भूलेख पंजाब 2024 : Bhulekh Punjab कैसे चेक करें?

भूलेख पंजाब – पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए जामाबंदी पंजाब पोर्टल को शुरू किया है | राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी जमीन को कंप्यूटरिकृत किया है | अब राज्य के लोग ऑनलाइन अपने घर पर बैठे जमीन से जुडी हुई जानकारी जैसे की खसरा, खतौनी, भूमि का विवरण, भूलेख पंजाब फर्द जमाबंदी नकल आदि ऑनलाइन देख सकते है | अगर आप भी अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप भुलेख पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in पर जाकर के देख सकते है | इस आर्टिकल में हम आपको Bhulekh Punjab 2024 के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Bhulekh Punjab Fard Jamabandi

भूलेख पंजाब 2024

भूलेख पंजाब का मतलब होता है भूमि का अभिलेख यानि की आप भूमि का पूरा का पूरा ब्यौरा अब ऑनलाइन देख सकते है | अब आपको अपनी जमीन से जुडी हुई छोटी सी जानकारी के लिए कार्यालयों या फिर पटवारखाने से चकर नहीं काटने पड़ेंगे | अब आप अपने मोबाइल फोन से भूमि से जुड़ी हुई सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है | पंजाब सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल लौच किया है जिस पर राज्य के कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपनी जमीन का विवरण देख सकता है और अपनी जमीन पर मालिकाना हक़ जमा सकता है | इस पोर्टल की मदद से आप जमीन की जमाबंदी नक़ल , खसरा ,खतौनी ,पंजाब फर्द जमाबंदी नक़ल आदि देख सकते है |

Punjab Fard Kander Online Highlights

योजना का नाम भूलेख पंजाब
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
राज्य पंजाब
लाभार्थी राज्य के लोग
उद्देश्य राज्य के लोगो को जमीन से जुडी हुई जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
ऑफिसियल वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in

भूलेख पंजाब के उद्देश्य

पहले लोगो को अपनी जमीन से जुड़ी हुई छोटी सी जानकारी लेने के लिए पटवारखाने के चकर काटने पड़ते थे लेकिन अब एसा नहीं है अब आप ऑनलाइन घर पर बैठे इन्टरनेट की मदद से जमीन का ब्यौरा देख सकते है | पंजाब अपना खाता पोर्टल से लोगो के समय की काफी बचत हुई है | भूलेख पंजाब का मुख्य उद्देश्य पंजाब से जमीन से जुड़े हुए विवाद को खत्म करना है | पंजाब सरकार ने राज्य की सभी जमीन का ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया है | Bhulekh पंजाब पोर्टल पर आपको जमीन से जुड़ी हुई हर जानकारी सही सही मिलती है |

पंजाब भूलेख के लाभ

  • इससे राज्य के लोग के समय की बचत हुई है |
  • राज्य का कोई भी व्यक्ति भूमि से जुडी हुई जानकारी जैसे की खसरा, खतौनी, भू नक्शा आदि इस पोर्टल की मदद से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है |
  • आप अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा भूलेख पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते है और अपनी जमीन पर मालिकाना हक़ जमा सकते है |
  • अगर आप पंजाब में जमीन बेचते है या फिर खरीदते है तो आप भूमि के असली मालिक का पता इस पोर्टल की मदद से कर सकते है |
  • आप अपने मोबाइल फोन से अपनी जमीन का ब्यौरा प्राप्त कर सकते है और उसे डाउनलोड कर सकते है |

District Wise Punjab Bhulekh Jamabandi

निचे दिए डिस्ट्रिक्ट के निवाशी अपने घर पर बैठे ऑनलाइन पंजाब जमाबंदी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के अपने जमीन का विवरण देख सकते है :-

Ludhiana (लुधियाना)Moga (मोगा)
Mansa (मानसा)Sri Muktsar Sahib (श्री मुक्तसर साहिब)
Patiala (पटियाला)Pathankot (पठानकोट)
S.A.S Nagar (एस.ए.एस नगर)Rupnagar (रूपनगर)
Shahid Bhagat Singh Nagar (शहीद भगत सिंह नगर)Sangrur (संगरूर)
Amritsar (अमृतसर)Taran Taran (तरन तारन)
Barnala (बरनाला)Bathinda (भटिण्डा)
Faridkot (फरीदकोट)Fatehgarh Sahib (फतेहगढ़ साहिब)
Ferozepur (फिरोजपुर)Fazilka (फाजिल्का)
Gurdaspur (गुरदासपुर)Hoshiarpur (होशियारपुर)
Jalandhar (जालंधर)Kapurthala (कपूरथला)

