Aadhar Reprint : अगर आपका आधार कार्ड गुम गया है और आप अपना आधार रीप्रिंट करना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत आसन स्टेप्स हैं, जिनके जरिये आप e-Aadhar Reprint कर सकते हैं| आधार रीप्रिंट करने के लिए आपके पास यदि android Mobile है , तो आप आसानी से अपने आधार को बिना किसी के मदद से आधार प्रिंट कर सकते हैं| आपको इसके लिए सिर्फ 50 रूपए का शुल्क जमा करवाना होगा क्योंकि आधार कार्ड paid service के अंतर्गत आता है| इस आर्टिकल में Reprint Aadhar Card के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है जिसे आप पूरा पढ़ सकते है।
Aadhar Reprint in Hindi
आधार कार्ड भारत में सबसे अधिक विश्वसनीय दस्तावेजों में से एक है| सरकार द्वारा चलायी जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं में आधार कार्ड का बहुत बड़ा रोल होता है, जिसका कारण इसकी प्रिवेसी/ सिक्यूरिटी है| क्योंकि आधार कार्ड फिंगर प्रिंट के फोर्मुले पर आधारित दस्तावेज है, इसके साथ दिए जाने वाले क्यूआर कोड व्यक्तिगत पहचान में बहुत सहायक हैं| साथ इसमें मोबाइल नंबर को लिंक किया जाता है, जिससे इसकी प्रत्येक गतिविधि की सुचना कार्ड धारक के मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से भेज दी जाती है| अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो अभी अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करें |
आधार रीप्रिंट करने के लिए आवश्यकता
आपका आधार खो गया है और अगर आप अपना आधार कार्ड पुनः प्रिंट करना चाहते हैं, तो आपके लिए निम्न आवश्यकताएं रखी गयी हैं-
- आधार कार्ड रीप्रिंट करने की सुविधा paid है, अतः इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क जमा करवाना होगा|
- आपके पास आपके Aadhaar Number/Virtual Identification Number(VID)/EID होने चाहिए|
- मोबाइल नंबर होने चाहिए , आधार कार्ड से जुड़े हुए या बिना जुड़े हुए|
- आधार से जुड़े होने पर रीप्रिंट के समय आपके आधार कार्ड का रिव्यु दिख जायेगा अन्यथा नहीं दिखेगा|
- मोबाइल नंबर पर आने वाली OTP.
How To Reprint Aadhar Card in Hindi
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपने आधार कार्ड का रीप्रिंट कर सकते है:
- सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप या मोबाइल में सर्च इंजन में UIDAI टाइप करना है|
- इसके बाद आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है|
- अब आपको My Aadhar पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको Order Aadhaar Reprint के आप्शन पर क्लिक करना है|
- आपके सामने नयी टैब का व्यू ऐसा होगा|
- इसके आपको अपने 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज करना है|
- अब आपको स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड दर्ज करने हैं|
- यदि आपका मोबाइल नंबर पहले से आधार कार्ड में जुड़े हुए नहीं हैं तो आपको My Mobile number is not registered वाले बॉक्स को टिक करना है और Send OTP पर क्लिक करना है|
- अगर आपके मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं तो आपको My Mobile number is not registered वाले बॉक्स को बिना टिक किये ही Send OTP पर क्लिक करना है|
- अब आपको मोबाइल नंबर पर भेजे गए 6 या 8 अंकों के OTP दर्ज करने हैं| तथा निचे दिए गए Terms and Conditions के बॉक्स को टिक करना हैं| यदि आप चाहें तो इस पर क्लिक करके आधार कार्ड की शर्तों को पढ़ भी सकते हैं|
- इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का व्यू होगा|
- यदि आपके मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़े हुए हैं तो आपको आधार कार्ड का प्रीव्यू दिखेगा| अन्यथा नहीं दिखेगा|
- इसके बाद आपको make Payment पर क्लिक करना है|
- पेमेंट करने के लिए आपके सामने डेबिट / क्रेडिट कार्ड , नेट बैंकिंग , यूपीआई के आप्शन दिखेंगे जिन में से आपको किसी भी एक ऑप्शन पर क्लिक करना है| जो आपके सामने स्क्रीन पर दिख रहे हैं, उनमे से जो आपके पास उपलब्ध है| उसका चयन करें|
- अब आपको दी गयी जानकारी भरनी है और processed पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगी, वो दर्ज करनी है|
- इसके बाद आपके पेमेंट की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपकी स्क्रीन पर SRN नंबर आयेंगे जिनको आप नोट कर सकते हैं|यदि आप नोट नहीं करते हैं तो आप आपने शुल्क की रशीद डाउनलोड कर सकते हैं, जिस पर SRN नंबर आयेंगे|
- SRN नंबर आपके Aadhar Reprint के स्टेटस को देखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं|अब आपका आधार रीप्रिंट करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है|
आधार रीप्रिंट स्टेटस कैसे चेक करें
यदि आपने अपने आधार कार्ड को रिप्रिंट करने के लिए अप्लाई किया है| और आप अपने आधार कार्ड का रीप्रिंट स्टेटस देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहुत ही कम समय लगता है|आधार कार्ड को अप्लाई से लेकर डिलीवरी तक की सम्पूर्ण सुचना आप Aadhar Reprint Status ले जरिये देख सकते हैं|आप अपने आधार कार्ड के रीप्रिंट की स्थिति देख सकते हैं| जिससे आपको पता लग जायेगा कि आपका आधार कार्ड वर्तमान में कौनसी प्रक्रिया से गुजर रहा है| इसके लिए आपको निचे द्दिये गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है|
- सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप या मोबाइल में सर्च इंजन में UIDAI टाइप करना है|
- इसके बाद आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है|
- अब आपको My Aadhar पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको Check Aadhaar Reprint Status के आप्शन पर क्लिक करना है|
- आपके सामने नयी टैब का व्यू ऐसा होगा|
- अब आपको ऑनलाइन अप्लाई के बाद पेमेंट करने पर मिलने वाले SRN नंबर दर्ज करने हैं|
- आपको अपने 12 अंकों के आधार कार्ड नंबर दर्ज करने हैं|
- इसके बाद कैप्चर कोड डालकर आपको निचे दिखाई देने वाले चेक स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके आधार का स्टेटस देख सकते हैं|
इस आर्टिकल में हमारे द्वारा Aadhar Reprint के बारे में हिंदी भाषा में बताया गया है | यदि आपको जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और यदि आपका इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी से सम्बंधित प्रश्न हो तो आप कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं | इसके अलावा आप ऑफिसियल वेबसाइट के हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं |