Skip to content

Sarkari Yojana 2023 | सरकारी योजना लिस्ट

सरकारी योजनाओं की जानकारी हिंदी में

  • Home
  • आधार कार्ड
  • News
  • PM योजना
  • सरकारी योजना
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • राशन कार्ड
CHC Farm Machinery App Download : खेती के उपकरण किराये पर कैसे लें?

खेती के उपकरण किराये पर कैसे लें 2023: CHC Farm Machinery App Download

March 6, 2023 by Vidya Dhar

CHC Farm Machinery App : देश के किसानों के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप जारी किया है| यह ऐप किसानों के लिए खेती के महँगे उपकरण किराये पर उपलब्ध करवाने में सहायक होगा|

यह ऐप किसानों के कृषि कार्य को अधिक सरल बनाने के लिए बहुत लाभदायक शाबित हो रहा है| इस ऐप के जरिये किसान अपने नजदीकी CHC सेंटर ( कस्टम हायरिंग सेंटर ) से जुड़ सकते हैं तथा किराये पर कृषि के उपकरण ले सकते हैं| इस आर्टिकल में हम आपको CHC फार्म मोबाइल ऐप तथा chc farm machinery in hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें |

इस पोस्ट में क्या है: hide
1 CHC Farm Machinery Scheme Kya Hai
1.1 CHC Farm Machinery Overview
1.2 सीएचसी फार्म मशीनरी योजना की आवश्यकता
1.3 Custom Hiring Service Centres Farm Machinery App
1.3.1 सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप पर उपलब्ध कृषि उपकरण
1.4 CHC Farm Machinery App के उद्देश्य
1.5 सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल ऐप के लाभ व विशेषताएं
1.6 CHC Farm Machinery Mobile App Download Process
1.7 CHC खेत मशीनरी पंजीकरण
1.7.1 CHC Farm Machinery App Data
1.8 CHC Helpline Number

CHC Farm Machinery Scheme Kya Hai

जो किसान खेती कार्य के लिए जरुरी कृषि उपकरण खरीदने के लिए समर्थ नहीं हैं| उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा सीएचसी फार्म मशीनरी योजना शुरू की गयी है| किसान इस योजना के द्वारा खेती के उपकरण किराये पर ले सकते हैं| chc farm machinery app के माध्यम से किराये पर खेती के उपकरण ले सकते हैं| किसानों को अब महँगे कृषि के उपकरण खरीदने की जरुरत नहीं होगी| किसान इस योजना से सस्ती दर पर कृषि उपकरण किराये पर ले सकते हैं| इस योजना से उनकी आय में वृद्धि होगी तथा इसके साथ समय की बचत भी होगी| किसान भाई अपने खेत से 50 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध CHC सेंटर से कृषि के उपकरण किराये पर ले सकते हैं| इस योजना से किराए पर मिलेंगे खेती के उपकरण |

  • फार्म मशीनरी बैंक योजना

CHC Farm Machinery Overview

योजना का नाम सीएचसी फार्म मशीनरी योजना
योजना का टाइप केंद्र सरकार की योजना 
लाभार्थी वर्गभारत के किसान
उद्देश्यकिसानों को उचित दर पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना
आवेदन का तरीकासीएचसी मोबाइल ऐप के द्वारा

सीएचसी फार्म मशीनरी योजना की आवश्यकता

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी है| chc farm machinery scheme को कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने का प्रयास माना जा रहा है| इसके पीछे किसानों को मिलने वाली इस योजना से सहायता है जिसके कारण किसानों ने इस योजना की सराहना की है| आप सब जानते ही हैं कि भारत कृषि प्रधान देश है| भारत में सबसे ज्यादा कृषि कार्य किया जाता है| लेकिन भारत की एक विडंबना यह भी है कि इसके बावजूद भी किसानों के पास कृषि के सभी उपकरण सब किसानों के पास नहीं मिल पाते हैं| भारत के 70 प्रतिशत किसान मिडल क्लास फैमिली से बिलोंग करते हैं इसलिए कृषि के सभी उपकरण खरीदना संभव नहीं हो पाता है| लेकिन कृषि के उपकरण खेती के कार्य को सुगम बनाते हैं इसलिए सरकार ने इन किसानों की मदद करने के लिए CHC खेत मशीनरी योजना की शुरुआत की है|

Custom Hiring Service Centres Farm Machinery App

यदि आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना के ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा| इस ऐप की खास बात तो ये है कि यह 12 भाषाओँ में उपलब्ध है अतः इसका उपयोग करना आसान हो जाता है| वर्तमान में इस मोबाइल ऐप पर 50 हजार से अधिक CHC Center पंजीकृत हैं| इन सभी सेंटरों पर एक लाख बीस हजार से अधिक कृषि उपकरण उपलब्ध हैं| किसान भाई इस ऐप के जरिये आसानी से सस्ती दरों पर खेती के उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं और किराये पर कृषि उपकरण प्राप्त कर सकते हैं| मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना बहुत कारगर शाबित हो रही है| इस योजना से उनके कृषि के कार्य में बहुत तेजी और उत्पादकता में वृद्धि हो रही है|

सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप पर उपलब्ध कृषि उपकरण

इस मोबाइल ऐप पर कुल 1,20,000 कृषि के उपकरण उपलब्ध हैं| इन सभी उपकरणों की वैराईटी के बारे में बात करें तो इस ऐप पर कुछ निम्न प्रकार के कृषि उपकरण किराये पर लिए जा सकते हैं-

