मध्यप्रदेश भावांतर भुगतान योजना : Bhavantar Bhugtan Yojana

MP Bhavantar Bhugtan Yojana: केंद्र व राज्य सरकारें लगातार किसानों के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनायें चला रही हैं| किसानों को उनकी उत्पादित फसल का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके, इसके लिए सरकारें हमेशां प्रयासरत रहती हैं| आज हम इसी प्रकार की एक योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका नाम है भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश | यह योजना किसानों के लिए सभी प्रकार की फसल हेतु सहायता प्रदान करती है | इस योजना के द्वारा किसानों को यदि न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) से कम कीमत में अपनी फसल बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है तो, अब राज्य के किसान Bhavantar Bhugtan Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं और अपनी फसल का सही मोल प्राप्त कर सकते हैं| इस आर्टिकल में हम आपको भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ तथा अन्य जानकारी देंगे|

Bhavantar Bhugtan Yojana Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश राज्य के जो किसान अपनी फसल का सही मूल्य लेना चाहते हैं, वे भावांतर भुगतान योजना की जानकारी प्राप्त करके योजना का लाभ ले सकते हैं| आपको बता दें कि एमपी ई उपार्जन पोर्टल के जरिये भावांतर भुगतान स्कीम लिए आवेदन किया जाता है| ई-उपार्जन के माध्यम से विगत 5 वर्षो में कुल 118.57 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए निशुल्क पंजीक्रत हुए,जिनमे से 64.35 लाख किसानो से 2415.62 लाख एम्. टी. अनाज खरीदा गया, जिसका रु. 69111 करोड़ का भुगतान किया गया| मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना तहत पंजीकृत किसानों को उनकी फसल का मूल्य सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर किया जायेगा| MP Bhavantar Bhugtan Yojana किसानों के आर्थिक सहयोग के साथ साथ पारदर्शिता भी प्रदर्शित करती हैं|सीएम द्वारा किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना भी चलायी गयी है|

Mukhyamantri Bhavantar Bhugtan Yojana Highlight

योजना का नाम भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश
योजना का प्रकार राज्य स्तरीय योजना
राज्यमध्यप्रदेश
योजना को कब शुरू की गईवर्ष 2017
लौंचकर्तासीएम शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके
न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारणमध्यप्रदेश कृषि उत्पाद लागत और विपरण आयोग द्वारा
अधिकारिक वेबसाइटmpeuparjan.nic.in

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत फसलें

यदि आप मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं और किसान हैं तो इस योजना के अंतर्गत निहित निम्न फसलों के लिए अनुदान और उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं-

  • खरीफ की ऐसी फसलें जो समर्थन मूल्य आधारित हैं:-  धान, उड़द, तुअर और मूंग
  • खरीफ की ऐसी फसलें जो भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं:- मक्का, सोयाबीन, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, तिल और रामतिल
  •  कपास, मूंग, गेहूं, उड़द, बाजरा, चावल, जह्वर, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का तथा तूर दाल सहित 13 फसलों को मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना के तहत सम्मिलित किया गया है|

भावांतर योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य

यह योजना किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ देने के लिए शुरू की गयी है| क्योंकि बहुत बार किसानों की अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत में बेचनी पड़ जाती है| इस योजना के द्वारा किसानों को होने वाली इस प्रकार की हानी की भरपाई की जा सकेगी| भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश के द्वारा किसानों को कर्ज से उभरने के लिए सहायता दी जाती है| राज्य के किसान bhavantar bhugtan yojana portal mp पर खुद से पंजीकृत कर सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं|मंडी में बिक्री संकट आने की स्थिति में यह योजना अनुदान देती है|किसानों को कर्ज के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर होने से रोका जा सकेगा|

