हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन : Himachal Pradesh Vidhwa Pension

Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2024 – राज्य की सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया है | प्रदेश की वे विधवा महिला जो की आर्थिक रूप से कमजोर है जिनके पास रोजगार के कोई साधन नहीं है वो इस योजना का लाभ ले सकती है | प्रदेश की सभी वर्ग की महिलाओ के लिए इस योजना को शुरू किया गया है | Himachal Pradesh Widow Pension Yojana के तहत महिलाओ को पहले 850 रूपये प्रतिमाह दिए जाते थे लेकिन अब इस राशी को बढाकर के 1000 रूपये प्रतिमाह कर दिया है | इस आर्टिकल में हम जानेगे की widow pension in hp में आवेदन की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए पात्रता ,दस्तावेज क्या है इस लिए आप आर्टिकल अंत तक पढ़े |

Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana

Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगो के लिए अनेक प्रकार की लाभकारी योजना लेकर के आ रही है | सरकार ने पहले से कई पेंशन योजना जैसे की वृधावस्था पेंशन , विकलागं पेंशन आदि चला रखी है | राज्य की सरकार ने राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ के लिए एक पेंशन योजना शुरू की है जो की vidhwa pension himachal pradesh है | Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana के तहत सरकार लाभार्थी महिला को प्रतिमाह पेंशन के रूप में आर्थिक मदद देगी | पहले इस Vidhwa Pension योजना के तहत 850 रूपये दिए जाते थे लेकिन अब सरकार ने इसे बढाकर के 1000 रूपये प्रतिमाह कर दिया है | अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा |

Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana Highlights

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
राज्य हिमाचल प्रदेश
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद करना

एचपि विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य

विधवा पेंशन हिमाचल प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली महिलाओ को आर्थिक मदद देना है | पति की मृत्यु के बाद पत्नी बेशहरा हो जाती है उनके पास कोई आय का साधन नहीं होता है जिसके कारन उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो जाती है | इन महिलाओ को अपना जीवन व्यापन करने के लिए दुसरो पर निर्भर रहना पड़ता है इसलिए राज्य की सरकार ने विधवा पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश की शुरुवात की है जिसके तहत महिलाओ को 1000 रूपये की प्रतिमाह पेंशन राशी दी जाएगी जिससे इनकी आर्थिक स्थिति को सुधार जा सके | इस योजना का लाभ लेकर के विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी | और उनको अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |

HP Vidhwa Pension Yojana के लाभ

  • प्रदेश की सभी विधवा महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जायेगा जो इसके लिए पात्र है।
  • लाभार्थी महिला को 1000 रूपये की राशी प्रतिमाह दी जाएगी।
  • दी जाने वाली राशी लाभार्थी महिला के खाते में सीधे ट्रान्सफर होगी इसलिए महिला का बैंक में खाता होना जरुरी है।
  • विधवा महिलाओ को अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana का लाभ लेकर के इन महिलाओ की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  • पहले इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को 850 रूपये दिए जाते थे लेकिन अब यह राशी बढाकर के 1000 रुपए कर दी गई है।
  • प्रदेश की 18 साल से 79 वर्ष की सभी विधवा महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

HP Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए |
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से 79 साल होनी चाहिए |
  • प्रदेश की सभी वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है |
  • इस योजना का लाभ वे विधवा महिलाएं ले सकती है जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है |

Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र

हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन के लिए आवेदन कैसे करे ?

  • अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है और आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करे :-
  • सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा जो आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद में आपको इस फॉर्म को पूरा पूरा भरना है उसके बाद आपको इस फॉर्म के साथ दस्तावेज अटेच करने है और इस फॉर्म को तहसील कल्याण अधिकारी या जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना है |इस प्रकार से आपका आवेदन हो जाता है |
  • अगर आपको हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के प्राप्त कर सकते है |

निष्कर्ष

अगर आप हिमाचल प्रदेश से है और आप Himachal Pradesh Vidhwa Pension Yojana के लिए आवेदन करना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फोल्लो करके आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana