PM Kisan eKYC in Hindi: जैसा की दोस्तों हम जानते है की अगर हमे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना है तो हमे eKYC करना जरुरी है। अगर हम समय पर eKYC नहीं करते है तो हमारे अकाउंट में किसान योजना की क़िस्त नहीं आएगी। बहुत से लोगो को नहीं पता है की वे खुद से किस प्रकार से पीएम किसान केवाईसी करें इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आये है।
पीएम किसान केवाईसी करने के लिए आपको कहीं जाना नहीं है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन घर बैठे eKYC कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप by स्टेप पीएम किसान ई केवाईसी करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
PM Kisan eKYC Online
जैसा की दोस्तों हम जानते है की पीएम किसान योजना के तहत किसानो को प्रतिवर्ष 6,000 रु की वित्तीय मदद दी जाती है जो 2000-2000 रु. की तीन किस्तों में दी जाती है। समय समय पर भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट जारी करती है जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है। देश के छोटे और सीमांत सभी प्रकार के किसान इस योजना का लाभ ले सकते है।
आप खुद से या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय अगर आपको PM Kisan eKYC करना जरुरी है। अगर आप ई केवाईसी नहीं करते है तो आपके खाते में 2000 रु. की क़िस्त ट्रान्सफर नहीं की जाएगी। आप पीएम किसान सम्मान निधि चेक करके भी यह पता कर सकते है की आपकी ई केवाईसी हुई है या फिर नहीं।
PM Kisan eKYC Overview
आर्टिकल का नाम | पीएम किसान ई केवाईसी कैसे करें? |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लाभार्थी | किसान |
लाभ | 6000 रु. की वित्तीय मदद |
ई केवाईसी करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
ऑनलाइन पीएम किसान ई केवाईसी कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर eKYC कर सकते है:
- सबसे पहले आपको किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर e-KYC का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर एक बॉक्स ओपन होगा इसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और Get Mobile OTP के आप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक OTP आएगा वो आपको दर्ज करना है।
- दर्ज करने के बाद Submit OTP पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपकी ई केवाईसी पूरी हो जाएगी।
PM Kisan Status KYC चेक कैसे करें?
आपकी ई केवाईसी हुई है या फिर नहीं यह आप ऑनलाइन चेक कर सकते है। जब आप eKYC के आप्शन पर क्लिक करके आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो वहां पर आपको पहले ही पता चल जायेगा की आपकी ई केवाईसी हुई है या फिर नहीं। इसके अलावा आप पीएम किसान बेनिफिशियरी स्टेटस के माध्यम से भी चेक कर सकते है जिसके लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- होम पेज पर Beneficiary Status के आप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और Get Data के आप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपका किसान योजना का पूरा स्टेटस ओपन हो जायेगा।
- यहाँ पर आपको eKYC Done: YES दिखाई देगा।
- अगर YES है तो इसका मतबल है की आपकी ई केवाईसी पूरी हो गई है।
किसान हेल्पलाइन नंबर
- PM-Kisan Helpline No. 155261 / 011-24300606
निष्कर्ष
अगर आपने अभी तक PM Kisan eKYC नहीं की है तो आप इस आर्टिकल की मदद से कर सकते है। आपको बता दे की अगर आप अपने खाते की ई केवाईसी नहीं करते है तो आपके खाते में किसान योजना की कोई क़िस्त नहीं आएगी इसलिए आपको जल्द से जल्द ई केवाईसी कर लेनी चाहिए। अगर आपको किसान योजना की केवाईसी करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।
FAQs
आप अपने मोबाइल फोन में किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ओपन करके eKYC के आप्शन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते है।