Bhavantar Bhugtan Yojana के लाभ

  • समर्थन मूल्य और बिक्री की कीमत (मंडियों में) के बीच अंतर सीधे राज्य सरकार द्वारा किसानों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।
  • फसल की लाभकारी कीमतों का सुझाव मध्य प्रदेश कृषि उत्पाद लागत और विपणन आयोग द्वारा किया जाएगा।
  • भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश के तहत किसानों को समय पर बुवाई करने के लिए सुचना दी जाएगी |
  • अब किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) के नीचे अपनी उत्पादित फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा|
  • किसानों को फसल का सम्पूर्ण विवरण व ब्यौरा एक ही जगह मिल जायेगा|
  • एक बार जब आपका आवेदन हो जाता हैं, तो आपको संबंधित अधिकारी द्वारा एक स्लिप दी जाती हैं जोकि रजिस्ट्रेशन स्लिप होती है। इसका उपयोग आप खरीदारी के दौरान कर सकते हैं|
  • जो फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीची दर पर बाजार में बिक रही हों, उनके मूल्य को न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर उठाया जायेगा|
  •  किसानो की फसलों को नुकसान के समय पर भी सही मूल्य देकर किसान वर्ग को आर्थिक रूप से  सहायता दी जाती है|

रबी फसल MSP लिस्ट

  • प्याज – 8 रुपए / किलो (संभावित)
  • तुअर मॉडल रेट = 3860 रु/ क्विंटल (1 से 30 अप्रैल 2018 के लिए )
  • गेहूं का समर्थन मूल्य =  2000 रुपए/ क्विंटल
  • लहसुन – 3200 रुपए / क्विंटल (संभावित)
  • चना – 4,400 रुपए / क्विंटल
  • मसूर – 4,250 रुपए / क्विंटल
  • सरसों – 4,000 रुपए / क्विंटल

खरीफ फसल MSP लिस्ट

  • उड़द – 5,600 रुपए / क्विंटल
  • मूँग- 6,975 रुपए / क्विंटल
  • मूँगफली – 4,890 रुपए / क्विंटल
  • तिल – 5,675 रुपए / क्विंटल
  • रामतिल – 5,877 रुपए / क्विंटल
  • सोयाबीन – 3,399 रुपए /क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर दिया जायेगा)
  • मक्का – 1,700 रुपए / क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर दिया जायेगा)
  • धान – 1750 रुपए / क्विंटल
  • धान ग्रेड ए – 1770 रुपए / क्विंटल
  • ज्वार हाईब्रिड – 2430 रुपए / क्विंटल
  • ज्वार मालडंडी – 2450 रुपए / क्विंटल
  • बाजरा – 1950 रुपए /क्विंटल
  • अरहर – 5675 रुपए / क्विंटल
  • कपास मध्यम रेसा – 5150 रुपए / क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर दिया जायेगा)
  • कपास लंबा रेसा – 5450 रुपए / क्विंटल (500 रु/ क्विंटल फ्लेट भावांतर दिया जायेगा)
  • तुअर – 5675 रुपए / क्विंटल

भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल किसान ही ले सकते हैं|
  • योजना के लिए लाभार्थी मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरुरी है |
  • पंजीकरण हेतु आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आवेदनकर्ता का बैंक में खाता होना जरुरी है|
  • रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर होना जरुरी है|

Bhavantar Bhugtan Yojana दस्तावेज

  • समग्र आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • सिकमी / पट्टा भूमि के मामले में, प्राधिकरण का पत्र और मूल भूमि मालिक की ऋण पासबुक
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

भावांतर भुगतान योजना ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आपको ई उपार्जन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको खरीफ 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको खरीफ़ उपार्जन वर्ष 2024 हेतु किसान पंजीयन आवेदन के आप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब नया पेज इस प्रकार से ओपन होगा|
भावांतर भुगतान योजना पंजीकरण फॉर्म
  • अब आपके सामने नया पेज इस प्रकार से दिखाई देगा|
  • इस पेज में आपको आवेदन के प्रकार का चयन करना है, आधार न. दर्ज करने हैं तथा कैप्चा कोड भरकर पंजीयन करे के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा जिसमें पूछी गयी सभी जानकारी सटीक और सही-सही भरनी हैं|
  • अंत में आपको आवेदन सबमिट करना है|
  • इस प्रकार आप भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश  के लिए आवेदन कर सकते हैं|

हेल्पलाइन नंबर

  • भावान्तर स्कीम हेल्पलाइन नंबर :- 1800 180 1551

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दोस्तों Bhavantar Bhugtan Yojana 2024 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इस आर्टिकल की मदद से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है। इस योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए आप हमे कमेंट में लिख सकते है।

sarkari yojana