  • ट्रैक्टर
  • रोटावेयर
  • कंबाइन हार्वेस्टर
  • मल्टी क्रॉप थ्रेशर
  • फर्टिलाइजर ड्रिल
  • लेजर लैंड लेवलर
  • पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर
  • जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल

CHC Farm Machinery App के उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को विभिन्न कृषि मशीनरी / उपकरण उपलब्ध कराना है|
  • किसानों को कम लागत या दर पर कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध करवाना है|
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए मशीनों के प्रयोग से कृषि कार्य को सुगम बनाना|
  • chc farm machinery App के द्वारा कास्तकारों को बड़े पैमाने पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम दर पर कृषि उपकरण देना|
  • मशीनों के प्रयोग से समय की बचत करना तथा उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी करना|

सीएचसी फार्म मशीनरी मोबाइल ऐप के लाभ व विशेषताएं

  • यह CHC Mobile App 12 भाषाओँ में उपलब्ध है | अतः इसका उपयोग करना आसान है|
  • इस ऐप पर 50,000 से अधिक कस्टम हायरिंग सेंटर रजिस्टर्ड हैं अतः इसका लाभ लेने में सुविधा होगी|
  • इस ऐप पर 1,20,000 से अधिक मशीनरी उपकरण किराये पर देने हेतु उपलब्ध हैं|
  • किसान इस योजना के द्वारा अपने खेत के 50 किलोमीटर के दायरे में लाभ ले सकते हैं|
  • यह मोबाइल ऐप कम स्पेस वाला बनाया गया है ताकि सभी इसको डाउनलोड कर सकें और इस योजना का लाभ उठा सकें|
  • यह किसानों के कृषि कार्य में समय की बचत करने और आसानी प्रदान करने के लिए अहम माना जाता है|
  • इसके द्वरा किसानों को कृषि से सम्बंधित मशीनों को खरीदने की जरुरत नहीं होगी अतः धन की बचत करता है|

CHC Farm Machinery Mobile App Download Process

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में CHC Farm Machinery APP लिखना है और सर्च करना है|
  • इसके बाद आपको ऐप को इंस्टाल करना है|
  • अब यह मोबाइल ऐप आपके मोबाइल फ़ोन में आ जायेगा| आपको इसे ओपन करना है|

CHC खेत मशीनरी पंजीकरण

  • जब आपके द्वारा chc farm machinery app download कर लिया जायेगा, तो उसके बाद आपको इस अप्प में पंजीकरण करना होगा| इसके लिए- सबसे पहले आपको ऐप खोलना है|
CHC Farm Machinery Mobile App Download Process
  • इसके बाद भाषा का चयन करना है|
  • अब कुछ इस प्रकार से इंटरफेस दिखेगा|
chc फार्म मशीनरी ऐप भाषा
  • पसंदीदा भाषा के चयन के बाद आपको next करना है|
  • अब नयी स्क्रीन दिखेगी जिसमें आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे| किसान / उपयोगकर्ता , सी एच सी मालिक / सेवा , गेस्ट यूजर |
chc farm machinery login
  • इसमें से आपको किसान उपयोगकर्ता के आप्शन का चयन करना है|
  • चूँकि आप पहली बार इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो आपके पास id पासवर्ड नहीं होंगे अतः आपको Register Here पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद किसान / उपयोगकर्ता के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको किसान का नाम , मोबाइल नंबर भरना है और send पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके मोबाइल न. पर otp आएगी वो दर्ज करनी है|
  • अब आपको परिवेश का चयन करना, राज्य,जिला , उप जिला , गाँव, पता आदि भरना है और जमा करें / सबमिट पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
chc farm machinery app dashboard
  • आपको इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सभी प्रकार की सेवाएं मिल जाएँगी|
  • इस ऐप के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
  • आप अपने हिसाब से किसी भी कृषि उपकरण की मशीन का चयन करके उसके लिए किराये पर लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

CHC Farm Machinery App Data

सीएचसी फार्म ऐप के आंकड़े इस इस प्रकार हैं-

Total No. Of States / UTTotal No. Of Farmers / Users RegisteredTotal No. Of CHC RegisteredTotal No. Of Implements For Hiring
3951797064469154555

CHC Helpline Number

यदि आपको chc के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो आप chc टोल फ्री नंबर परसंपर्क कर सकते हैं| chc ग्राहक सेवा नंबर पर योजना से जुडी किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं

  • Toll Free Number 1800-180-1551
Categories सरकारी योजना 2023 Tags CHC Farm Machinery App download steps, CHC Farm Machinery App in hindi, CHC Farm Machinery App log in process, how to download CHC Farm Machinery App, use of CHC Farm Machinery App
Fame India Scheme 2023: फेम इंडिया योजना ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान रोजगार मेला 2023: Rajasthan Rojgar Mela Online
google news sarkari yojana
  • गुजरात राशन कार्ड आवेदन: Gujrat Ration Card पात्रता, डॉक्यूमेंट
  • यूपी कौशल सतरंग योजना : UP Kaushal Satrang Yojana आवेदन
  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100: Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana
  • शरद पवार ग्राम समृद्धी योजना महाराष्ट्र: Sharad Pawar Gram Samridhi Yojana
  • पंजाब फ्री स्मार्टफोन योजना: Punjab Free Smartphone Yojana
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
© 2023 Sarkari Yojana 2023 | सरकारी योजना लिस्ट
• Built with GeneratePress