देश के किसानों के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप जारी किया है| यह ऐप किसानों के लिए खेती के महँगे उपकरण किराये पर उपलब्ध करवाने में सहायक होगा| यह ऐप किसानों के कृषि कार्य को अधिक सरल बनाने के लिए बहुत लाभदायक शाबित हो रहा है| इस ऐप के जरिये किसान अपने नजदीकी CHC सेंटर ( कस्टम हायरिंग सेंटर ) से जुड़ सकते हैं तथा किराये पर कृषि के उपकरण ले सकते हैं| इस आर्टिकल में हम आपको CHC फार्म मोबाइल ऐप तथा chc farm machinery in hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें |

CHC Farm Machinery Scheme Kya Hai
जो किसान खेती कार्य के लिए जरुरी कृषि उपकरण खरीदने के लिए समर्थ नहीं हैं| उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा सीएचसी फार्म मशीनरी योजना शुरू की गयी है| किसान इस योजना के द्वारा खेती के उपकरण किराये पर ले सकते हैं| chc farm machinery app के माध्यम से किराये पर खेती के उपकरण ले सकते हैं| किसानों को अब महँगे कृषि के उपकरण खरीदने की जरुरत नहीं होगी| किसान इस योजना से सस्ती दर पर कृषि उपकरण किराये पर ले सकते हैं| इस योजना से उनकी आय में वृद्धि होगी तथा इसके साथ समय की बचत भी होगी| किसान भाई अपने खेत से 50 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध CHC सेंटर से कृषि के उपकरण किराये पर ले सकते हैं| इस योजना से किराए पर मिलेंगे खेती के उपकरण |
CHC Farm Machinery Overview
योजना का नाम | सीएचसी फार्म मशीनरी योजना |
योजना का टाइप | केंद्र सरकार की योजना |
लाभार्थी वर्ग | भारत के किसान |
उद्देश्य | किसानों को उचित दर पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना |
आवेदन का तरीका | सीएचसी मोबाइल ऐप के द्वारा |
सीएचसी फार्म मशीनरी योजना की आवश्यकता
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी है| chc farm machinery scheme को कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने का प्रयास माना जा रहा है| इसके पीछे किसानों को मिलने वाली इस योजना से सहायता है जिसके कारण किसानों ने इस योजना की सराहना की है| आप सब जानते ही हैं कि भारत कृषि प्रधान देश है| भारत में सबसे ज्यादा कृषि कार्य किया जाता है| लेकिन भारत की एक विडंबना यह भी है कि इसके बावजूद भी किसानों के पास कृषि के सभी उपकरण सब किसानों के पास नहीं मिल पाते हैं| भारत के 70 प्रतिशत किसान मिडल क्लास फैमिली से बिलोंग करते हैं इसलिए कृषि के सभी उपकरण खरीदना संभव नहीं हो पाता है| लेकिन कृषि के उपकरण खेती के कार्य को सुगम बनाते हैं इसलिए सरकार ने इन किसानों की मदद करने के लिए CHC खेत मशीनरी योजना की शुरुआत की है|
Custom Hiring Service Centres Farm Machinery App
यदि आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना के ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा| इस ऐप की खास बात तो ये है कि यह 12 भाषाओँ में उपलब्ध है अतः इसका उपयोग करना आसान हो जाता है| वर्तमान में इस मोबाइल ऐप पर 50 हजार से अधिक CHC Center पंजीकृत हैं| इन सभी सेंटरों पर एक लाख बीस हजार से अधिक कृषि उपकरण उपलब्ध हैं| किसान भाई इस ऐप के जरिये आसानी से सस्ती दरों पर खेती के उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं और किराये पर कृषि उपकरण प्राप्त कर सकते हैं| मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना बहुत कारगर शाबित हो रही है| इस योजना से उनके कृषि के कार्य में बहुत तेजी और उत्पादकता में वृद्धि हो रही है|
सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप पर उपलब्ध कृषि उपकरण
इस मोबाइल ऐप पर कुल 1,20,000 कृषि के उपकरण उपलब्ध हैं| इन सभी उपकरणों की वैराईटी के बारे में बात करें तो इस ऐप पर कुछ निम्न प्रकार के कृषि उपकरण किराये पर लिए जा सकते हैं-
- ट्रैक्टर
- रोटावेयर
- कंबाइन हार्वेस्टर
- मल्टी क्रॉप थ्रेशर
- फर्टिलाइजर ड्रिल
- लेजर लैंड लेवलर
- पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर
- जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल
CHC Farm Machinery App के उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को विभिन्न कृषि मशीनरी / उपकरण उपलब्ध कराना है|
- किसानों को कम लागत या दर पर कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध करवाना है|
- किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए मशीनों के प्रयोग से कृषि कार्य को सुगम बनाना|
- chc farm machinery App के द्वारा कास्तकारों को बड़े पैमाने पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम दर पर कृषि उपकरण देना|
- मशीनों के प्रयोग से समय की बचत करना तथा उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी करना|
सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल ऐप के लाभ व विशेषताएं
- यह CHC Mobile App 12 भाषाओँ में उपलब्ध है | अतः इसका उपयोग करना आसान है|
- इस ऐप पर 50,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेंटर रजिस्टर्ड हैं अतः इसका लाभ लेने में सुविधा होगी|
- इस ऐप पर 1,20,000 से अधिक मशीनरी उपकरण किराये पर देने हेतु उपलब्ध हैं|
- किसान इस योजना के द्वारा अपने खेत के 50 किलोमीटर के दायरे में लाभ ले सकते हैं|
- यह मोबाइल ऐप कम स्पेस वाला बनाया गया है ताकि सभी इसको डाउनलोड कर सकें और इस योजना का लाभ उठा सकें|
- यह किसानों के कृषि कार्य में समय की बचत करने और आसानी प्रदान करने के लिए अहम माना जाता है|
- इसके द्वरा किसानों को कृषि से सम्बंधित मशीनों को खरीदने की जरुरत नहीं होगी अतः धन की बचत करता है|
CHC Farm Machinery Mobile App Download Process
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाना होगा|
- इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में CHC Farm Machinery APP लिखना है और सर्च करना है|
- इसके बाद आपको ऐप को इंस्टाल करना है|
- अब यह मोबाइल ऐप आपके मोबाइल फ़ोन में आ जायेगा| आपको इसे ओपन करना है|
CHC खेत मशीनरी पंजीकरण
- जब आपके द्वारा chc farm machinery app download कर लिया जायेगा, तो उसके बाद आपको इस अप्प में पंजीकरण करना होगा| इसके लिए- सबसे पहले आपको ऐप खोलना है|

- इसके बाद भाषा का चयन करना है|
- अब कुछ इस प्रकार से इंटरफेस दिखेगा|

- पसंदीदा भाषा के चयन के बाद आपको next करना है|
- अब नयी स्क्रीन दिखेगी जिसमें आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे| किसान / उपयोगकर्ता , सी एच सी मालिक / सेवा , गेस्ट यूजर |

- इसमें से आपको किसान उपयोगकर्ता के आप्शन का चयन करना है|
- चूँकि आप पहली बार इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो आपके पास id पासवर्ड नहीं होंगे अतः आपको Register Here पर क्लिक करना है|
- इसके बाद किसान / उपयोगकर्ता के आप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपको किसान का नाम , मोबाइल नंबर भरना है और send पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपके मोबाइल न. पर otp आएगी वो दर्ज करनी है|
- अब आपको परिवेश का चयन करना, राज्य,जिला , उप जिला , गाँव, पता आदि भरना है और जमा करें / सबमिट पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करना है|

- आपको इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सभी प्रकार की सेवाएं मिल जाएँगी|
- इस ऐप के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
- आप अपने हिसाब से किसी भी कृषि उपकरण की मशीन का चयन करके उसके लिए किराये पर लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
CHC Farm Machinery App Data
सीएचसी फार्म ऐप के आंकड़े इस इस प्रकार हैं-
Total No. Of States / UT | Total No. Of Farmers / Users Registered | Total No. Of CHC Registered | Total No. Of Implements For Hiring |
39 | 517970 | 64469 | 154555 |
CHC Helpline Number
- Toll Free Number 1800-180-1551