Bihar Post Matric Scholarship 2023: प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार अनेक प्रयास कर रही है अनेक प्रकार की लाभकारी योजना लेकर के आ रही है | सरकार ने प्रदेश के छात्रों को लाभ प्रदान करने के लिए एक नई छात्रवृति योजना को शुरू किया है जिसका नाम है बिहार पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति है |
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बिहार 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज आदि के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Bihar Post Matric Scholarship 2023
बिहार सरकार ने इस योजना को प्रदेश के अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती के विधार्थियो के लिए शुरू किया है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देना है | सरकार लाभार्थी को योजना के तहत 2000 रूपये से 15,000 रुपए की छात्रवृति देगी | अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा |
आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए | Bihar Post Matric Scholarship 2023 में आवेदन करने से पहले आपके पास बैंक खाता होना चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए क्युकी दी जाने वाली राशी सीधे आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रान्सफर की जाएगी |
Bihar Post Matric Scholarship Online Form Overview
योजना का नाम | बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | राज्य के अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती के छात्र |
उद्देश्य | छात्रों की आर्थिक मदद करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | pmsonline.bih.nic.in |
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बिहार 2023 का उद्देश्य
छात्रवृति का मुख्य उद्देश्य छात्रों की आर्थिक मदद करना होता है | राज्य में बहुत से छात्र ऐसे है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब होती है जिसके कारन उनको अपनी पढाई को बीच में ही छोड़ना पड़ता है | इस योजना को मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हर विधार्थी को शिक्षा प्रदान करना है | सरकार इस प्रकार की कई योजनायें चला रही है लेकिन योजनाओ का प्रचार प्रसार ना होने के कारन उनका लाभ विधार्थी ले नहीं पाते है | इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Post Matric Scholarship 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया को बताएँगे |
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति बिहार के तहत दी जाने वाली राशी
श्रेणी | दी जाने वाली राशी |
---|---|
सभी 10+2, IA, ISC, I.Com या अन्य कोर्स | 2000 रूपये |
स्नातक या उसके बराबर BA, B.Sc, B.Com. | 5000 रूपये |
परास्नातक या उसके बराबर MA, M.Sc, M.Com. | 5000 रूपये |
आईटीआई | 5000 रूपये |
इंजीनियरिंग मेडिकल कानून टेक्निकल कोर्स (सिवाय कृषि) | 15,000 रूपये |
Bihar Post Matric Scholarship 2023 के लाभ
- जो छात्र आर्थिक तंगी के कारन अपनी पढाई को बीच में छोड़ देते है उनको इस योजना का लाभ मिलेगा और उनको अपनी पढाई बीच में नहीं छोडनी पड़ेगी |
- राज्य के अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती के छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा |
- लाभार्थी छात्र को 2000 रूपये से लेकर के 15,000 रूपये की छात्रवृति सरकार प्रदान करेगी |
- इस योजना से प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा |
- छात्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- प्रदेश के अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती के विधार्थी इस योजना के लिए पात्र है |
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- आवेदन करने वाला व्यक्ति मेट्रिक से आगे की कक्षा में होना चाहिए |
- आवेदक किसी मान्यता प्राप्त पोस्ट मेट्रिक में पढाई कर रहा हो |
- आवेदन करने वाले विधार्थी को राज्य या केंद्र सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था में पढाई करना अनिवार्य है |
Bihar Post Matric Scholarship के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- कोर्स की रशीद
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बिहार लास्ट डेट 2023
इस योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी 2023 है. आप पोस्ट मेट्रिक पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट pmsonline.bih.nic.in पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है.
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बिहार 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले एससी और एसटी कल्याण विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको बिहार पोस्ट मीट्रिक छात्रवृति का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा |
- आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है |
- उसके बाद अपने दस्तावेज अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है | सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए आपको अपने फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है |
हेल्पलाइन नंबर
- Sri Prem Singh Meena, I.A.S. Secretary
- 0612-2215377 secy-welfare-bih@nic.in
- Sri Mithilesh Kumar, I.A.S. Director
- 0612-2520236 directorscst@gmail.com
- 06122520232
- Gautam Paswan Joint Secretary
- Sanjiv Kumar OSD
- Sri Harendra Srivastava Dy. Director – Headquarter
- harendrasrivastava2711@gmail.com
FAQs :-
बिहार सरकार के द्वारा शुरू Bihar Post Matric Scholarship 2023 योजना के बारे में इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी दी है। यदि आप इस छात्रवृति योजना के लिए पात्रता रखते है तो आप आप आसानी से इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
FAQs
यदि आपको आवेदन करना है तो आपको इसके लिए ऊपर प्रक्रिया बताई गयी है, आप ध्यान से देख सकते हैं|
बिहार सरकार के द्वारा अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती के विधार्थियों को वित्तीय मदद प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है।
इस योजना के तहत लाभार्थी को 15,000 रु.