कालीबाई स्कूटी योजना 2022 | KBBMCCY | कालीबाई स्कूटी योजना की लास्ट डेट | kalibai scooty yojana 2022 form date | kalibai scooty yojana 2022 form | राजस्थान मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 | कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट यहाँ देखें | Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Kaise Milti Hai
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना : राजस्थान सरकार द्वारा कालीबाई भील के बलिदान को अमर व हमेशां याद रखने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की शुरुआत की गयी है| कालीबाई भील ने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया था अतः उनके इस बलिदान श्रदांजलि देने के लिए शिक्षा जगत में kali bai bhil medhavi chatra scooty yojana की शुरुआत की गयी है|इस योजना के तहत प्रतिवर्ष अल्पसंख्यक वर्ग तथा अनुसूचित जाति की 10,050 छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाती है| इस आर्टिकल में हम आपको कालीबाई स्कूटी योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, उद्देश्य, अंतिम तिथि तथा अन्य जरुरी जानकारी बताएँगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|
Kali Bai Bhil Scooty Yojana 2022
डूंगरपुर जिले में शिक्षा जगत में क्रांति लाने के लिए प्रयासरत वीरांगना कालीबाई भील ने 19 जून 1947 को अपने प्राणों को बलिदान कर दिया | कालीबाई भील के बलिदान को याद रखने और अमरता देने के लिए काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की शुरुआत की गयी है| इस योजना के तहत हर वर्ष अनुसूचित जाति तथा अल्पसंख्यक वर्ग की 10,050 बालिकाओं को स्कूटी वितरित की जाती है| बालिकाओं को शिक्षा में आगे की और अग्रसर करने के उद्देश्य से स्कूटी दी जाती हैं| काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा में सकारत्मक परिवर्तन लाती है|
स्कूटी योजना न्यू अपडेट 2022
इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढाकर के 15 मार्च 2022 कर दिया गया है | अब आप इस योजना में 15 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते है | यह अतिम तिथि वर्ष 2021 में कक्षा-12 में उतीर्ण सभी श्रेणी की बालिकाओं के लिए है | कक्षा-10 की ST श्रेणी की बालिकाओं जिन्होंने वर्ष 2021 में कक्षा-10 उतीर्ण की है, के लिये 03 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 तक आवेदन करने हेतु पोर्टल खुला रहेगा |
Kali Bai Bhil Scooty Yojana 2022
यह राजस्थान सरकार द्वारा शुरु की गयी योजना है| इसके तहत राजकीय तथा निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक अध्ययन करने वाली छात्राएं, जिनके कक्षा 12 में सबसे अधिक अंक आये हैं या मेरिट प्राप्त की हो, उनको लाभ दिया जाता है|यह योजना अल्पसंख्यक वर्ग तथा अनुसूचित जाति की बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा उच्च अंक हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा के लिए शुरू की गयी है| आपको बता दें कि kalibai bheel scooty yojana 2021 में उच्च अंक हासिल करने वाली बालिकाओं को स्कूटी प्रदान करके प्रभावी रूप से शुरू की जाएगी|
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना ऑनलाइन आवेदन
Rajasthan Kalibai Bheel Scooty Scheme highlight
योजना का नाम | कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय योजना |
राज्य | राजस्थान |
योजना का विभाग | आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग |
शुभारंभ तिथि | 24 दिसंबर 2020 |
उद्देश्य | बालिकाओं को उच्च शिक्षा के |
लाभार्थी | राज्य की SC/ST/EBC/Minority श्रेणी की छात्राएं (12वीं पास) तथा कक्षा 10 वीं पास बालिकाएं |
लाभ | छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरित की जा रही हैं| |
2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू | 03 जनवरी 2022 |
अंतिम तिथि | 15 मार्च 2022 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | hte.rajasthan.gov.in |
प्रधानमंत्री स्कूटी योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन
कालीबाई स्कूटी योजना 2022 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है| जैसा कि आप सभी जानते ही हैं आज के समय में शिक्षा के बिना जीवन पशु के समान है| बहुत से ऐसे परिवार होते हैं जिनके पास अपने बच्चों की पढाई के लिए जरुरी खर्च के पैसे नहीं होते हैं लेकिन फिर भी वो अपने बच्चों की कम से कम उच्च माध्यमिक तक की पढाई पूरी करवा देते हैं| इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए शहर में आना होता है तो इसके लिए खर्च अधिक लगता है| ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने पुत्रों को प्राथमिकता देते हैं न की पुत्रियों को| सरकार ने इस कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के द्वारा बालिकाओं को उच्च अध्यन के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को फ्री स्कूटी देने का निर्णय लिया है| SC/ST/EBC तथा अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं को इस योजना के अंतर्गत प्रोत्साहित किया जायेगा|
राज्य सरकार ने जनजाति क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की शुरुआत की है ।#1YearOfRajGovt #RajasthanSarkaar pic.twitter.com/xSrO9PlMIg
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 7, 2020
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति 2022 राजस्थान
कालीबाई भील स्कूटी योजना देय प्रोत्साहन
इस योजना के अंतर्गत मुख्य पुरुष्कार के रूप में बालिकाओं को स्कूटी वितरित की जाएगी तथा पूर्व में यदि कक्षा 10 के अंकों के आधार पर स्कूटी मिली है तो अब कक्षा 12 के अंकों के आधार पर 40,000 रुपये की राशि दी जाएगी|लेकिन इसके अलावा स्कूटी के साथ कुछ अन्य लाभ इस प्रकार से दिए जायेंगे-
- छात्रा के नाम स्कूटी का फ्री पंजीकरण करवाया जायेगा|
- परिवहन का व्यय सरकार द्वारा उठाया जायेगा|
- पांच साल तक का तृतीय पक्षकार बिमा दिया जायेगा|
- एक हेलमेट
- वितरण के दौरान 2 लीटर पेट्रोल दिया जायेगा
नोट : स्कूटी को पंजीकरण की दिनांक से 5 वर्ष तक विक्रय/बेचा नहीं जायेगा|
राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2022
कालीबाई स्कूटी योजना 2022 के अंतर्गत दी जाने वाली कुल स्कूटी संख्या
बोर्ड तथा विद्यालयों के आधार पर कुल स्कूटी की संख्या
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजकीय / निजी विद्यालयों के लिए बालिकाओं के लिए स्कूटी का प्रतिशत 25 रखा गया है लेकिन विभाजन के समय व्यावहारिकता को देखते हुए इसके प्रतिशत को कम या ज्यादा किया जा सकता है| इसके लिए कोई भी लाभार्थी कोर्ट में जाकर स्कूटी का दावा नहीं कर सकता है|
बोर्ड परीक्षा का नाम | स्कूटी का प्रतिशत |
---|---|
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजकीय विद्यालयों के लिए | 50% |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड निजी विद्यालयों के लिए | 25% |
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजकीय / निजी विद्यालयों के लिए | 25% |
संकाय के आधार पर कुल स्कूटी की संख्या
संकाय का नाम | स्कूटी का प्रतिशत |
---|---|
विज्ञान संकाय | 40% |
वाणिज्य संकाय | 05% |
कला संकाय | 55% |
वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग | कुल स्कूटी में से 7 स्कूटी ( संभागीय स्तर पर) |
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022
श्रेणी के आधार पर स्कूटी की संख्या
श्रेणी का प्रकार | राज्य स्तर पर कुल स्कूटी की संख्या | दिव्यंगों के लिए रजिस्टर्ड स्कूटी की संख्या |
---|---|---|
अनुसूचित जाति(SC) | 1000 | 10 |
अनुसूचित जनजाति(ST) | 6000(1000 सेकेंडरी उतीर्ण तथा 500 सीनियर सेकेंडरी उतीर्ण के लिए) | 25 |
आर्थिक पिछड़ा वर्ग(EBC) | 600 | 06 |
अल्पसंख्यक वर्ग (Minority) | 750 | 08 |
TSP क्षेत्र | 2412 | 13 |
NON TSP क्षेत्र | 2499 | 12 |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2021 लिस्ट
kalibai bhil scooty yojana District wise list तथा संकाय के अनुसार सम्पूर्ण राजस्थान में स्कूटी वितरण के लिए कुछ स्कूटी की लिस्ट निचे दी गयी जा रही है-
kalibai bheel scooty yojana के लिए पात्रता
- राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ केवल बालिकाएं ही ले सकती हैं|
- Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojna के लिए लाभार्थी बालिकाएं SC/ST/EBC/अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बंधित होनी चाहिए|
- RBSE बोर्ड से अध्ययनरत बालिकाओं के लिए न्यूनतम कक्षा 12 में 65% अंक अनिवार्य हैं|
- CBSE बोर्ड से अध्ययनरत बालिकाओं के लिए न्यूनतम कक्षा 12 में 75% अंक अनिवार्य हैं|
- नोट : इस इन परीक्षाओं में पूरक परीक्षा के अंक शामिल नहीं किये जायेंगे|
- कक्षा 12 के बाद किसी भी महाविद्यालय में स्नातक डिग्री के लिए नियमित प्रवेश होना चाहिए|
- कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए कक्षा 12 व स्नातक में प्रवेश के बिच एक वर्ष का अन्तराल नहीं होना चाहिए|
- जिन बालिकाओं ने किसी अन्य योजनाओं के लिए आवेदन किया है या लाभ ले रही हैं , उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जायेगा|
- जिन बालिकाओं ने इस योजना के लागु होने से पहले किसी अन्य स्कूटी योजना के अंतर्गत लाभ ले लिया है तो वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं|लेकिन पूर्व में यदि TAD विभाग या स्कूल शिक्षा विभाग से कक्षा 10 के अंकों के आधार पर स्कूटी मिली है तो अब कक्षा 12 के अंकों के आधार पर 40,000 रुपये की राशि दी जाएगी|
- कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली बालिकाओं के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए|
- TAD विभाग या स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ सभी आयकर नहीं देने वाले अभिभावकों की छात्राओं को दिया जायेगा|
- कक्षा 10 में न्यूनतम CBSC बोर्ड से 75 प्रतिशत अंक तथा RBSE बोर्ड से 65 प्रतिशत अंक होने जरुरी है लेकिन विद्यार्थी कक्षा 12 में नियमित रूप से अध्यनरत होना चाहिए|
राजस्थान गार्गी पुरस्कार आवेदन 2022
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना दस्तावेज
- कक्षा 12 की अंकतालिका
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड / भामाशाह कार्ड
- कक्षा 12 नियमित रूप से अध्यनरत होने के लिए सम्बंधित संस्था प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 के बाद उच्च अध्यन के लिए नियमित अध्यनरत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- BPL होने पर BPL राशन कार्ड की प्रति
- दिव्यांग छात्रा के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट : 2021 में कक्षा 12 उतीर्ण सभी श्रेणी की बालिकाओं के लिए
अगर आप कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए 03 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 के मध्य पोर्टल खोला गया है| अतः आप इस अवधि के आवेदन कर सकते हैं | Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana 2022 Last Date 15 मार्च 2022 है अतः आप इस तिथि को अवश्य ध्यान में रखें |
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 लास्ट डेट : कक्षा-10 की ST श्रेणी की बालिकाओंके लिए
जो बालिकाओं वर्ष 2021 में कक्षा 10 उतीर्ण कर चुकी हैं तथा ST श्रेणी से हैं उनके लिए काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट इस प्रकार है-
विभिन्न विभागों के लिए पात्रता हेतु न्यूनतम प्राप्तांक व स्कूटी की संख्या
कक्षा -12 के परीक्षा परिणामों के आधार पर स्कूटी का वितरण
- प्रत्येक जिले में 51 स्कूटी तथा राज्य में 1690 स्कूटी वितरित की जाएँगी|
- पात्रता जिलेवार व संकाय के आधार पर निर्धारित की जाएगी|
- Kali Bai Bhil Medhavi Chhatra Scooty Yojana के लिए कक्षा 12 में न्यूनतम CBSC बोर्ड से 75 प्रतिशत अंक तथा RBSE बोर्ड से 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए|
- प्रत्येक जिले में 1 स्कूटी दिव्यांग के लिए रजिस्टर्ड होगी अगर दिव्यांग लाभार्थी नहीं है तो इसे संकाय में शामिल किया जायेगा|
विधवा / परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन
कालीबाई भील स्कूटी योजना की खास बातें
- केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय की पात्र छात्राएं न होने पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की छात्राओं को लाभ दिया जायेगा|
- निजी विद्यालय में पात्रता के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त बालिकाएं न होने पर सरकारी विद्यालयों में स्कूटी वितरित कर दी जाएगी|
- यदि दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित पात्र बालिका है तो उसको स्कूटी दी जाएगी अन्यथा संकाय में शामिल कर ली जाएगी|
- यदि निर्धारित पात्रता सूचि में किसी बालिका का नाम नहीं आता है और उसके अंक निर्धारित पात्रता अंकों से अधिक हैं तो उसको आरक्षित स्कूटी में से स्कूटी दी जाएगी|ऐसी स्थिथि में तीनों संकाय को शामिल करके उच्च अंक हासिल करने वाली बालिका को स्कूटी दी जाएगी|
- बालिकाएं यदि टीएसपी तथा नॉन टीएसपी क्षेत्र में अध्यनरत हैं तो केवल एक क्षेत्र के लिए स्कूटी हेतू पत्र होंगी|
- कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए दिव्यांग बालिकाओं द्वारा स्कूटी के स्थान पर उनकी मांग होने पर मोटराईज्ड-ट्राई-साईकिल दी जाएगी|
राजस्थान श्रम विभाग छात्रवृति योजना
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट पर आ जाते है |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्कोलरशिप का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है|
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाता है |
- इस पेज पर यदि आपको sso बनी हुयी है तो लोग इन पर क्लिक करना है अन्यथा रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करना है|
- आप सीधा राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं|
- यदि आपकी SSO ID नहीं बनी हुयी है तो आप “SSO ID कैसे बनाते है” लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ले सकते है |
- sso id बनाने के बाद अपनी sso id तथा पासवर्ड डालकर लोग इन करना है|
- अब आपको Scholarship के आप्शन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको बायोमेट्रिक या otp के द्वारा आपको इस पोर्टल को ओपन करना है|
- अब आपको लेफ्ट साइड में दिखाई देने वाली तिन लाइन पर क्लिक करना है| और इसके बाद Student Scholarship पर क्लिक करना है|
- इसके बाद New Application पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको आपकी प्रोफाइल के आधार पर योग्य सभी छात्रवृतियों की सूचि दिखाई देगी
- आपको इस सूचि में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने फॉर्म ओपन होगा जिसमे सपूर्ण जानकारी भरनी है| और अंतिम रूप से सबमिट करना है|
हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको कालीबाई स्कूटी योजना 2022 में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है :-
- Department Of College Education ,Jaipur
- हेल्पलाइन नंबर – 0141-2706106
- ईमेल आईडी – dce[dot]oap[at]gmail[dot]com
- Department Of Technical Education ,Jodhpur
- हेल्पलाइन नंबर – 0291-2434395 / 7424984084 / 8696555859
- ईमेल आईडी – dte_raj[at]yahoo[dot]com
- Department Of Sanskrit Education ,Jaipur
- हेल्पलाइन नंबर – 0141-2706608
- ईमेल आईडी – director[dot]sanskrit[at]gmail[dot]com
Conclusion
इस article में हमने आपको Kali Bai Bhil Scooty Yojana 2022 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है | आप इस article को पढ़कर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | अगर आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकर की कोई दिक्कत आती है तो आप मेधावी छात्रा स्कूटी योजना हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है | अगर आपको कोई सुझाव देना है तो आप हमे निचे कमेंट में लिख सकते है |
Sir me jnu delhi me study kr rhi hu mere 12 th me 90.80 marks h govt school se kya mujhe scooty mil sakti h plzzz tell
helpline number par samprk kare
Sir me jnu barmer me study kr rhi hu mere12th me66 .80 mark h govt school se kya mujhe scooty mill sakti h me science study student. plzzz tell
contact helpline number
Sir scooty distribution list kb aayegi
Reply me please
hi sir me santi saini govt. school mehandwas tonk 80.01% scooty distribution list kb aayegi ……………
kya scooty mere ko milegi kya sir
Sir meri 86.60% h sarkari school se kya mujhe scooty milegi
Sir mere 12th arts me 75.80 marks h muje scooty milegi kya mene form bhi bhr diya h
Sir list kb ayegi
Sir st category ki girls ke liye kali bai bhil medhavi scooty yojna me aavedan karne ki date kyo nhi badai ha
Hiii please contact us at 9983745034
yes
Sir /Madam I am from Jaipur Rajasthan . My percentage in class 12 is 94.80 % . Can I apply for the kalibai scooty scheme . Plz reply me..
Sir /mem scooty distribution kb he mere 91.40 bne he कैटेगरी जनरल है
Sir, kali bai medavi scooty yojna 2020-21ki merit list kb aayegi or aapk hisab se es bar minimum kitni merit rh skti h. Please reply me sir…
Sir mere 12th m 91.60% h or government school se ki h kya muje sctooy milegi
my self mansi bhardwaj got 97% in 12th but during filling form i know that my aadhar donot attched with janaadhar however i have apply for it and it has verify from nagar nigam & jda but adding confirmation not came till now . kindly suggest me way so that i can apply
Thank Yoyu
काली बाई भील योजना के तहत 2019-20 12वी पास करने वाली छात्रा को स्कूटी कब मिलेगी
अभी तक नही मिली h
Hello sir…
I am Neelam Prajapat
Mere 12th me 77.80% h
And session 2018-19 hai…..to Kya me kali bai bhul scooty yojna k form k lie apply KR skti hu….???
Sarkari bhai scooty Yojana 2021 ki list kab aaegi
Per kalibai scooty Yojana 2021 ki list kab aaegi
Hello sir
Sir mene kali bai scooty yojna ke tahat form submit kiya tha or scooty approve bhi ho gyi parantu abhi tk vo mili nhi. Kya aap bta skte h kya ki vo kb tk milegi. Please sir
Hello sir Or madam
Sir 2021 me to sb Corona se pass hue he to unke kitne present chahiye
Sir ,
Me last year 2021me 92% k sath 12th pass ki h
Mene scooty k liye form bhra jisme caste certificate ka objection aaya hai lekin objection clear krne ka form me kahi option nhi bta rha please help me
Or btaiye ki kaha isko upload kre