आहार क्रांति योजना : Aahaar Kranti Yojana रजिस्ट्रेशन

Aahaar Kranti Yojana : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा बुधवार को ‘आहार क्रांति योजना‘ की शुरुआत की गयी है | इस योजना के शुरू करने का मुख्य कारण वर्तमान में फ़ैल रही कोरोना महामारी में देश के नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पॉवर) को बढ़ाने के लिए उचित पोषण प्रदान करना है| वर्तमान में राष्ट्र द्वारा कोरोना की बीमारी से निजात पाने के लिए बहुत सारे प्रयास कर रहे हैं, इसी प्रयास की श्रंखला में यह योजना भी शामिल की गयी है |

इसके अलावा इस Aahaar Kranti Mission Yojana के कुछ गौण उद्देश्य भी निहित हैं जैसे कि भुखमरी की समस्या को दूर करना, आम नागरिक की थाली में भी पोष्टिक तत्व युक्त भोजन उपलब्ध करवाना, संतुलित व उचित मात्रा में भोजन प्राप्त करवाना, काम करने के लिए जरुरी किलो कैलोरी उर्जा युक्त भोजन की उपलब्धता आदि |

इस आर्टिकल में हम आपको आहार क्रांति योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ तथा विशेषताएं, सरकार की क्रियाविधि, योजना का संगठन तथा मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे| इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें क्योंकि इसमें हम योजना से जुड़े सभी प्रकार के तथ्य प्रस्तुत करेंगे जो परीक्षाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होने वाले हैं|

आहार क्रांति योजना 2021

आहार क्रांति मिशन क्या है? – Aahaar Kranti

आहार क्रांति योजना एक राष्ट्रीय संगठन के तौर पर उभरकर सामने आएगी क्योंकि इसमें राष्ट्र के विकासोन्मुखी सभी कार्य किये जायेंगे जिनसे भोजन की पोष्टिकता को बढाया जा सके अर्थात इस Aahaar Kranti Yojana के क्रियान्वयन में देश के प्रतेक नागरिक के पास कम से कम कीमत में तथा सामान्य उपलब्ध होने वाले फल व सब्जियों के द्वारा उत्तम पोषण कैसे प्राप्त करें, पर बल दिया जायेगा| देश में परम्परागत तौर पर उपलब्ध फल व सब्जियों में होने वाले पोषक तत्वों की जानकारी देकर उनसे लाभ लेने पर जोर दिया जायेगा| इससे देश के नागरिकों की भूख तथा पोषण के कारण होने वाली बिमारियों से निजात मिल सकेगा|

कोरोना से इस Aahaar Kranti Yojana का क्या लिंक है

देखिये कोरोना महामारी ने इस समय सम्पूर्ण विश्व को जकड रखा है लेकिन इस प्रकार की योजनायें कहीं ना कहीं थोड़ी बहुत कारगर शाबित हो सकती हैं जैसे-

  • कोरोना महामारी में सभी प्रकार के व्यवसाय बंद हो रहे हैं तो इससे लोगों के बड़े शहरों में चलने वाले कारोबार बंद हो रहे हैं, लेकिन पोषण क्रांति योजना के तहत आप अपनी जमीन पर कृषि कार्य कर सकते हैं तो कहीं न कहीं आपकी उत्पादकता हो सकती है|
  • दूसरी बात ये है कि कोरोना वायरस ऐसे लोगों पर जल्दी अपना प्रभाव दर्शाता है जिनकी इम्युनिटी पॉवर कम है,अतः इस योजना के तहत उचित व पोष्टिक पोषक तत्व युक्त भोजन की उपलब्धता करवाने पर बल दिया जा रहा है|
  • पोष्टिक आहार तथा पोषण के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी, जिससे लोगों में स्थानीय पोषण के स्त्रोतों के प्रति रूचि उत्पन्न हो सकेगी|

Aahaar Kranti Yojana Overview

योजना का नामआहार क्रांति मिशन योजना
योजना की शुरुआत13 अप्रैल 2021
योजना का विभागकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
उद्देश्यउत्तम आहार-उत्तम विचार
शुरुआतकर्ताकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
लाभार्थीभारत के नागरिक
अधिकारिक वेबसाइटgistusa.org

आहार क्रांति मिशन का क्रियान्वन

यह मिशन सफल बनाने के लिए शिक्षा का उपयोग किया जायेगा अर्थात इस मिशन के लिए विद्यालय में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा तथा विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से इसके बारे में शिक्षा दी जाएगी जिससे कि विद्यार्थी अपने परिवार व समाज में इसके बारे में जागरूकता फैला सकें| सरकार द्वारा आहार क्रांति मिशन के प्रचार के लिए आहार क्रांति समाचार पत्र मासिक रूप से हिंदी , अंग्रेजी तथा स्थानीय भाषा में शुरू किया है ताकि लोगों तक जल्द से जल्द जागरूकता फैलाई जा सके| इस समाचार पत्र का प्रकशन विज्ञान प्रचार प्रसार विभाग द्वारा किया जायेगा|

Aahaar Kranti Yojana का संगठन

विजनाना भारती (विभा) और ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम द्वारा इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका का निर्वहन किया गया है, लेकिन कई अन्य सहायक एजेंसियां भी इसमें शामिल हैं जो अपने संसाधन तथा विशेषताएं उपयोग में लेने के लिए सहमती दी है| हालाँकि बहुत सारी अच्छी -2 कंपनीज व संसथान भी इसमें शामिल होने के लिए आगे आ रही हैं|

आहार क्रांति योजना विडियो

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा इस योजना के शुरू करते समय इस योजना के बारे में जानकारी साझा की थी| आप भी इस जानकारी को निचे दिए गए विडियो के माध्यम से देख सकते हैं|

आहार क्रांति योजना के लाभ व विशेषताएं

  • आहार क्रांति मिशन के तहत सभी स्थानीय फलों व सब्जियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिससे लोगों में स्थानीय उत्पादों के प्रति रूचि उत्पन्न हो सकेगी|
  • विज्ञान भारती तथा ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट एंड टैक्नोक्रैट्स फोरम (जीआईएसटी) इस योजना के लिए मुख्य भूमिका में कार्य कर रही हैं|
  • Aahaar Kranti योजना का आदर्श वाक्य ” उत्तम आहार-उत्तम विचार” है|
  • यह योजना राष्ट्र के भूख तथा पोषण के कारण होने वाली बिमारियों को दूर करने के लिए शुरू की गयी है|
  • उर्जा या कैलोरी उत्पादकता दोगुनी होने के बावजूद भी भारत में पोषण की कमी का प्रभाव अधिक दिखाई देता है, इसके कारणों का विशलेषण तथा समस्या का समाधान करने पर कार्य किया जायेगा|
  • वर्तमान समय में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से भी कुछ हद तक रोग प्रतिरोधक क्षमता से बचा जा सकता है| यह क्षमता बढाने के लिए संतुलित व पोष्टिक आहार से बढाया जा सकता है|
  • भारत में पारंपरिक पोषक तत्वों युक्त भोजन को बढ़ावा दिया जायेगा तथा साथ ही आयुर्वेद का ज्ञान भी काम में लिया जायेगा|
  • भारत पोषण से होने वाले रोगों को काबू करने तथा स्वस्थ राष्ट्र के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करने के लिए इस मिशन पर विशेष बल दे रहा है|
  • संयुक्त राष्ट्र का ‘सतत विकास लक्ष्य- 3 पर आधारित यह पोषण क्रांति मिशन भी स्थानीय पोषण के स्त्रोतों पर विशेष जोर दे रहा है|

आहार क्रांति योजना का शिक्षा में योगदान

आधार क्रांति को सफल होने के लिए, देश के प्रत्येक शिक्षक को एक जुट होकर कार्य करना होगा | यह योजना एक करोड़ छात्रों को सामाजिक आर्थिक वर्गों और ग्रामीण-शहरी हिस्सों में स्कूल बोर्डों, गैर सरकारी संगठनों और आंगनवाड़ियों को एक साथ मिलकर काम करने की योजना है। पोषण पर साहित्यिक समीक्षा करने के लिए तथा छात्रों को शिक्षित करने के लिए पोषण संबंधी जानकारी वाला डेटाबेस सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों और डिजाइनों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जा रही हैं| यदि आप भी भाग लेना चाहते हैं तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जुड़ सकते हैं|

Aahaar Kranti योजना में भाग कैसे लें

यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो 11 अप्रैल 2021 से पहले आप न्यूट्रीशन व पोषक तत्वों के मोडल, चित्र, पोस्टर आदि बनाकर AKDigitalChamp competition टैग के साथ अपने नाम व आयु लिखकर @aahaarkranti ट्विटर पर टैग कर सकते हैं| हर आयु के विजेताओं की सूचि आपको लौन्चिंग के समय दिखाई दे देगी | जिनका कह्यां होगा उनके मोडल वेबसाइट पर लगाये जायेंगे और प्रोत्साहन भी दिया जायेगा |

आहार क्रांति स्वयंसेवक पंजीकरण

  • सबसे पहले आपको आहार क्रांति योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करना है , आपको सबसे निचे Be a Part of Aahaar Kranti के
    आप्शन पर क्लिक करना है|
आहार क्रांति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी भरनी है|
आहार क्रांति योजना 2021 आवेदन फॉर्म
  • अंत में आपको आवेदन सबमिट करना है|

Aahaar Kranti Yojana Helpline number

 INFO@GISTUSA.ORG
 +1 609-000-0000

Leave a Comment

sarkari yojana