NREGA NMMS app download: नरेगा योजना में कई प्रकार के एप सरकार के द्वारा जारी किये गए है इन एप को आप ऑनलाइन गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। इन्ही एप में से एक नरेगा का NMMS app है। NMMS app का फुल फॉर्म नेशनल मोबाइल मोनिटरिंग सिस्टम है।
इस एप का उपयोग नरेगा में रियल टाइम हाजिरी लेने के लिए किया जाता है। पहले नरेगा योजना में रजिस्टर पर हाजिरी ली जाती थी जिसमे लोगों को और नरेगा के मेट को मैनेज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन आज के इस डिजिटल युग में आप ऑनलाइन अपनी हाजिरी दर्ज करवा सकते है।
अगर आपने पहले कभी भी इस एप को यूज नहीं किया है तो आप अभी अपने मोबाइल में इसे डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते है। नरेगा अटेंडेंस ऐप डाउनलोड करने के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी प्रदान करेंगे।
NREGA NMMS app download
नरेगा योजना भारत सरकार की सबसे अधिक पुरानी योजनाओं में से एक है जिसे वर्ष 2006 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत लोगों को 100 दिन का रोजगार सरकार के द्वारा दिया जाता है। इन 100 दिनों तक आपको इस योजना में हाजिरी लगानी होती है। यह हाजिरी आपकी ऑनलाइन मोबाइल एप से हो जाती है।
अगर आपको नहीं पता है की आपकी कितनी हाजिरी नरेगा के तहत हुई है तो आप मोबाइल में इस NREGA NMMS app download करके पता कर सकते है। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको हाजिरी का सेक्शन दिखाई देगा जहाँ पर आप अपनी पूरी हाजिरी को ट्रैक कर सकते है।
पीएम किसान लाभार्थी सूची गांव वार 2025
नरेगा अटेंडेंस ऐप का उद्देश्य
इस एप को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य नरेगा योजना में अधिक ट्रांसपेरेंसी को लाना है। भरष्टाचार को कम करने के लिए और अधिक से अधिक लोगों के बीच ट्रांसपेरेंसी को सुनिश्चित करने के लिए इस एप को शुरू किया गया है। अब कोई भी मेट या सरकारी अधिकारी नरेगा धारकों का पैसा नहीं खा सकता है और गलत तरीके से उनकी हाजिरी को नहीं काट सकता है।
नरेगा अटेंडेंस ऐप के लाभ
पहले लोगों को अपनी नरेगा की हाजिरी को चेक करने के लिए मेट के पास जाना होता था या फिर सरकारी दफ्तर में जाना होता था लेकिन अब इस डिजिटल युग में सभी चीजों को डिजिटल कर दिया है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से अपनी नरेगा की हाजिरी को पता कर सकते है। इससे आपके समय की और पैसो दोनों की बचत होगी।
नरेगा का अटेंडेंस ऐप डाउनलोड कैसे करें?
- एप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- इसके बाद सर्च बॉक्स में आपको एप का नाम सर्च करना होगा।
- इतना करने के बाद एप आपके सामने आ जायेगा आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना होगा और इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लेना है।
- डाउनलोड करने के बाद आपको इसको ओपन करना होगा और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्टर कर लेना है।
- रजिस्टर होने के बाद आपको हाजिरी के सेक्शन में जाना होगा जहाँ पर आपको आपकी पूरी हाजिरी दिखाई देगी।
- आप यहाँ पर पता कर सकते है की अब तक आपने कितने दिन तक नरेगा में काम किया है।
नरेगा वेबसाइट से एप डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले आपको नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर मेनू बार में आपको मोबाइल एप का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको NMMS का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा जहाँ पर आपको एप दिखाई देगा।
- आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है और इसे डाउनलोड कर लेना है।
- इस प्रकार से आप यह एप डाउनलोड कर सकते है और इसको ओपन करके फ्री में इसका उपयोग कर सकते है।