MP Viklang Pension Yojana 2023 online Registration | मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन | विकलांग पेंशन 1000 कब से मिलेगी MP | विकलांग पेंशन लिस्ट एमपी
मध्य प्रदेश ने राज्य के विकलांग व्यक्तिओ के लिए Viklang Pension Yojana की शुरवात की है | जिस के तहत सरकार विकलांग व्यक्ति की आर्थिक मदद करेगी | इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी को 500 रूपये की राशी प्रतिमाह आर्थिक मदद के रूप में देगी | प्रदेश के वे सभी विकलांग व्यक्ति जिनमे न्यूनतम 40%तक विकलांगता है वो इस मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकता है | इस आर्टिकल में हम इस योजना के बारे में जानेगे की इस योजना के लिए पात्रता ,दस्तावेज ,लाभ क्या है इस लिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
MP Viklang Pension Yojana online registration
अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | जैसा की आप जानते है की मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लोगो को लाभ देने के लिए अनेक प्रकार की योजना चला रखी है | कई प्रकार की पेंशन योजना जैसे की विधवा पेंशन योजना ,वृद्धा पेंशन योजना आदि | मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना के तहत सरकार लाभार्थी को 500 रूपये की आर्थीक मदद प्रति माह प्रदान करेगी | इसके लिए आवेदक कम से कम 40% विकलांग होना जरुरी है |
Viklang Pension MP Overview
योजना का नाम | मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के विकलांग व्यक्ति |
उद्देश्य | विकलांग व्यक्तिओ को वित्तीय मदद प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | socialsecurity.mp.gov.in |
एमपी विकलांग पेंशन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य विकलांग व्यक्तिओ की आर्थिक मदद करना है | विकलांग व्यक्तिओ को अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर रहना पड़ता है | इसलिए सरकार ने इन लोगो के लिए MP Viklang Pension योजना को शुरू की है | जिसके तहत सरकार लाभार्थी को 500 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है | इस योजना का लाभ लेकर के लाभार्थी आत्मनिर्भर बनेगा उसको अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नही रहना पड़ेगा | यह राशी प्राप्त करके विकलांग व्यक्ति अपनी दैनिक जीवन के खर्चे को चला सकता है |
Viklang Pension MP का लाभ
- इससे व्यक्ति को अपने जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
- लाभार्थी व्यक्ति को प्रतिमाह 500 रूपये की आर्थिक मदद मिलेगी |
- राज्य के हर विकलांग व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा जो की इस योजना की पात्रता का पालन करते है |
- लाभ प्राप्त करके लाभार्थी आत्मनिर्भर बनेगा |
- प्रदेश के वे सभी विकलांग लोग जिनमे न्यूनतम 40% विकलांगता है उनको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा |
MP Viklang Pension के लिए पात्रता
- आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए |
- आवेदन करने वाले व्यक्ति में कम से कम 40% विकलांगता होनी चाहिए |
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 48,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- आवेदक के पास विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चाहिए |
- जिसके पास तीन पहिया चार पहिया वाहन है वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
- आवेदक के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए क्युकी दी जाने वाली राशी लाभार्थी के खाते में सीधे DBT के जरिये आएगी |
Viklang Pension MP के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करे :-
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट पर आ जाते है |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाएँ का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा | क्लिक करने के बाद आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जाता है |
- इस पेज पर आने के बाद आपको इसमें पेंशन योजनाओं हेतु आवेदन करे का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है | इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा |
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी जैसे की जिला ,स्थानीय निकाय और समग्र सदस्य आईडी भरकर के पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करे के आप्शन पर क्लिक करना है |
- इतना करने के बाद आपके समाने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाता है इस फॉर्म में अपक सभी जानकारी भरनी है उसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है और इस प्रकार से आपका आवेदन हो जाता है |
Viklang Pension MP आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन की स्थिति ट्रैक करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा |
- इस पेज पर आने के बाद आपको अपनी आईडी और केप्चा कोड डालकर के Show Details पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी |
लाभार्थी की पासबुक देखने की प्रक्रिया
- पासबुक देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट पर आने के बाद आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाए पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपको अगले पेज पर पेंशनर का पासबुक देखे के आप्शन पर क्लिक करना है |
- इस पेज पर कुछ जानकारी जैसे की मेम्बर आईडी ,अकाउंट नंबर ,वित्तीय वर्ष और केप्चा कोड डालकर के Show Details पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपके सामने आ जायेगा |
विकलांग पेंशन लिस्ट मध्यप्रदेश 2023 देखने की प्रक्रिया
- इसके लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्वीकृत किये गए पेंशन प्रपोजल का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा |
- न्यू पेज पर आने के बाद आपको पेंशन योजना का चयन करना है उसके बाद Generate Report पर क्लिक करना है आपके सामने विवरण आ जायेगा |
पेंशन योजना हेतु पात्रता जाने की प्रक्रिया
- अगर आपको पेंशन योजना की पात्रता के बारे में जानना है तो आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाए ka आप्शन दिखाई देगा आपको पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज पर आपको पेंशन योजनाओं हेतु पात्रता जाने के आप्शन पर क्लिक करना है | इस पेज पर आपको कुछ जानकारी भरनी है उसके बाद योजनायें खोजें पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके सामने योजना की पात्रता आ जाती है |
MP Viklang Pension Yojana Helpline Number
- अगर आपको मध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप निचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है :-
- Phone No: 0755-2556916
- Fax No: 0755-2552665
- Email: dpswbpl@nic.in