आत्मनिर्भर भारत योजना : Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana

Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana In Hindi : देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक नयी योजना शुरू की है जिसे आत्मनिर्भर भारत योजना नाम दिया गया है| आपको बता दें यह योजना 1 अक्टूबर 2020 के बाद लगे सभी सरकारी कर्मचारियों को सब्सिडी प्रदान करेगी| ये सब्सिडी इन नए जॉइन कर्मचारियों को 2 साल तक मिलती रहेगी| इस योजना को शुरू करने के पीछे का कारण कोरोना महामारी से नए कर्मचारियों को होने वाली वेतन की हानी को कम करना है| इस आर्टिकल में Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन | Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana 2020-21 Registration Process

Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana (ABRY) को मंजूरी प्रदान कर दी है| आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 के अंतर्गत कोरोना काल में नए रोजगार के अवसर सृजन करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा| केबिनेट ने वर्तमान वितीय वर्ष के लिए 1,584 करोड़ रुपये तथा सम्पूर्ण योजना अवधि के लिए 22,810 करोड़ रूपये मंजूर किये हैं| अर्थात 2020-2023 के लिए 22,810 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं| आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का लाभ देश के 58.5 लाख कर्मचारियों को होगा | जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन 15,000 रूपये है उनको इस योजना के लिए चुना जायेगा |

Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana (ABRY) Highlight

योजना का नामआत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
योजना का प्रकारकेंद्र सरकार की योजना 
लौन्चकर्तानिर्मला सीतारमण
योजना की अवधि2 वर्ष
उद्देश्यरोजगार के नए अवसर प्रदान करना
लाभार्थीनए कर्मचारी
आधिकारिक वेबसाइटepfindia.gov.in

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना लोंच 

जैसा की आप सभी को पता ही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था लंबे और सख्त COVID_19 लॉकडाउन के कारण पीछे की ओर धकेली जा चुकी थी | लेकिन अब के बाद एक मजबूत रिकवरी करने के लिए सरकार अवसर देख रही है। वित्त मंत्री ने विकास को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रोत्साहन उपायों की घोषणा की है और उल्लेख किया है कि मैक्रो-आर्थिक संकेतक पुनर्प्राप्ति की ओर इशारा कर रहे हैं।अब धीरे -धीरे कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी नजर आने लगी है| वर्तमान में COVID-19 के मामले 10 लाख से घटकर 4.89 लाख हो गए हैं | केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा देश में मांग को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख करोड़ उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) पैकेज स्वीकृत किए जाने के एक दिन बाद एफएम निर्मला सीतारमण द्वारा सम्बोधित किया गया जिसमे सभी प्रकार की जानकारी शेयर की गयी|

आत्मनिर्भर भारत योजना के पात्रता मानदंड व दस्तावेज

  • कर्मचारी का वेतन प्रति माह 15000 से कम होना चाहिए |
  • कर्मचारी का ईपीएफओ के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन होना चाहिए|
  • योजना के लाभार्थी का आधार कार्ड होना चाहिए |
  • यह योजना EPFO- पंजीकृत प्रतिष्ठानों में शामिल होने वाले उन नए कर्मचारियों के लिए और COVID महामारी के दौरान इन प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने वालों के लिए शुरू की गयी है|
  • रोजगार देने वाली संस्था को लाभ लेने के लिए EPFO में पंजीकृत होना चाहिए तथा नए कर्मचारियों को रोजगार देने पर इस Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana का लाभ मिल सकेगा|
  • ईपीएफओ में रोजगार से जुड़ने वाले नए कर्मचारी मासिक वेतन एटीएम निर्भर भारत रोजगार योजना की वैधता अवधि के दौरान 15,000 से कम होना चाहिए|
  • यह योजना उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने 1 अक्टूबर 2020 को या उसके बाद कार्यभार ग्रहण किया हो |
  • आत्मनिर्भर भारत योजना का लाभ वे ही ले सकते हैं जो 1 मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 तक COVID महामारी के दौरान रोजगार से बाहर कर दिए गए थे|
  • योजना की पात्रता धारक नए कर्मचारियों के आधार सीडेड ईपीएफओ खाते (यूएएन) में क्रेडिट अप करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी|

Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana के उद्देश्य

  • यह योजना रोजगार के नए अवसर सृजन करने के प्रयास करेगी |
  • इस योजना के तहत 58.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा |
  • इस योजना का लक्ष्य कंपनी जगत को नयी नियुक्तियों के लिए प्रोत्साहित करना है |
  • लॉकडाउन के दौरान कंपनियों द्वारा नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखने पर
    उन्हें 12% से लेकर 24% तक की ईपीएफओ द्वारा वेतन सब्सिडी प्रदान करना |
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा अगले 2 साल में 10 लाख नौकरियां उपलब्ध करवाना |
  • लॉकडाउन के दौरान नौकरियां खो देने वाले कर्मचारियों को वापिस नौकरी दिलाना |
  • रोजगार के अवसर प्रदान करके निचे जा रही अर्थव्यवस्था को पुनः ठीक करना |

Atmanirbhar Bharat Rozgar Yojana का लाभ कैसे लें ?

  • यह योजना संस्था में कार्यरत कर्मचारी व संस्था दोनों को लाभ प्रदान करेगी|
  • संस्था को लाभ लेने के लिए EPFO में पंजीकृत होना जरुरी है तथा नए कर्मचारियों को रोजगार देने पर इस योजना का लाभ मिल सकेगा|
  • जो संस्थायें 50 से कम कर्मचारी क्षमता वाली हैं तथा EPFO में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें 2 या 2 से अधिक नए कर्मचारियों को रोजगार देने पर संस्था व कर्मचारी दोनों को लाभ प्राप्त होगा|
  • जो संस्थायें 50 से अधिक कर्मचारी क्षमता वाली हैं तथा EPFO में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें 5 या 5 से अधिक नए कर्मचारियों को रोजगार देने पर संस्था व कर्मचारी दोनों को लाभ प्राप्त होगा|
  • इस Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana का लाभ लेने हेतु सभी प्रकार के पात्रता मानदंडो को पूरा करने के साथ संस्था को ईपीएफओ में पंजीकृत होना जरुरी है|

पीएम आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लाभ

PM Aatmnirbhar Rojgar Protsahan Yojana के अन्तरगत अगले 2 वर्षों में कर्मचारियों तथा संस्थाओं को निम्न लाभ मिलेंगे-

  • जिन संस्थाओं में कर्मचारी क्षमता 1000 से कम है उन संस्थाओं में कर्मचारी के वेतन के अनुसार उसके हिस्से का 12% तथा काम देने वाली संस्था के हिस्से का 12% जो कि कुल 24% हुआ केंद्र सरकार द्वारा भविष्य निधि ईपीएफओ के अंतर्गत जमा कराया जाएगा |
  • जिन संस्थाओं में कर्मचारी क्षमता 1000 से अधिक है उन संस्थाओं में कर्मचारी के वेतन के अनुसार उसके हिस्से का 12% केंद्र सरकार द्वारा भविष्य निधि ईपीएफओ के अंतर्गत जमा कराया जाएगा |
  • आप निचे दी गयी सारणी से आत्म निर्भर भारत रोजगार योजना के पैमाने को समझ सकते हैं-
रोजगार देने वाली संस्था में कर्मचारी क्षमता 1000 से कम होने पर रोजगार देने वाली संस्था में कर्मचारी क्षमता 1000 से अधिक होने पर
कर्मचारी के वेतन के अनुसार उसके हिस्से का 12% तथा काम देने वाली संस्था के हिस्से का 12% ( कुल 24%)कर्मचारी के वेतन के अनुसार उसके हिस्से का 12% ( कुल 12% )

Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जो संस्था या कर्मचारी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उनका ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकरण होना जरुरी है| ईपीएफओ ( भविष्य निधि संगठन) में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार है-

एंप्लॉयर्स रजिस्ट्रेशन इन ईपीएफओ 

  • सबसे पहले आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत की अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको “Services / हमारी सेवाएं ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
employrs ragistration on epfo
  • इसके बाद “न्योक्ताओं के लिए / Employers” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर एस्टेब्लिशमेंट / स्थापनाओं का ऑनलाइन पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना है|
employrs login in epfo
  • इसके बाद आपको अपने यूजर नाम , पासवर्ड तथा कैप्चा कोड डालकर login करना है|
  • यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो आपको sign up के आप्शन पर क्लिक करना है|
employers sign up in epfo
  • अब एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर व वेरीफिकेशन कोड आदि डालकर sign up पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा|

एंप्लॉयी रजिस्ट्रेशन इन ईपीएफओ 

  • सबसे पहले आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत की अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको “Services / हमारी सेवाएं ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद “कर्मचारियों के लिए / For Employees” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको रजिस्टर हेयर के लिंक पर क्लिक करना है|
  • अब एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर व वेरीफिकेशन कोड आदि डालकर sign up पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा|

EPFO से PF बैलेंस चेक करने के तरीके

To Check EPFO PF Balance : यदि आप कर्मचारी भविष्य निधि फंड से अपने खाते में पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए चार तरीके हैं | इनमे से आप किसी भी तरीके से अपने खाते का बैलेंस देख सकते हैं | नव वर्ष पर epfo ने तोहफा दिया इसके अंतर्गत सभी epfo एकाउंट्स में वर्ष 2020 के कर्मचारयों के खाते में 8.5 % ब्याज pf के तौर पर जमा करवा रही है | देश के 6 करोड़ EPF खाताधारकों के लिए यह लाभ दिया गया है | जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2020 तक रिटायर हुए हैं उनको भी लाभ मिलेगा | ये पीएफ राशि आप अपने खाते में आयी है या नहीं इसकी जानकारी आप चार तरीकों से इस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं-

1. SMS के द्वारा PF बैलेंस चेक करना

  • सन्देश के द्वारा पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपका मोबाइल नुबेर UAN के साथ पंजीकृत होना जरुरी है |
  • आपको अपने पंजीकृत मोबाइल से सन्देश में टाइप करना है ” EPFOHO UAN ENG” और 7738299899 नंबर पर सन्देश भेजना है|
  • यदि आप किसी अन्य भाषा में जानकारी चाहते हैं तो ENG के स्थान पर उस भाषा के पहले तिन अक्षर टाइप करने हैं और सन्देश भेजना है|
  • आप ये जानकारी हिंदी, पंजाबी, गुजराती , कन्नड़, तेलगु, मराठी , तमिल , मलयालम तथा बंगाली आदि भाषा में प्राप्त कर सकते हैं |

2. मिस्ड कॉल के द्वारा PF बैलेंस चेक करना

  • missed call के द्वारा EPF balance देखने के लिए भी आपका मोबाइल नंबर UAN से जुड़ा हुआ होना चाहिए |
  • आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल करना है |
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर EPF का मेसेज आएगा |
  • इस मेसेज में आपके PF नंबर , नाम , जन्मतिथि , EPF बैलेंस तथा अंतिम जमा राशि का विवरण दिखाई देगा |

3. उमंग ऐप के द्वारा PF बैलेंस चेक करना

आपको बता दें की उमंग ऐप एक ऐसा ऐप है जिस पर सभी प्रकार की योजनायें उपलब्ध हैं| यदि आपके पास ये एक ऐप भी है तो आपका पूरा काम इससे हो जायेगा| इस ऐप के बारे में अधिक जानकारी के किये तथा डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- UMANG Mobile App Download

  • सबसे पहले आपको उमग ऐप को खोलना है |
  • इसके बाद इसमें EPFO के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके पास एक नया पेज खुलेगा – एम्प्लोय सेंट्रिक सर्विस|
  • इस पेज में आपको व्यू पासबुक के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको अपने UAN नंबर , पासवर्ड दर्ज करने हैं|
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगी , वो दर्ज करनी है|
  • अब आपके पीएफ खाते का बैलेंस देख सकते हैं|

4. अधिकारिक वेबसाइट के द्वारा PF बैलेंस चेक करना

  • सबसे पहले आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत की अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको “ई-पासबुक ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको यूजर नाम , पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करने हैं|
  • अब आपको मेम्बर आईडी का चयन करना है|
  • इसके बाद आपकी ई-पासबुक में आपका EPF बैलेंस देख सकते हैं|

Helpline Number

  • हेल्पलाइन नंबर :- 1800118005

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojana के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए आप हमे कमेंट में लिख सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana