मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश 2023: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Registration 2023 | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश | अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 2023

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 फरवरी 2021 को लखनऊ से अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है| योगी सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है| इस बार सरकार द्वारा राज्य में प्रतिभाशाली, लगनशील,परिश्रमी और मेहनती विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 की शुरुआत की गयी है| इस आर्टिकल में हम आपको यूपी अभ्युदय योजना के बारे में हिंदी में जानकारी देंगे अतः आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|

इस पोस्ट में क्या है: hide
1 मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश 2023

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश 2023

यूपी की योगी सरकार के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा 15 फरवरी 2021 को ऑनलाइन कांफ्रेंस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश 2023 की शुरुआत की गयी| अभ्युदय योजना के ऑनलाइन शुभारम्भ कार्यक्रम में गोरखपुर से कमिश्नर, डीएम, सीडीओ सहित अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी एवं दो मेधावी छात्र तथा दो-दो विषय विशेषज्ञ भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सीएम द्वारा प्रदेश के पांच मंडलों के मेधावियों से भी बातचीत की गयी। उत्तर प्रदेश अभ्युदय योजना 2023 के उद्घाटन के बाद प्रथम कक्षा का शुभारम्भ दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से बसंत पंचमी के दिन किया जायेगा|

Abhyuday Yojana Uttra Pradesh Highlight

योजना का नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023
योजना का प्रकारराज्य स्तरीय योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
शुरुआत कर्तासीएम योगी आदित्यनाथ
शुभारम्भ 15 फरवरी 2021
लाभार्थीराज्य के विद्यार्थी
उद्देश्यविद्यार्थियों को फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना
लाभमेधावी विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे
अधिकारिक वेबसाइटabhyuday.up.gov.in

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 क्या है

शिक्षा जगत में एक महत्वकांक्षी उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बालकों को फ्री में कोचिंग करवायी जाएगी| यह योजना राज्य के सभी वर्गों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करती है| यूपी अभ्युदय योजना के अंतर्गत उच्च सतरीय प्रतियोगी एग्जामिनेशन जैसे- सिविल सेवा, नीट, जेईई,बैंकिंग, टीईटी आदि की भी तैयारी करवाई जाएगी| CM Abhyuday Yojana 2023 के तहत सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन मोड में करवाई जाएगी| इन कक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2021 मंगलवार, बसंत पंचमी के अवसर पर किया जायेगा|

यूपी अभ्युदय योजना 2023 का उद्देश्य

आज के प्रतियोगीता के युग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है| प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थी वर्ग को पहली बार में अच्छी कोचिंग संस्थान के बारे में जानकारी नहीं होती है अतः वे अपने मार्ग से भटक जाते हैं या ऐसी कोचिंग संस्थाओं में प्रवेश कर जाते हैं, जिनकी फीस बहुत अधिक होती है और अध्ययन की व्यवस्था निम्न होती है| इस प्रकार बहुत सारे विद्यार्थी अपने लक्ष्य से विमुख हो जाते हैं| सरकार ने इस प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 की शुरुआत की है| इस योजना के तहत राज्य के हर प्रतियोगी की मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी| ताकि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पा सकें|

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की खास बातें

  • ई-लर्निंग प्लेटफार्म
  • राज्य सरकार में कार्यरत अधिकारियों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन एवं शिक्षण
  • वर्चुअल क्लासेज
  • गाईडेंस एवं संदेह निवारण
  • विषय वस्तु विशेषज्ञ
  • कैरियर काउंसलिंग

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश 2023 की विशेषताएं तथा लाभ

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 के तहत सिविल सेवा, नीट, जेईई, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग तथा सीटीई के अलावा अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है|
  • इस योजना का लाभ राज्य के हर वर्ग के प्रतियोगी मेधावी विद्यार्थी ले सकते हैं|
  • अभ्यर्थियों का प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग के लिए पात्रता परीक्षा को पास करना होगा|
  • योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को निः शुल्क प्रशिक्षण के लिए मंडल मुख्यालयों में प्रशिक्षण केन्द्रों की व्यवस्था की जाएगी|
  • विभिन्न प्रकार की प्रतोयोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों के द्वारा संपन्न करवाई जाएगी|
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 के तहत गुणवत्ता युक्त पाठ्य सामग्री ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई जाएगी|
  • वरिष्ठ आईएस तथा आईपीएस व अन्य सिविल सेवाओं के बड़े-बड़े अधिकारीयों द्वारा अध्ययन के बारे में परिचर्चा व मार्गदर्शन दिया जायेगा|
  • वेबिनर, सेमिनार तथा लाइव सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों की हा समस्या का समाधान किया जायेगा|
  • UP Abhyudya Yojana के तहत विद्यार्थियों को कौशल विकास से भी जोड़ा जायेगा|
  • Abhyday Scheme के अंतर्गत स्मार्ट क्लासेज- लेक्चर रूम की अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी|

CM Abhyday Scheme 2023 Courses

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत लगभग सभी प्रकार की भर्ती की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी| मुख्यतः जिन परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी उनके नाम निचे सूचि में दिए जा रहे हैं-

  • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं
  • उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं
  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं
  • अन्य भर्ती बोर्ड/संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं
  • जेईई (मेन)
  • नीट
  • एनडीए
  • सीडीएस
  • सैन्य सेवाएं
  • अर्द्धसैनिक/केन्द्रीय पुलिस बल की भर्ती
  • बैंकिंग पीओ
  • एसएससी
  • बीएड/टीईटी
  • इसके अलावा मुख्य परीक्षाएं एवं साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी|

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अब तक पंजीकृत विद्यार्थी

UP Abhyuday Yojna 2023 के तहत अब तक कुल 25 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हो गए हैं| योजना की पहली स्कीनिंग में यूपीएससी के 912, नीट के 163 और एनडीए व सीडीएस के 51 छात्रों का चयन किया जा चूका है| योजना को बसंत पंचमी से क्रियान्वित किया जायेगा|

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऑनलाइन आवेदन पात्रता दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरुरी है|
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र

UP CM Abhyuday Coaching Scheme Last Date

उत्तर प्रदेश अभ्युदय कोचिंग योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2022 है तथा इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू हो गयी थी |

अभ्युदय कोचिंग योजना के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि

  • JEE: 18 मई 2022, 2:00 PM से 3:30 PM
  • NEET: 19 मई 2022, 2:00 PM से 3:30 PM
  • NDA/CDS: 20 मई 2022, 2:00 PM से 3:30 PM
  • UPSC/UPPSC: 21 मई 2022, 2:00 PM से 3:30 PM
  • प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि 25 मई 2022
  • कोचिंग सत्र संचालन की संभावित तिथि 10 जून 2022

अभ्युदय कोचिंग योजना के लिए क्लासेज का समय

  • साक्षात/ऑनलाइन कक्षाओं के लिए आवदेन
  • NDA/CDS: 12 बजे से 1 बजे
  • UPSC/UPPSC: 1:30 बजे से 2:30 बजे
  • JEE: 3 बजे से 4 बजे
  • NEET: 4:30 बजे से 5:30 बजे

Uttra Pradesh Abhyuday Scheme Online Registration

  • यदि आपको यूपी अभ्युदय योजना का लाभ लेना है तो आपको पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा| अधिकारिक वेबसाइट का लिंक आपको निचे दिया जा रहा है|
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन अधिकारिक वेबसाइट :- यहाँ क्लिक करें
  • अब आपको इस प्रकार से इंटरफेस दिखाई देगा|
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021
  • इसके बाद आपको स्क्रोल डाउन करना है और Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके सामने इस प्रकार से इंटरफेस आएगा|
Register To Apply For Online Preparatory Classes, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
  • अब आपको अपने पसंदीदा कोर्स का चयन करना है|
  • इसके बाद पसंदीदा कोर्स पर रजिस्टर नाउ के आप्शन पर क्लिक करना है|
Application for enrollment for physical classes of Abhyuday Scheme
  • अब आपको पूछी गयी सम्पूर्ण जानकारी भरनी है और सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको जानकारी वेरीफाई करनी है|
  • अब आप अपना आईडी और पासवर्ड बनाना है, जिसकी सहायता से आप लोग इन कर सकेंगे|
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं|

सक्षम कक्षाओं के लिए चयन हेतु ऑनलाइन परीक्षा आवेदन

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा|
  • होम पेज पर आपको सक्षम कक्षाओं के लिए चयन हेतु ऑनलाइन परीक्षा के लिए यहां क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना होगा|
सक्षम कक्षाओं के लिए चयन हेतु ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन
  • अब आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा|
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी है|
  • अंत में आपको आवेदन सबमिट करना है|
  • इस प्रकार आप सक्षम कक्षाओं के लिए चयन हेतु ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेगे|

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना यूजर लोग इन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना official website पर जाना है|
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा|
  • होम पेज पर आपको लॉगइन एस यूजर के लिंक पर क्लिक करना है।
अभ्युदय योजना यूजर लोग इन प्रक्रिया
  • अब आपको अपना यूजरनेम या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी है|
  • इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप यूजर लॉगइन कर सकते हैं|

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अधिकारी लोग इन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज खुल जायेगा|
  • होम पेज पर आपको लॉगइन एस ऑफिसर के लिंक पर क्लिक करना है|
अभ्युदय योजना अधिकारी लोग इन प्रक्रिया
  • अब आपको अपना यूजरनेम या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी है|
  • इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप ऑफिसर लॉगइन कर सकते हैं|

Login to watch Abhyudaya Yojana session live

  • अभ्युदय योजना लाइव सेशन देखने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन टू वॉच अभ्युदय योजना सेशन लाइव के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको अपना यूजरनेम या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी है|
  • इसके बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप लाइव सेशन देख सकते हैं|

Abhyuday Scheme Popular Sessions

  • अभ्युदय योजना के पोपुलर सेशन देखने के लिए आपको सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अब आपको स्क्रॉल डाउन करना है|
अभ्युदय योजना विडियो
  • इसके बाद आपके सामने अभ्युदय योजना के सभी पोलुलर सेशन दिखाई देंगे|
  • आप अपनी इच्छानुसार किसी भी सेशन के प्ले बटन पर क्लिक करके देख सकते हैं|

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना नोडल एजेंसी का पता

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सेल,
  • यूपी अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट,
  • सेक्टर–D, अलीगंज,
  • लखनऊ–226024

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर

अधिकारी व पद का नामई-मेल आईडी
मुख्य विकास अधिकारीcdogor@nic.in
अपर आयुक्त (प्रशासन)ajaykantsaini@gmai.com
उप निदेशक समाज कल्याणddswgorakhpur@dirsamajkalyan.in

Leave a Comment