन में होता है?

यदि आपने आपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए भेज दिया है या आधार कार्ड अपडेट फॉर्म भर दिया है और आप जानना कहते है कि आधर कार्ड अपडेट होने में कितना टाइम / समय लगता है, तो आपको बता दें आधार कार्ड अपडेट होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगता है कई बार तकनिकी खराबी से 3 सप्ताह का समय भी लग सकता है| अपडेट होने की जानकारी आप साईट पर देखते रहें|

Aadhar Card Update करने की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। अगर आपके भी आधार कार्ड में कोई गलती हो गई है तो आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते है और इसमें सुधार कर सकते है। जैसा की हम जानते है की आधार कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है और अगर इसमें कोई गलती होती है तो आपको कई सरकारी और निजी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

1 thought on “Aadhar Card Update : आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?”

Leave a Comment

sarkari yojana