महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना : Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana : महाराष्ट्र कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुनील शेठी ने इस योजना को शुरू किया था | यह एक स्वास्थ्य सेवा योजना है इस योजना का पहले नाम राजीव गाँधी जीवन दायनी आरोग्य योजना था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर के महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना रख दिया गया है | महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना में कुछ अहम बदलाव किये है | सरकार ने इस योजना के तहत बहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए कॉल सेण्टर बनाने की घोषणा की है | आज के आर्टिकल में हम Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana में आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज के बारे में जानेगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगो को लाभ प्रदान करने के लिए इस योजना को शुरू किया है | इस योजना में कुछ अहम बदलाव किये गए है | पहले इस योजना में कुल 971 प्रकार के रोगों के ओपरेशन किये जाते थे लेकिन अब इसमें 1034 प्रकार के ओपरेशन किये जाते है | पहले किडनी ट्रांसप्लांटेशन की सहायता राशी 2.5 लाख थी जिसे अब बढाकर के 3 लाख रूपये कर दिए है | इस योजना में परिवार के इलाज के लिए खर्चे को डेढ़ लाख रूपये से बढाकर के 2 लाख रूपये कर दिया गया है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है | Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के तहत जो हॉस्पिटल आते है उनमे आप कई प्रकार के ओपरेशन जैसे की घुटने कूल्हा का प्रत्यारोपण का ओपरेशन ,प्लास्टिक सर्जरी ,हर्द्य रोग आदि सामिल है |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Overview

योजना का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2024
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
राज्य महाराष्ट्र
लाभार्थी राज्य की जनता
उद्देश्य प्रदेश के लोगो को स्वस्थ्य सम्बन्धित सेवा प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट jeevandayee.gov.in

MJPJAY के लाभ

  • प्रदेश के उन लोगो को इस योजना का सबसे बड़ा लाभ दिया जायेगा जो की आर्थिक रूप से कमजोर है जिनके पास इलाज के पैसे नहीं है |
  • प्रक्रति आपदा के सिकार हुए लोगो को इस योजना में लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • सरकार की और से इस योजना के तहत किसनी ट्रांसप्लांटेशन पर 3 लाख रूपये की सहायता राशी दी जाएगी |
  • MJPJAY के तहत परिवार के इलाज के लिए दो लाख रूपये की सहायता दी जाएगी |
  • राज्य के सरकारी होस्पिटल को इस योजना के लिए चुना गया है |
  • Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के तहत आने वाले हॉस्पिटल में कई प्रकार के ओपरेशन जैसे की प्लास्टिक सर्जरी , घुटने कुल्हे का प्रत्यारोपण , हर्द्य रोग ,मोतियाबिंद ,कैंसर आदि जैसे रोगों का इलाज किया जाता है |
  • राज्य के 14 जिलो को Mahatma Phule Jan Arogya Yojana में शामिल किया गया है |
  • 1 अप्रेल 2017 को इस योजना का राजीव गांधी जीवनोदय आरोग्य योजना से बदलकर के महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी आरोग्य योजना कर दिया गया |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana का उद्देश्य

प्रदेश में बहुत सारे ऐसे परिवार है जो की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के है जिनके पास इलाज के पैसे नहीं है | सरकार प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को इस योजना के तहत फ्री इलाज की सुविधा प्रदान करेगी | राज्य में कई होस्पिटल है जो की इस योजना से जुड़े हुए है | जो प्रक्रतिक आपदा के सिकार हो गए है उनको इस योजना में सहायता राशी दी जाएगी | गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाले जो BPL राशन कार्ड धारक है उनको इस योजना के तहत फ्री इलाज प्रदान किया जायेगा |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • सरकारी डॉक्टर के द्वारा जारी किया गया बीमारी का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (तीन)
  • अगर लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र से है तो उसे स्वास्थ्य सिविर में जाकर के अपनी बीमारी की जाँच करवानी होगी |
  • अगर लाभार्थी शहर से है तो उसे सदर हॉस्पिटल में जाकर के अपनी बीमारी की जाँच करवानी होगी |
  • जो बीमारी आवेदक को होती है उसको उस बीमारी का इलाज करवाना होता है |
  • बीमारी का विवरण और खर्चे का विवरण आरोग्य मित्र के द्वारा पंजीकृत कर लिया जाता है |
  • बीमारी का ,डोक्टर का और होस्पिटल का पूरा खर्चा इस पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री किया जाता है | इस पूरी प्रक्रिया को 24 घंटे में पूरा किया जाता है उसके बाद रोगी का इलाज शुरू कर दिया जाता है |
  • इलाज के दौरान रोगी से किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता है |

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के लिए पात्रता

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपके निम्न पात्रता होनी जरुरी है :-

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • अगर आवेदक प्राक्रतिक आपदा से ग्रस्त है तो वो इस योजना के लिए पात्र है इसमें राज्ये के 14 जिलो को शामिल किया गया है |
  • जो आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाला होता है उसके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • राज्य के गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाले परिवार जिनके पास यल्लो या फिर ओरेंज राशन कार्ड है उनके अधिकतम 2 बच्चे होनी चाहिए तभी वो इस योजना के लिए पात्र है |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें |

महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी आरोग्य योजना माहिती
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का आप्शन मिल जायेगा आपको उस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जाता है |
  • इस न्यू पेज पर आने के बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जाता है इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी भरनी है उसके बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है उसके बाद आपको राज्य के किसी भी अस्पताल जो की इस योजना के तहत लिस्टिड है उसमे जाकर के आप फ्री में इलाज करवा सकते है |

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना हॉस्पिटल लिस्ट

  • अगर आपको इस योजना में आने वाले हॉस्पिटल की लिस्ट देखनी है तो आपको इसके लिए सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Network Hospitals के आप्शन में Network Hospitals का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना हॉस्पिटल लिस्ट
  • आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जाता है इसमें आपको हॉस्पिटल की लिस्ट दिखाई देती है |

हेल्थ कार्ड फेज 2 प्रिंट करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट पर आने के
  • बाद आपको Health Card के आप्शन में Printing of Health Card for Phase II का आप्शन दिखाई देगा |
  • इस आप्शन में आने के बाद आपको तीन आप्शन दिखाई देते है आप अपनी सुविधानुसार आप्शन का चयन
  • करके हेल्थ कार्ड फेज 2 प्रिंट कर सकते है |

एनरोलमेंट गाइडलाइन्स देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको MJPJAY की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको Operational Guidelines के आप्शन में Enrollment Guidelines का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद pdf फोर्मेंट में Guidelines ओपन हो जाती है आप इसे डाउनलोड कर सकते है |

पब्लिक ओपिनियन देने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट पर आने के बाद
  • आपको होम पेज पर Feedback के आप्शन में Public Opinion का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जाता है इस पेज पर आपको जिन लोगो ने आपना ओपिनियन दिया है वो लिस्ट दिखाई देगी |

Contact Number

  • टोल फ्री नंबर – 155388 / 18002332200

FAQs

MJPJAY योजना की शुरुवात कब की गई ?

महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना की शुरुवात 2 जुलाई 2012 को की थी |

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना को पहले इस नाम से जाना जाता था ?

इस योजना को पहले राजीव गांधी जीवनोदय आरोग्य योजना (RGJAY) के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में 1 अप्रेल 2017 को इस योजना का नाम बदलकर के महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) रख दिया गया |

Leave a Comment

sarkari yojana