दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Delhi Mahila Samridhi Yojana 2025 को शूरू किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा दिल्ली महिला समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रूपये की राशी दी जाती है। यह राशी सीधे महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी जो डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार ने एक पोर्टल भी जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली की कोई भी महिला घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। अगर आवेदन अप्रूवल हो जाता है तो प्रतिमाह यह राशी उस महिला के खाते में भेज दी जाएगी।
अगर आप दिल्ली की निवासी है और आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा और आवेदन करने की प्रक्रिया को हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विस्तार से बतायेंगे।
Delhi Mahila Samridhi Yojana
दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रूपये का बजट रखा है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ दिया जायेगा जिनकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है। जो महिला 60 वर्ष से अधिक आयु की है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा क्यूंकि उनके लिए वृद्धा पेंशन योजना जैसी योजना भी सरकार के द्वारा चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पैस करते हुए इस योजना की घोषणा की है। यह पैसा लेने के लिए महिला के पास बैंक खाता होना भी जरुरी है। इस योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से कम है और जो महिला दिल्ली में कम से कम 5 वर्ष से रह रही हो।
योजना | दिल्ली महिला समृद्धि योजना |
लाभार्थी | महिलाएं |
लाभ | प्रतिमाह वित्तीय मदद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
राशी | 2500 रूपये प्रतिमाह |
लोकेशन | दिल्ली |
दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लाभ
यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना है जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय मदद देकर उनकी मदद की जाएगी। इस योजना का लाभ लेकर महिलाओं को पैसे दिए जायेंगे ताकि वे अपनी दैनिक जीवन में होने वाले खर्चो की पूर्ति कर सके। इस योजना में आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है ताकि महिला घर बैठे आवेदन कर सके।
जो महिला गरीब परिवार से है और जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है वे इस योजना का आसानी से लाभ ले सकती है। दिल्ली सरकार समय समय पर महिलाओं के कल्याण के लिए इस प्रकार की सरकारी योजना लेकर आती रहती है।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीब परिवार की महिलाओं की वित्तीय मदद करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, गरीबी को कम करना है। इस प्रकार की सरकरी योजना सरकार समय समय पर लेकर आती रहती है। इस योजना में प्रदेश की सभी गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली महिलाओं को वित्तीय मदद दी जाएगी ताकि वे अपनी स्थिति को बेतर कर सके।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। अगर आपका आवेदन अप्रूवल हो जाता है तो आपका नाम इस योजना की लिस्ट में जोड़ दिया जायेगा जिसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते है।
आवेदन के लिए पात्रता
इस योजना में हर कोई महिला आवेदन नहीं कर सकती है आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा जो इस प्रकार से है:
- आवेदक महिला भारत की निवासी होनी चाहिए।
- महिला दिल्ली में कम से कम 5 साल से रह रही हो।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या कम होनी चाहिए।
- परिवार में या फिर महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए और सरकारी पद पर ना हो।
- महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी इनेबल हो।
आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे जो इस प्रकार से है;
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण
- आय प्रमाण
- पहचान प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- वोटर आईडी कार्ड
- अगर आप बिपिएल से है तो आपको बीपीएल कार्ड देना होगा
दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर आवेदन फॉर्म का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- आपको इस फॉर्म को भरना होगा और जरुरी विवरण इस फॉर्म में जमा करना होगा।
- इसके बाद जरुरी डॉक्यूमेंट आपको अपलोड करना होगा।
- फिर आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा।
- आवेदन होने के बाद आपको रिफरेन्स नंबर मिल जायेंगे इन नंबर की मदद से आप अपना स्टेटस चेक कर सकते है।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना स्टेटस चेक कैसे करें?
- स्टेटस चेक करने के लिए आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन स्टेटस के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जायेगा यहाँ पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- फिर आपको चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन का स्टेटस आ जायेगा।
- यहाँ पर आप अपनी क़िस्त को चेक्क कर सकते है।