निष्ठा प्रशिक्षण योजना : Nishtha Yojana आवेदन करें

Nishtha Yojana : आज हम आपको निष्ठां योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जैसा की आप जानते है की बच्चो को सरकारी स्कुलो से ज्यादा प्राइवेट स्कुलो पढाई लिए माता पिता अधिक भेजते है क्युकी सरकारी स्कुलो में पढाई की व्यवस्था प्राइवेट स्कुलो जितनी नहीं होती है। इस लिए केंद्र सरकार सरकारी स्कुलो में शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। सरकार ने अब Nishtha Yojana को शुरू किया है। इस आर्टिकल के तहत हम जानेगे की निष्ठा प्रशिक्षण और इसका उद्देश्य क्या है और इसके लाभ क्या है इस लिए आप से निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Loyalty-scheme-teacher-training-campaign

Nishtha Yojana 2024

सरकार की इस योजना के तहत सरकारी शिक्षको को अधिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। सरकारी अध्यापकों को फ्री में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कुलो को बेहतर बनाना है ताकि बच्चे प्राइवेट स्कुलो में ना जाकर के सरकारी स्कुलो की और बढे। निष्ठा योजना को मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकारी स्कुलो के अध्यापको को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा जो की फ्री होगा। देश के लाखो शिक्षक इस योजना से लाभान्वित होंगे। Nishtha Yojana को केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। निष्ठा प्रशिक्षण के तहत फ़िलहाल क्लास 1 से 8 th तक के बच्चो को पढ़ाने वाले अध्यापको को प्रशिक्षण दिया जायेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरिया निशंक ने इस योजना को शुरू किया है।

Nishtha Yojana Overview

योजना का नामनिष्ठा प्रशिक्षण
योजना टाइपकेंद्र सरकार की योजना
लाभार्थीदेश के अध्यापक
उद्देश्यप्रशिक्षण प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटitpd.ncert.gov.in

निष्ठा प्रशिक्षण का उद्देश्य

Nishtha Yojana का मुख्य उद्देश्य सरकारी शिक्षिको को प्रशिक्षण प्रदान करना है। बच्चो को किताबी ज्ञान के साथ साथ उनके बौधिक विकास को बढाने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस योजना में शिक्षको के साथ साथ स्कूल प्रमुख को भी सामिल किया जायेगा। जैसा की आप जानते है की बच्चे सरकारी स्कुलो के बजाय प्राइवेट स्कुलो की और जाते है। सरकार का nishtha scheme के तहत मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कुलो की शिक्षा प्रणाली को सुधारना है। योजना के तहत बच्चो के सामाजिक विकास पर जोर दिया जायेगा। बच्चो को शिक्षा के लिए बढ़ावा देने के लिए शिक्षको को प्रेरित और सुसजित किया जायेगा। सरकार के द्वारा चलाई गई निष्टा प्रशिक्षण योजना सरकारी स्कुलो में शिक्षा के स्तर को बढाने के ली बहुत योगदान देगी।

Nishtha Yojana की मुख्य बातें

  • योजना के तहत शिक्षको की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
  • प्रशिक्षण ट्रेनिंग के दौरान भाषा ,गणित और सामाजिक विज्ञानं पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा।
  • प्रशिक्षण के दौरना शिक्षको के अटेंडेंस की निगरानी की जाएगी।
  • किसी भी प्रकार की कोई परेसानी आने पर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी।
  • छात्रों की प्रेसानिओं को समझने के लिए स्पेशल फोकस ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • शिक्षको को दिया जाने वाला प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा।
  • शिक्षक मोबाइल एप से भी प्रशिक्षण ले सकते है।
  • प्रशिक्षण के दौरना बच्चो को सुरक्षित रखने और पर्यावरण से सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी।

Nishtha Yojana ट्रेनिंग में निम्न लिखित चीजें होगी

  • व्यक्तिगत सामाजिक गुण को उभारने के काम किया जायेगा।
  • स्कुलो को सुरक्षित रखने के उचित कदम उठाये जायेंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जायेगा।
  • योग्यता आधारित शिक्षा और परीक्षण को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • योग के बारे में जककारी दी जाएगी ताकि बच्चो को ध्यान केन्द्रित करने और शारीर को सवस्थ बनाये रखने में मदद होगी।
  • हर तरह की परिस्थिति में स्कूल में नेतृत्व करने के गुण के बारे में सिखाया जायेगा।
  • लाइब्रेरी, इको-क्लब, यूथ क्लब, किचन गार्डन आदि की अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी।
  • प्री-स्कूल, पूर्व व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

निष्ठा प्रशिक्षण के लाभ

  • इस योजना से शिक्षको को अतिरिक्त कौशल प्रदान होगा।
  • सरकारी स्कुलो में पढाई की व्यवस्था में सुधार होगा।
  • बच्चो को अब पढाई के लिए प्राइवेट स्कुलो ने नहीं जाना पड़ेगा।
  • प्रशिक्षण के दौरान समझने योग्य सरल सामग्री जैसे की पीपीटी, पीडीएफ, वीडियो आदि के विडिओ दिए जायेंगे।
  • इससे आपको School Based Assessment और आर्ट इंटिग्रेटेड लर्निंग के बारे में आपको जानकारी प्राप्त होगी।
  • बच्चो की किताबी ज्ञान के साथ साथ सामाजिक विकास में भी वृद्धि होगी।
  • जो छात्र पिछड़े वर्ग से है और जो विकलांग है उनको जरूरत के संसाधन उपलब्ध करवाए जायेंगे।
  • आप Nishtha Yojana एप डाउनलोड करके इस योजना के बारे में अधिक जानकारी ले सकते है।

निष्ठा प्रशिक्षण मॉड्यूल

MODULE-1पाठ्यचर्या, विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण शास्त्र, सीखने के प्रतिफल और समावेशी शिक्षा
MODULE-2स्वास्थ्य विद्यालय पर्यावरण बनाने के लिए व्यक्तिगत सामाजिक योग्यता विकसित करना
MODULE-3कला समेकित शिक्षा
MODULE-4विद्यालय आधारित आकलन
MODULE-5विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण
MODULE-6शिक्षण, अधिगम, और आकलन में ICT को शामिल करना
MODULE-7विद्यालयी शिक्षा में नई पहलें
MODULE-8पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र
MODULE-9गणित शिक्षण शास्त्र
MODULE-10भाषा शिक्षण शास्त्र
MODULE-11विज्ञान शिक्षण शास्त्र
MODULE-12सामाजिक विज्ञान शिक्षण शास्त्र

Nishtha Yojana app डाउनलोड कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी मोबाइल फोन में आना होगा। मोबाइल फोन में आपको Google Play Store ओपन करना होगा। ओपन करने के बाद आपको सर्च बॉक्स में NISHTHA App टाइप करना है। उसके बाद आपके सामने यह एप आ जाता है आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद यह एप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाता है आप इसका उपयोग कर सकते है।

ट्रेनिंग एक्टिविटीज जानने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको निष्ठां की ऑफिसियल वेबसाइट itpd.ncert.gov.in पर आना होगा।
धनिष्ठा
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Training Activities का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
निष्ठा निष्ठा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाता है।
  • इस पेज पर आने के बाद आपको Teachers and School Heads का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
निष्ठा डाउनलोड
  • इस पेज पर आने के बाद आपके सामने राज्य की लिस्ट ओपन हो जाती है आपको अपने राज्य का चयन करना है उसके बाद आपके सामने ट्रेनिंग एक्टिविटीज आ जाती है।

Contact Us

अगर आपको इस Nishtha Yojana के बारे में किसी भी प्रकार की कोई अन्य जानकारी लेनी है तो आप इससे सम्पर्क भी कर सकते है इसके लिए आपको सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।

वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Contact Us का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जाता है इस पेज पर आपको कांटेक्ट डिटेल दिखाई देती आप इनको देखकर के सम्पर्क कर सकते है।

आप निचे दिए गए नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है :-

  • Ph.No: +91-11-26962580
  • Email: nishtha.ncert(at)ciet.nic.in
  • Toll Free no- 1800111265, 1800112199

2 thoughts on “निष्ठा प्रशिक्षण योजना : Nishtha Yojana आवेदन करें”

Leave a Comment

sarkari yojana