राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से? : ऑनलाइन फॉर्म

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से: इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की आप किस प्रकार से राशन कार्ड में अपना नाम जोड़ सकते है | जैसा की आप जानते है की राशन कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है | राशन कार्ड की मदद से हम सरकार के द्वारा वितरित किया जाने वाला सब्सिडी राशन सस्ते दर पर प्राप्त कर सकते है | राशन कार्ड की मदद से 3 रूपये प्रति किलो चावल, 2 रूपये प्रतिकिलो गेहूं और 1 रूपये प्रतिकिलो मोटा अनाज मिलता है | इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ? के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से?

राशन कार्ड में नाम जोड़ने से पहले हमें यह पता होना चाहिए की राशन कार्ड क्यों जरुरी है | जैसा की आप जानते ही की देश का चाहे कोई भी व्यक्ति हो चाहव वो आमिर हो या फिर गरीब ही राशन कार्ड सबके पास होता है | बिना राशन कार्ड हम कई प्रकार की सरकारी योजनाओ के लाभ से वंचित रह सकते है | राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन लोगो को होता है जो की गरीब होते है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब होती है जिनके पास कोई रोजगार का साधन नहीं होता है | इस प्रकार से लोग सरकार की राशन की दुकान से सस्ते दर पर राशन प्राप्त कर सकते है और अपना जीवन चला सकते है |

New Ration Card Me Naam Kaise Jode Highlights

योजना का नाम राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?
योजना टाइप केंद्र सरकार की योजना
लाभार्थी देश की जनता
उद्देश्य देश के लोगो को राशन कार्ड में नाम जुडवाने
के लिए सहायता प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटnfsa.gov.in

Ration Card के लाभ

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने से हमें क्या क्या लाभ मिल सकते है आइये जानते है :-

  • राशन कार्ड की मदद से हम सरकार के द्वारा दिया जाने वाला सब्सिडी राशन जैसे की गेहूं ,चावल ,दाल ,तेल आदि सस्ते दर पर प्राप्त कर सकते है |
  • जो BPL राशन कार्ड धारक होते है उनके बच्चो को सरकारी नौकरी में छुट मिलती है |
  • राशन कार्ड की मदद से लाभार्थी छात्रवृति प्राप्त कर सकता है |
  • अगर आपके घर में शादी होती है और आपके घर में नयी बहु आती आती है तो उसका नाम राशन कार्ड में जुड़वाना जरुरी होता है |
  • देश के प्रतेक राज्य ने राशन कार्ड में जोड़ने के लिए अपने राज्य की जनता को ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है |
  • Ration Card की मदद से अनेक प्रकार के दस्तावेज जैसे की पेन कार्ड , पासपोर्ट आदि बना सकते है |
  • बिना राशन कार्ड के हम कई राज्य सरकार /केंद्र सरकार की योजनाओ के लाभ से वंचित रह सकते है |
  • मतदाता पहचान पत्र बनाते समय राशन कार्ड काम में आता है |
  • LPG कनेक्शन लेते समय ,स्कूल या कॉलेज में ,कोर्ट कचहरी में ,मोबाइल का सिम लेते समय राशन कर की मांग होती है |
  • बैंक में खाता खोलते समय ,ड्राइविंग लाइसेंस बनाते समय राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है |

राशन कार्ड बनवाने का शुल्क कितना होता है ?

देश में अलग अलग राज्य में अलग अलग राशन कार्ड बनवाने के लिए शुल्क निर्धारित है | कही पर 3 रुपए , कही पर 45 रूपये और कही पर 100 रूपये है | राशन कार्ड बनवाने के लिए शुल्क क्या रहेगा यह उस राज्य पर निर्भर करता है |

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए |
  • राशन कार्ड परिवार के मुखिया पर बनाया जाता है |
  • राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड नंबर या पहचान पत्र देना होता है |

Ration Card Me Naam जोड़ने के लिए दस्तावेज

अगर आप राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ते है तो आपको निम्न लिखित दस्तावेज देने जरुरी होते है :-

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल राशन कार्ड
  • बच्चे का नाम जोड़ने पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • पति का मिल राशन कार्ड
  • वधु के माता पिता के राशन कार्ड में नाम हटने का प्रमाण पत्र

राशन कार्ड के प्रकार

राशन कार्ड को देश के प्रतेक राज्य में कुछ श्रेणी में विभाजित किया गया है | राशन कार्ड को लोगो की आर्थिक स्थिति और लोगो आय के आधार पर श्रेणी में विभाज्जित किया जाता है | राशन कार्ड को निम्न तीन प्रकार की श्रेणी में विभाजित किया जाता है :-

APL Ration Card :-

  • जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर आते है उनको यह राशन कार्ड दिया जाता है |
  • इस राशन कार्ड धारक को 15 किलो अनाज प्रतिमाह दिया जाता है |

BPL Ration Card :-

  • जो लोग गरीबी रेखा से निचे आते है उनको यह राशन कार्ड दिया जाता है |
  • इस राशन कार्ड धारक को 25 किलो अनाज सस्ते दर पर उपलब्ध करवाया जाता है |

AAY (Antyodaya) Ration Card :-

  • यह राशन कार्ड उन लोगो को दिया जाता है जो बहुत गरीब होते है जिनके पास कोई आय का साधन नहीं होता है |
  • इस राशन कार्ड धारक को प्रतिमाह 35 किलो अनाज सस्ते दर पर दिया जाता है |

Ration Card में ऑफलाइन नाम कैसे जोड़ें ?

  • इसके लिए सबसे पहले आपक अपने राज्य के खाद्द आपूर्ति कार्यालय में जाना होगा |
  • उसके बाद आपको फॉर्म प्राप्त करना है और फॉर्म को सही सही भरना है |
  • आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
  • राशन कार्ड में नाम जुडवाने हेतु आवेदन पत्र
  • फॉर्म भरने के बाद आपको इस फॉर्म के साथ जरुरी दस्तावेज की कॉपी अटेच करनी है |
  • उसके बाद आपको यह फॉर्म निर्धारति शुल्क के साथ विभाग में जमा करवाना होता है |
  • फॉर्म जमा करवाने के बाद विभाग के अधिकारी आपको एक पावती परची प्रदान करते है जो की आपको बहुत संभाल के रखनी है |
  • क्युकी आप इसी पावती की मदद से अपने आवेदन की स्थिति का पता कर सकते है |
  • विभाग के अधिकारी आपके फॉर्म का सत्यापन करते है | फॉर्म के सत्यापन के बाद आपको 2 से 3 सप्ताह में राशन कद दे दिया जाता है |

ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से?

अगर आप राशन कार्ड में ऑफलाइन नाम नहीं जोड़ना चाहते है तो आप ऑनलाइन भी नाम जोड़ सकते है ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-

  • इसके लिए आपको सबसे पहले नेशनल फ़ूड सिक्यूरिटी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाना होगा |
nfsa
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको टॉप में Ration Cards के आप्शन में Apply For New Ration Card का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
Apply for new ration card under NFSA
  • इस पेज पर आने के बाद आपको here का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
State/UT Food Portals
  • इस पेज पर आने के बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है |
  • सभी राज्य में राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रोसेस लगभग एक जैसी होती है | जैसे की मेने चयन किया हरियाणा राज्य का |
  • हरियाणा राज्य का चयन करने के बाद आप हरियाणा के खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है |
Government Of Haryana
  • इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर QUICK LINKS के सेक्शन में Online Ration Card का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
hariyana ration card
  • इस पेज पर आने के बाद आपको लॉग इन करना है | आपको लॉग इन फॉर्म दिखाई देगा आपको इसमें यूजर नाम और पासवर्ड डालकर के लॉग इन कर लेना है |
  • लॉग इन होने के बाद आपको लेफ्ट साइड में view all available services का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपको लिस्ट दिखाई देगी इसमें आपको add new member in ration card का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन होता है इसमें आपको कुछ दिशा निर्देश दिए गए है और एक फॉर्म दिखाई देगा |
  • आपको इस में उस सदस्य पूरी जानकारी देनी है जिसका नाम आप जोड़ रहे है उसके बाद सभी जानकारी देने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है और आपका प्रोसेस पूरा हो जाता है |

राशन कार्ड का उद्देश्य

राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के गरीबो को आर्थिक मदद प्रदान करना है | देश में बहुत से ऐसे परिवार है जो की बहुत गरीब है उनके पास कोई आय का साधन नहीं होता है जिसके कारन वो अपना जीवन आसानी से व्यतीत नहीं कर पाते है | इसलिए राशन कार्ड की मदद से इन लोगो को बाजार भाव से बहुत कम दर पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है |

हेल्पलाइन नंबर

  • टोल फ्री नंबर – 1967

निष्कर्ष

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानकरी दी गई है। राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है। अगर आपका नाम राशन कार्ड में नहीं है तो आप ऑनलाइन इसे जुड़वा सकते है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर भी नाम जुड़वा सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana