बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप 2024: Begum Hazrat Mahal National Scholarship

बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप: बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए शुरू की गयी है| इस छात्रवृति का लाभ कक्षा 9 , 10 , 11 तथा 12 की बालिकाएं ही ले सकती हैं| यह छात्रवृत्ति गत वर्ष की कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने पर ही दी जाती है| इस आर्टिकल में आज हम Begum Hazrat Mahal Scholarship के बारे में बात करेंगे| तो हमारे साथ अंत तक बने रहें|

बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप क्या है?

हजरत महल छात्रवृति योजना में अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को मासिक रूप से सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी अध्यन की प्रक्रिया को आगे भी जारी रख सकें| इस छात्रवृति के लिए मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन एक नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है| इस छात्रवृति का लाभ केवल छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों यानी मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी से संबंधित छात्राएं ही ले सकती हैं। बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप के अंतर्गत अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कक्षा – 9 व 10 के लिए 5000/- रुपये तथा कक्षा 11 व 12 के लिए 6000/- रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं|

Begum Hazrat Mahal National Scholarship Highlights

योजना का नामबेगम हजरत महल स्कॉलरशिप
विभागमौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन
लाभार्थीअल्पसंख्यक वर्ग की छात्राएं
उद्देश्यछात्राओं को आगे की पढाई सुचारू रूप से चालू रखने के लिए आर्थिक सहायता
आवेदन का तरीकाऑनलाइन मोड
ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करे

बेगम हजरत महल बालिका छात्रवृत्ति योजना पात्रता व दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ताओं को योजना से सम्बंधित निम्न पैरामीटरों को पूरा करना होगा:

  • केवल छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों यानी मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी से संबंधित छात्राएं पात्र हैं।
  • उन्हीं अल्पसंख्यक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक पढ़ रहे हैं, और पिछली कक्षा/योग्यता परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक या समकक्ष ग्रेड हासिल किए हों।
  • छात्राओं द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित सत्यापित फॉर्म जमा करवाना है जिसमें बालिका के नियमित अध्यनरत होने की बात लिखी हो|
  • सभी स्रोतों से छात्राओं के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रु. 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा इस सम्बन्ध में आय प्रमाण पत्र होना जरुरी है|
  • बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति स्कीम 2024 के लिए आवेदनकर्ता का बैंक खाता की पासबुक की कॉपी होनी चाहिए|
  • आवेदन करने वाले का आधार कार्ड व स्व- घोषणा प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए या किसी अन्य सेवा के लिए कोई फीस/शुल्क नहीं है।

बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप के लिए  ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इस पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन का व्यू इस प्रकार से होगा|
बेगम हजरत महल छात्रवृति योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन
  • यदि आपने पहले से इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है तो आप लोग इन पर क्लिक करेंगे अन्यथा आपको New Registration पर क्लिक करना है|
  • आपको सभी निर्देश दिए होंगे वो पढने हैं और Continue with Registration पर क्लिक करना है|
बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप
  • अब आपको आवेदन फार्म में आवेदनकर्ता का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, संस्थान का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आदि भरने हैं|
  • पंजीकरण पूर्ण होने पर आपको पंजीकरण संख्या मिल जाएगी तथा पासवर्ड जो आपने लगाये हैं, उनके माध्यम से लोग इन करना है|
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना है आवश्यक सभी दस्तावजों को अपलोड करना है|
  • आप अपने आवेदन को एक बर पुनः ध्यान से देख लें आयर सबमिट के आप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आप अपने फॉर्म की प्रिंट कॉपी भी निकाल सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं|
  • इस प्रकार आप बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना लोग इन करने की प्रक्रिया

  • यदि आप पहले भी बेगम हजरत महल छात्रवृति योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं तो आपको सिर्फ लोग इन करना है|
  • लोग इन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद आपको लोग इन के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसमें आपको अपने मोबाइल नंबर दर्ज करने हैं, और send OTP पर क्लिक करना है|
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर जो otp आएगी वो दर्ज करनी है| और आपको अपनी जन्म दिनांक डालकर निचे दिए गए कैप्चर कोड डालकर लोग इन पर क्लिक करना है|

Begum Hazrat Mahal Scholarship Renewal

  • बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति रिन्यू करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद लोग इन करना है| लोग इन करने के बाद आपको आपके द्वारा आवेदन किये गए पहले के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिखा देगा|
बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप
  • आपको अपनी  योग्यता और जानकारी में बदलाव करने के बाद सेव करना है | इस प्रकार आप  अपने आवेदन  को नयी  छात्रवृति के लिए रिन्यू कर सकते हैं|

Begum Hazrat Mahal Scholarship Status

  • यदि आपने आवेदन कर दिया है और आप सोच रहे हैं कि आपकी बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति कब आएगी | इसके लिए आप इसके लिए Begum Hazrat Mahal Scholarship Status देख सकते हैं|
  • बेगम हजरत महल  छात्रवृत्ति  स्टेटस  देखने के लिए आपको begum hazrat mahal national scholarship portal पर जाना होगा|
  • बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाने के बाद आपको status पर क्लिक करना है|
  • इसमें आपको सबसे पहले स्कॉलरशिप केटेगरी में आपकी कक्षा ( 9 , 10 , 11, 12 ) का चयन करना है, जिस कक्षा के लिए आपने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है|
  • इसके बाद आपको दिए गए कैलेंडर में से आपकी जन्म तिथि भरनी है|
  • इसके बाद निचे दिए गए पहचान के प्रकार में से ( रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या ) किसी एक का चयन करके संख्या भरनी है|
  • अब निचे दिए गए कैप्चर कोड डालकर व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करना है|
  • अब आपकी बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना का स्टेटस आ जायेगा| 

हेल्पलाइन नंबर

  • ई-मेल :- secy-maef@nic.in
  • फ़ोन नंबर :-011-23583788 / 011-23583789
  • ई-मेल :- scholarship-maef@nic.in
  • ई मेल :- scholarshipmaef@gmail.com
  • यदि आप बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित अपने प्रश्न या समस्या को सन्देश के रूप में भेजना चाहते हैं तो आपको Contact के आप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने जानकारी का फॉर्म खुलेगा जिसमें सभी सूचनाओं को भरकर निचे मेसेज के आप्शन में अपना प्रश्न या समस्या लिखकर सबमिट करना है|

Leave a Comment

sarkari yojana