लाइट हाउस स्कीम 2023: Light House Scheme, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

लाइट हाउस स्कीम 2023 ऑनलाइन | लाइट हाउस स्कीम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Light house scheme Registration | लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP) 

लाइट हाउस स्कीम 2023 – केंद्र व राज्य सरकार देश की जनता के लाभ के लिए राज्य सरकार समय समय पर अनेक प्रकार की लाभकारी योजना लेकर के आ रही है | जैसा की दोस्तों आप जानते है की लोगो को घर खरीदने के लिए पहले से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू कर रखा है जिसके तहत सरकार 2.67 लाख रूपये की सब्सिडी देती है | लेकिन Light house scheme के तहत सरकार लोगो को घर बनाने के लिए 5.33 रूपये की सब्सिडी प्रदान करेगी | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको लाइट हाउस स्कीम 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार से बताएँगे इस लिए आप से निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Light House Scheme 2023

इस योजना को उत्तरप्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लोगो को लाभ देने के लिए शुरू किया है | योजना के तहत लोगो को घर बनाने के लिए सरकार 5.33 लाख रूपये की सब्सिडी देगी | अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है | उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यं नाथ जी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP)  को शुरू किया है | केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों इस योजना के तहत सब्सिडी देगी | 4 लाख रूपये की सब्सिडी केंद्र सरकार और 1.33 लाख रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार देगी |

Light House Yojana Highlights

योजना का नाम लाइट हाउस योजना 2023
योजना टाइप केंद्र व राज्य सरकार की योजना
मंत्रालयकेंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय
योजना की शुरुआत 2017
योजना का क्रियान्वयन 31 दिसंबर 2020
राज्य उत्तरप्रदेश , त्रिपुरा,झारखण्ड, गुजरात, तमिलनाडु
किसके द्वारा शुरू की गई पीएम नरेन्द्र मोदी
लाभार्थी योजना के तहत चुने गए राज्यों के लोग
उद्देश्य लोगो को घर खरीदने के लिए आर्थिक मदद देना
घरों की कीमत 12.59 लाख
अनुदान राशि 7.83 लाख
घर खरीदने के लिए लाभार्थी द्वारा वहन राशि 4.76 लाख

इन राज्यों में शुरू कर दिया गया है लाइट हाउस प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नव वर्ष के प्रथम दिन को छः राज्यों के LHP Project( लाइट हाउस प्रोजेक्ट ) की शुरुआत की गयी है| पीएम मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चेलेन्ज-इंडिया (GHTC) के तहत इन राज्यों में लाइट हाउस रोजेक्ट की शुरुआत की गयी है-

  • अगरतल्ला (त्रिपुरा)
  • रांची (झारखण्ड)
  • लखनऊ ( उत्तरप्रदेश)
  • इन्दोर (मध्य प्रदेश )
  • राजकोट (गुजरात)
  • चेन्नई (तमिलनाडु)

पोर्जेक्ट के तहत घरों का निर्माण

पीएम मोदी में बताया की इन छः शहरों में हर वर्ष होगा 1000 घरों का निर्माण यानि की प्रतिमहीने 90 और प्रतिदिन 2.5 घरों का निर्माण किया जायेगा | इनके निर्माण में उच्च गुणवत्ता का निर्माण मटेरियल काम में लिया जायेगा| गुजरात में फ़्रांस की तकनिकी से घरों का निर्माण किया जायेगा ताकि प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकें | अगरतल्ला में न्यूजीलैंड की स्टील फ्रेम तकनिकी से घरों का निर्माण किया जायेगा | लखनऊ में कनाडा की तकनिकी का इस्तेमाल किया जायेगा | इन्दोर में प्री-फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का उपयोग करके घरों का निर्माण किया जायेगा|

नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

पीएम मोदी द्वारा कार्यक्रम में इनोवेशन कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया सिलेबस शुरू किया है| इस सिलेबस के तहत सर्टिफिकेट दिया जायेगा | इस कोर्स का नाम NAVARITIH ( नवारितिह) रखा गया है| NAVARITIH का पूरा नाम न्यू अफोर्डेबल वेलिडेटेड रिसर्च इनोवेशन टेक्नोलॉजी फॉर इंडियन हाउसिंग है | इस कार्यक्रम में इन छः राज्यों के मुख्यमंत्री तथा शहरी एवं आवासीय विकास मंत्री मौजूद थे |

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को अवार्ड द्वारा सम्मानित

पीएम मोदी द्वारा ASHA(अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलेरेटर ) अवार्ड द्वारा UP तथा MP राज्य को सम्मानित किया गया है| ये अवार्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को दिया जाता है | आपको बता दें कि इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश को प्रथम मध्य प्रदेश को द्वितीय स्थान दिया गया है|

लाइट हाउस योजना

इस योजना के तहत प्रदेश में नई तकनिकी से घर बनाये जायेंगे | हालाँकि नयी तकनिकी से घर बनाने पर 12.59 लाख रूपये का खर्च आएगा | नयी तकनिकी से बनाये जाने वाले घरो के फ्रेम स्टील से बनायें जायेंगे | पुरे राज्य में इस योजना को चलाया जायेगा | अभी इस योजना में कम कम्पनियां भाग ले रही है | Light House Yojana से लोगो को मजबूत घर मिलेंगे | राज्य का कोई भी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है |

योजना के तहत जो विकास प्राधिकरण और अन्य सरकारी संस्थाएं ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) कैटेगरी के मकान तैयार करेंगे उनको पीएम आवास योजना के तहत 2.67 लाख रूपये से अलग से मिलेंगे | लाइट हाउस योजना के तहत 12.59 लाख के मकान बनाने पर 8 लाख रूपये की बचत होगी | यांनी की अंतिम लागत 4.59 लाख रु रहेगी |

लाइट हाउस योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगो को नई तकनिकी के घर उपलब्ध करवाना है सरकार इसके लिए लोगो को सब्सिडी प्रदान करेगी | जो आर्थिक रूप से गरीब है उनको इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी | लोगो की मदद करने के लिए सरकार 5.33 लाख रु की सब्सिडी देगी | इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों भाग लेगी | केंद्र सरकार की मदद से यह योजना आगे बढ़ेगी |

Light House Scheme के लाभ

  • उत्तरप्रदेश के सभी निवासी इस योजना का लाभ ले सकते है |
  • सरकार लोगो को नई तकनिकी के घर बनाने में मदद करेगी |
  • योजना के तहत सरकार 5.33 लाख रुपए की सब्सिडी देगी |
  • इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों भाग लेगी केंद्र सरकार 4 लाख रूपये की सब्सिडी देगी और राज्य सरकार 1.33 लाख रूपये सब्सिडी देगी |

लाइट हाउस योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

दोस्तों अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको बता दे की अभी सरकार ने इस योजना को शुरू किया है | अभी इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है | इस योजना के तहत सरकार ने ना ही कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी की है | जैसे ही सरकार लाइट हाउस योजना 2023 के तहत कोई आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करती है हम आपको हमारे इस लेख के मध्यम से सूचित कर देंगे इस लिए आप इस लेख के साथ बने रहे |

Light House Project FAQs

Q.-1. What is light house project ?

उतर :- लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के झेलने वाले टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं | वर्तमान में हाउस प्रोजेक्ट के लिए त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु आदि राज्यों को चुना गया है|

Q.-2 लाइट हाउस प्रोजेक्ट की खास बात क्या है?

LHP प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इसमें घरों के निर्माण में तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है और मजबूत मकान बनाए जाते हैं| इस प्रोजेक्ट घरों के निर्माण की अवधि और लागत कम होती है| इसके अलावा ये मकान प्राकृतिक आपदा से अप्रभावित होने वाले होते हैं|

Q.-3 लाइट हाउस प्रोजेक्ट का क्षेत्रफल कितना होगा?

LHP योजना के तहत पूरा कारपेट एरिया 34.50 वर्ग मीटर होगा| इसके तहत 14 मंजिला टावर बनाए जाएंगे| कुल 1,040 फ्लैट तैयार होंगे तथा प्रत्येक फ्लैट 415 वर्ग फुट का होगा|

Q.-4 लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत निर्मित घरों की कीमत कितनी होगी ?

लाइट हाउस प्रोजेक्ट के घरों की कीमत 12.59 लाख रुपये है, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से 7.83 लाख रुपये अनुदान राशि के तौर पर दिए जाएंगे तथा बाकी 4.76 लाख रुपये लाभार्थियों को वहन करने होंगे |

Q.-5 LHP फ्लैट्स का आवंटन कौन करता है?

आपको बता दें की यदि आप LHP योजना के तहत फ्लैट्स लेना चाहते हैं तो इस योजना के तहत निर्मित फ्लैट का आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के द्वारा किया जायेगा|

Q.-6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत घरों का निर्माण पूरा कब तक होगा?

जिस प्रकार का इस योजना का कार्य करने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है तो इसके अनुसार लगभग एक वर्ष में घरों का निर्माण पूरा हो जायेगा | योजना के तहत प्रति दिन ढाई से तिन घरों का निर्माण किया जायेगा | अतः इस प्रोजेक्ट की रफ़्तार अच्छी रहेगी इसलिए जल्द ही घर मिल सकेंगे |

Q.-7 LHP प्रोजेक्ट की शुरुआत कब की गयी थी?

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2017 में GHTC-इंडिया के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए छह राज्यों को चुना गया था | इसके तहत निर्धारित मानकों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में इस प्रोजेक्ट को शूरू किया गया है तथा सबसे बहार प्रदर्शनकारी राज्यों को सम्मानित किया गया है|

3 thoughts on “लाइट हाउस स्कीम 2023: Light House Scheme, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

Leave a Comment