Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2024 Syllabus : पशु परिचारक भर्ती सिलेबस जारी, डाउनलोड करें

Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2024 Syllabus जारी, राजस्थान सरकार के सम्बन्धित विभाग के द्वारा पशु परिचारक भर्ती सिलेबस को जारी कर दिया गया है। आप ऑनलाइन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2024 Syllabus पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है। जैसा की हम जानते है की किसी भी भर्ती के पेपर की तैयारी के लिए उसका सिलेबस होना बहुत जरुरी है।

सिलेबस के आधार पर बच्चे यह पता कर सकते है की उनको किस प्रकार से तैयारी करनी है। यह सिलेबस विभाग के द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किआ जा चूका है। आप अपने मोबाइल फोन से इसका पीडीऍफ़ लिंक डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2024 Syllabus

इस पेपर में दो भाग होंगे भाग-अ और भाग-ब होगा। भाग-अ में कुल प्रशनो की संख्या 105 और कुल अंको की संख्या 105 होगी और भाग-ब में कुल प्रशनो की संख्या 45 और कुल अंको की संख्या भी 45 होगी। परीक्षा का कुल समय 3 घंटे का होगा। आप निचे दी गई तालिका से इसे अच्छे से समझ सकते है:

प्रश्न पत्र का भागप्रश्नों की संख्याकुल अंक
भाग-(अ)105105
भाग-(ब)4545
कुल योग150150

प्रश्न पत्र से जुड़ी अन्य जानकारी:

  • पाठ्यक्रम के अनुसार समान अंको वाले बहुविकल्पीय के कुल 150 प्रश्न होंगे।
  • अधिकतम पूर्णांक 150 अंक होंगे।
  • प्रतेक सही उतर के लिए अधिकतम एक अंक देय होगा।
  • प्रतेक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जायेगा।
  • प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40% अंक लाना जरुरी है।
  • परीक्षा का मानक स्तर सेकेंडरी का होगा।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती सिलेबस 2024

भाग – (अ) ( भारांक 70 प्रतिशत )

  • प्रश्नों की सख्या : 150
  • पूर्णांक : 150

राजस्थान राज्य के विशिष्ट सन्दर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमे दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्यन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हो पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न।

भाग – (ब) ( भारांक 30 प्रतिशत )

  • प्रश्नों की सख्या : 45
  • पूर्णांक : 45

पशुपालन से संबंधित निम्न बिन्दुओं का सामान्य ज्ञान जिसमे प्रदेश में पशुओं की प्रमुख देशी नस्लें, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, संकर प्रजनन, दुग्ध दोहन दुग्ध स्रवण काल, स्वच्छ दूध उत्पादन, पशु एवं कुक्कुट प्रबंधन, जैविक अपशिष्टों का निस्तारण, संतुलित पशु आहार, चारा फसलें, चारा / चारागाह विकास, स्वस्थ एवं बीमार पशुओं की पहचान, पशुओं में अंतः एवं बाह्य परजीवी रोग, पशुओं में टीकाकरण, पशुधन प्रसार, भेड़. बकरियों का स्वास्थ्य कलेण्डर, ऊन, मांस, दूध व अंडों का देश व राज्य में उत्पादन व स्थान, प्रति व्यक्ति दूध/मांस/अंडों की उपलब्धता, प्रति पशु दूध की उत्पादकता, ऊन कतरन, भार ढोने वाले पशु, वर्मी कम्पोस्ट खाद, पशुओं के चमडे एवं हड्डियों का उपयोग, पशुओं की उम्र ज्ञात करना, पॉलीथीन से पशुओं/पर्यावरण को हानि, पशु बीमा, पशु क्रय के समय रखी जाने वाली सावधानियाँ, पशु मेलें, पशुगणना, गौशाला प्रबंधन, साफ सफाई का महत्व, गोबर. मूत्र का उचित निष्पादन, पशुधन उत्पादों का विपणन, डेयरी विकास गतिविधियों तथा पशुपालन विभाग की प्रमुख योजनायें आदि का समावेश हो, पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न।

Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2024 Syllabus PDF डाउनलोड कैसे करें?

आप ऑनलाइन इस सिलेबस को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कैंडिडेट कार्नर के सेक्शन में सिलेबस के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको पशु परिचारक भर्ती सिलेबस का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • आपके सामने पीडीऍफ़ लिंक ओपन होगा।
  • आप इस पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है।

इस आर्टिकल में दिए गये स डाउनलोड (Rajasthan Pashu Paricharak Bharti 2024 Syllabus) करने की प्रक्रिया के माध्यम से आप पेपर को अधिक समझ सकते है की किस प्रकार के प्रशन आपको करने होंगे। जो विधार्थी इसकी तैयारी कर रहे है उनके लिए यह बहुत मददगार साबित होगा। अगर आपको सिलेबस डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana