मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 | Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Application Form Download | विवाह सहायता योजना मध्यप्रदेश form pdf | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना form mp
मध्यप्रदेश सरकार राज्य की बेटियों को लाभ प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजना लेकर के आ रही है | सरकार ने इस योजना की शुरुवात उन बेटियों के लिए की है जो की निर्धन ,निराश्रित ,आर्थिक रूप में कमजोर वर्ग की ,निर्धन आदि के लिए की है | सरकार इन कन्यायो की शादी के लिए इनको आर्थिक मदद देगी | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 का लाभ कोन ले सकता है और इस योजना के लिए पात्रता डॉक्यूमेंट क्या है इसके बारे में हम इस आर्टिकल में डिटेल में जानेगे |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश 2023
मधाप्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गयी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को हम मध्यप्रदेश कन्यादान योजना भी कहते है | Madhya Pradesh Knya Vivah Yojana 2023 के तहत सरकार राज्य की उन सभी बेटियों को जो की निर्धन, निराश्रित, विधवा ,तलक शुदा महिलाये, आर्थिक रूप में कमजोर वर्ग की महिलाये को राज्य सरकार कन्या विवाह योजना के तहत 55,000 रूपये की आर्थिक मदद देगी | अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है | राज्य में जो कन्याये सामूहिक विवाह करती है उनको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश के तहत उनका खर्च मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश के उद्देश्य
सामाज में बहुत से अन्धविश्वाश पीला हुए है | समाज में बेटियों को बोझ समझा जाता है और इसका मुख्य कारण आर्थिक कमजोरी का होना भी है | राज्य में बहुत से एसे परिवार है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारन अपने परिवार का पालन पोषण कठिनाई से कर पाते है | इन परिवारों की बेटियों को आर्थिक कमजोरी होने के करन पैसा नहीं होने के कारण अपनी पढाई को बिच में ही छोड़ना पड़ता है |
साथ में प्रदेश में बाल विवाह को कम करना भी कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश का मुख्य उद्देश्य है | राज्य में नारी शक्ति को बढ़ाना ,महलाओ को समाज में उच्चित जगह देना ही इस योजना का उद्देश्य है | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपनों बेटियों की शादी नहीं कर पाते है इसलिए सरकार इनको आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 55,000 रूपये की मदद देती है |
Madhya Pradesh Knyadan Yojana 2023
सरकार इस योजना के तहत राज्य के गरीब परिवार की बेटियों के लिए उनकी शादी के लिए 55,000 रूपये की वित्तीय मदद देती है | आपको बता दे की इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए और जिस लड़की की उसके साथ शादी हो रही है उसकी उम्र 21 साल या इससे अधिक होनी चाहिए तभी वो इस योजना का लाभ ले सकते है |जो कन्या इस योजना के लिए लाभ प्राप्त करना चाहती है उसका नाम समग्र पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए | अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना पोर्टल पर जाकर के आवेदन कर सकते है |
MP Kanya Vivah Yojana Overview
योजना का नाम | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 |
योजना टाइप | राज्य सरकार की योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
कब शुरू की गयी | वर्ष 2006 में |
उद्देश्य | प्रदेश की गरीब कन्याओ को शादी करने पर आर्थिक मदद देना |
लाभार्थी | राज्य के सभी गरीब कन्या |
दी जाने वाली राशी | 55, 000 रूपये (जिसमे 11,000 रु वधू को अकाउंट पेयी चेक, 38,000 रूपये की सामग्री वधु को उपहार के रूप में आयोजनकर्ता निकाय द्वारा प्रदान की जाएगी, 6,000 रु सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय को देय) |
ऑफिसियल वेबसाइट | socialjustice.mp.gov.in |
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभ
- इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी गरीब ,निर्धन,निराश्रित ,विधवा महिलाओ ,तलाकशुदा महिलाओ ,आर्थिक रूप में कमजोर वर्ग की महिलाओ को दिया जायेगा |
- गरीब परिवर आर्थिक रूप में कमजोर होने के करना अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाता है इसलीये सरकार इन कन्याओ को 55,000 रूपये की आर्थिक मदद देगी ताकि उनको शादी करने में कोई दिक्कत ना हो |
- जो BPL परिवार की कन्या है उसको सरकार इस योजना के तहत 5000 रूपये की राशी एकमुश्त देती है |
- दी जाने वाली राशी लाभार्थी कन्या के खाते में सीधे ट्रान्सफर होगी इसलिए भ्रष्टाचार का कोई डर नहीं है |
आपको बता दे की जब इस योजना की शुरवात 2006 में हुयी थी तब इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना था | लेकिन बाद में 2015 में इस योजना का नाम बदलकर के मुख्यमंत्री निकाह योजना एव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कर दिया |
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए पात्रता
- प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर कन्याये इस योजना के लिए पात्र है |
- आवेदक मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- शादी कर रहे लड़की की उम्र 18 साल या इससे अधिक और लड़के की उम्र 21 साल या इस से अधिक होनी चाहिए |
- लड़की का नाम समग्र पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए |
- प्रदेश की निराश्रित महिला विधवा महिला जो पुनर्विवाह करने में सक्षम ना हो वी इस योजना के लिए पात्र है |
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटरआईडी पहचान पत्र
- BPL राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- समग्र कोड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या का आयु प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे ?
दोस्तों अगर आप भी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप कर सकते है इसके लिए लड़की का नाम समग्र पोर्टल में रजिस्टर होना चाहिए |आवेदन आप दो प्रकार से कर सकते है एक ऑनलाइन आवेदन और दूसरा ऑफलाइन आवेदन कर सकते है तो आइये जानते है की किस प्रकार होगा आवेदन |
ऑफलाइन आवेदन
- दोस्तों अगर आपको ऑफलाइन आवेदन करना है तो आपको सबसे पहले कन्या विवाह योजना का आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा उसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गयी सारी जानकारी सही सही देनी होगी उसके बाद इस फॉर्म के साथ अपने डॉक्यूमेंट अटेच करे |
- फिर इस फॉर्म को आपको पंचायत या फिर जनपद पंचायत या फिर अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो आपको या फॉर्म नगर निगम या नगर पालिका नगर परिषद के ऑफिस में जमा करवाना होगा |और इस प्रकार से आपका ऑफलाइन आवेदन हो जताफ है |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- अगर आप ऑफलाइन आवेदन ना करके ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है | ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपको इस वेबसाइट से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म pdf डाउनलोड करना है |जो की आप इस लिंक पर क्लिक करके प्राप कर सकते है |
- आपको बता की यह फॉर्म ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के लिए अलग अलग है तो आप जहा से है आप उस हिसाब से फॉर्म को भरे |
- फॉर्म पूरा भरने के बाद इसके साथ डॉक्यूमेंट अटेच करे और इसे ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत ,शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका /नगर परिषद में आपको जमा करवाना होगा |
- यह फॉर्म आप ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत ,शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका /नगर परिषद या फिर समग्र पोर्टल से भी प्राप्त कर सकते है |
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट MP 2023
- अगर आप मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना लाभार्थी सूचि देखना चाहते है तो आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश विवाह पोर्टल पर आना होगा |
- इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस पोर्टल पर आ जाते है | यहाँ पर आपको एक फोर्म दिखाई देगा |
- आपको इस फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे की जिला ,जनपद पंचायत ,विवाह योजना का नाम और आवेदन की दिनाक का चयन करना है |और आपके सामने लाभार्थी सूचि आ जाती है |
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Status कैसे देखे ?
- अगर दोस्तों आप मध्यप्रदेश विवाह योजना आवेदन की स्थिति देखना चाहते है तो आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश विवाह पोर्टल पर आना होगा | आप इस लिंक पर क्लिक करने पर आप नए पेज पर आ जाते है |
- आपको इस पेज पर दो आप्शन दिखाई देंगे एक वधु की समग्र आईडी के द्वारा और दूसरा वर की समग्र आईडी के द्वारा आप दोनों में से किसी एक से आवेदन की स्थिति देख सकते है |उसके बाद आपको समग्र आईडी डालनी है और सदस्य की जानकारी देखे पर क्लिक करना है और आपके सामने आपके आवेदन की स्थति आ जाती है |
पंजीकरण की वर्तमान स्थिति देखने की प्रक्रिया
- यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और आप इस योजना के तहत अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते है तो आपको इसके लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको हितग्राहियों की सूची के आप्शन में पंजीयन की वर्तमान स्थिति देखें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- न्यू पेज पर आने के बाद आप वर या वधु किसी एक की समग्र आईडी का उपयोग करके आवेदन की स्थिति देख सकते है |
भुगतान हेतु शेष हितग्राहियो की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची के आप्शन में भुगतान के लिए हितग्राहियो की सूची का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
- इस पेज पर आने के बाद आपको मांगी गई जानकारी जैसे की जिले ,जनपद का चयन , विवाह योजना का चयन और दिनांक दर्ज करनी है | सभी जानकारी दर्ज करने के बाद विवरण आपके समाने आ जायेगा |
Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको इस योजना में आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप निचे दिए एड्रेस पर सम्पर्क कर सकते है :-
- Sanket Bhondve (IAS)
- Mission Director
- Directorate of Social Justice
- सामाजिक न्याय संचालनालय
- 1250, Tulsi Nagar
- 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्य्प्रदेश)
- Bhopal (M.P.)
- फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665
इस आर्टिकल में दोस्तों मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। अगर आप इस योजना के लिए पात्रता रखते है तो आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है। अगर आपको इस योजना के बारे में अन्य जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।