जमाबंदी पंजाब खसरा फर्द नक़ल ऑनलाइन कैसे देखें ?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले भूलेख पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in पर आना होगा |
Punjab land record Online
  • उसके बाद आपके सामने उपर दिया गया पेज ओपन हो जाता है इसमें आपको डिस्ट्रिक्ट, तहसील, विलेज और year का चयन करना है |
bhulekh naksha punjab
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको jamabandi का आप्शन में चार आप्शन Owner Name Wise, Khewat Number Wise ,Khasra Number Wise और Khatouni Number Wise आपको दिखाई देंगे आप जमाबन्दी देखने के लिए अपनी सुविधानुसार आप्शन का चयन कर सकते है |
  • हम Khasra No. Wise का चयन करते है | चयन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा |
bhulekh punjab pathankot
  • इस पेज पर आने के बाद आपको खसरा नंबर सेलेक्ट करना है उसके बाद आपको View Report पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके सामने जमाबंदी नक़ल ओपन हो जाती है |
punjab land record search
  • इस लिस्ट को आप चेक कर सकते है लिस्ट के टॉप में आपको प्रिंट का आप्शन दिखाई देगा आप इस पर क्लिक करके जमाबंदी नक़ल डाउनलोड कर सकते है |
  • इसी प्रकार आप Owner Name Wise ,Khasra Number Wise और Khatouni Number Wise से चेक कर सकते है |

भूलेख पंजाब Mutation चेक करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको जमाबंदी पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Mutation का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
Mutation चेक करने की प्रक्रिया
  • क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जाता है इस पेज पर आपको दो आप्शन दिखाई देंगे |
  • एक Mutation No. Wise और दूसरा Mutation Date Wise है |
  • आप अपनी सुविधानुसार आप्शन का चयन कर सकते है |
Mutation Number
  • इस पेज पर आने के बाद आपको Mutation Number सेलेक्ट करने है और View Report पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाती है आप उसका प्रिंट निकालकर के उसे डाउनलोड कर सकते है |

Roznamcha Nakal देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले जमाबंदी पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Roznamcha का आप्शन दिखाई देगा आप को इस पर क्लिक करना है |
Select Roznamcha Nakal Type
  • इस पेज पर आने के बाद आपको दो आप्शन दिखाई देंगे एक Rapat No. Wise और दूसरा Waqiati No. Wise का आप्शन होगा | आप को अपनी सुविधा के अनुसार आप्शन का चयन करना है |
Rapat Number Wise
  • इस पेज पर आने के बाद आपको year और Rapat Number सेलेक्ट करने है उसके बाद आपको View Report पर क्लिक करना है |

रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको भूलेख पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको Mutation After Registry का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
Mutation After Registry
  • इस पेज पर आने के बाद आपको तीन आप्शन दिखाई देंगे Vaseeka Number , Transaction Number और Mutation Request Number का आप अपनी सुविधानुसार आप्शन का चयन कर सकते है |
  • आप जो आप्शन चयन करते है उसका नंबर आपको दर्ज करना होता है उसके बाद आपको View Report पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाती है |

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जमाबंदी पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Feedback का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
feedback form
  • क्लिक करने के बाद आपके समाने न्यू पेज ओपन हो जाता है इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, विलेज और फीड back दर्ज करने है उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपकी फीडबैक की प्रक्रिया हो जाती है |

इंटीग्रेटेड प्रॉपर्टी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पंजाब भुलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Integrated Property का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
इंटीग्रेटेड प्रॉपर्टी देखने की प्रक्रिया
  • इंटीग्रेटेड प्रॉपर्टी वाइज TRANSACTION DETAILS देखने के लिए आपको इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी भरनी है उसके बाद आपको Search बटन पर क्लिक करना है |

भूलेख पंजाब रिकॉर्ड करेक्शन रिक्वेस्ट भेजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जमाबंदी पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Correction In Record का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
Correction Request
  • आपके सामने करेक्शन फॉर्म ओपन हो जाता है इसम आपको मांगी गई सभी जानाकारी दर्ज करनी है उसके बाद आपको सबमिट करना है आपकी रिक्वेस्ट विभाग के पास चली जाती है |

Nakal Verification करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको जमाबंदी पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट के होम पेज पर आपको Nakal Verification का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है |
Nakal Verification
  • क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन होजाता है इसम आपको एक फॉर्म दिखाई देगा | इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी भरनी है उसेक बाद आपको Verify Nakal पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपकी नक़ल वेरिफिकेशन हो जाती है |

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको भूलेख पंजाब 2024 के बारे में विस्तार से जानकरी दी है। इस पोर्टल की मदद से आप ऑनलाइन घर बैठे अपनी जमीन का विवरण चेक कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana