समर्थ योजना 2023: Samarth Yojana, ऑनलाइन आवेदन

समर्थ योजना योजना केंद्र सरकार की योजना है| समर्थ एक फ्लैगशिप स्किल डेवलपमेंट स्कीम है | इस योजना में पहले प्रशिक्षण दिया जाता है, इसके बाद रोजगार | अतः इस योजना के माध्यम से कौशल विकास भी किया जाता है| भारत में उद्योगों में कौशल की कमी देखी जा रही है | इस कौशल की कमी के कारण रोजगार के अवसर भी नहीं मिल पाते हैं| इसलिए यह योजना बहुत कारगर शाबित होने वाली है| योजना के तहत 3 साल में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा| जिससे कपड़ा उत्पादन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे | इस आर्टिकल में हम आपको samarth scheme in hindi में समर्थ योजना ऑनलाइन अप्लाई , उद्देश्य , लाभ , पात्रता आदि के बारे में जानकारी देंगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें |

समर्थ योजना क्या है?

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है “समर्थ ” जिसका अर्थ है ‘ अपना कार्य स्वयं करने के योग्य होना ‘ देश में बेरोजगार युवाओं के लिए कई अवसर प्रदान करता है जो इस क्षेत्र में प्रशिक्षित हैं। इस मुद्दे से निपटने के लिए, भारत की केंद्र सरकार ने टेक्सटाइल सेक्टर (SCBTS) में क्षमता निर्माण के लिए योजना शुरू की है और इसे SAMARTH YOJANA का नाम दिया है। योजना के उद्देश्य संबंधित कपड़ा और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए मांग-संचालित, प्लेसमेंट उन्मुख स्किलिंग कार्यक्रम प्रदान करना है ताकि संबंधित सेक्टोरल डिवीजनों आदि के माध्यम से पारंपरिक क्षेत्रों में कौशल और कौशल उन्नयन को बढ़ावा दिया जा सके|

योजना का प्राथमिक उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025 तक कपड़ा क्षेत्र में 300 बिलियन डॉलर का निर्यात करने के लिए एक मिलियन युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देना है| समर्थ स्कीम के लिए 1300 करोड़ रुपये जो कताई और बुनाई ( विविंग एंड निटिंग ) को छोड़कर पूरे कपड़ा मूल्य श्रृंखला को घेरता है।

Samarth Scheme Highlights

योजना का नामसमर्थ योजना
शुभारभ कर्ताभारत सरकार
योजना कीशुरुआत20 दिसंबर 2017 को
योजना का प्रकार केंद्र सरकार की योजना 
लाभार्थीभारतीय नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यकौशल विकास को बढ़ावा देना व रोजगार देना
लाभवस्त्र उत्पादन क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटsamarth-textiles.gov.in/

समर्थ योजना के लाभ

  • समर्थ योजना के अंतर्गत अगले 3 साल में 10 लाख भारतीय युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है| अतः यह योजना कौशल का विकास करने के लिए महत्वपूर्ण है|
  • यह योजना युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाती है अतः बेरोजगारी को कम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
  • वर्तमान में समर्थ योजना भारत के 18 राज्यों में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है|
  • samarth scheme 2023 के द्वारा भारत का विदेशों में निर्यात बढेगा जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा |
  • समर्थ योजना 2023 के द्वारा भारतीय कपड़ा व्यापार उद्योग में वृद्धि होगी व उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी|
  • यह योजना महिलाओं के विकास पर अधिक बल देती है जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होती है|
  • इस योजना में 75% महिलाओं को भागीदार किया जाता है अतः यह महिला सशक्तिकरण पर बल देती है|

समर्थ योजना के उद्देश्य 

  • smarth yojna का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है|
  • समर्थ योजना कौशल विकास पर बल देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य पर केन्द्रित है|
  • इस योजना के द्वारा भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु योजना में अधिक भागीदार बनाया जा रहा है|
  • भारत के कपड़ा बाजार को बढ़ावा देकर इसकी उत्पादकता में वृद्धि करना |
  • यह योजना भारतीय कपड़े का विदेशों में विक्रय करके अच्छा लाभ प्राप्त करके अर्थव्यवस्था में सुधार करना है|
  • योजना लक्ष्य का वर्ष 2025 तक 300 बिलियन डॉलर का निर्यात करना है|

    समर्थ योजना 2023 में महिलाओं को अहमियत

    यदि इस योजना के बारे में देखा जाये तो इसको महिला केन्द्रित योजना कहने में भी हर्ज नहीं है क्योंकि इस योजना में 75 % महिलाओं को महत्त्व दिया जाता है| इसीलिए इस योजना में कार्यरत महिलाओं की संख्या इतनी अधिक है| यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म दे रही है| साथ बी रोजगार भी दे रही है अतः महिलाओं के लिए यह योजना दोहरा लाभ देती है| सरकार द्वारा महिलाओं को उच्च स्तर पर पहुचाने के लिए बहुत सारी योजनायें चलायी जा रही है हैं , उन्हीं योजनाओं की लिस्ट में यह योजना भी शामिल है|

    समर्थ योजना का राज्यों में विस्तार 

    वर्तमान में इस योजना का विस्तार 18 राज्यों में किया जा चूका है| अर्थात यह योजना फ़िलहाल 18 राज्यों में सुचारू रूप से कार्य कर रही है| इन 18 राज्यों के 4 लाख लोगों को कपड़ा उद्योग से सम्बंधित कौशल सिखाये जायेंगे | जिन राज्यों में इस योजना को कार्यस्थल पर उतारा गया है उनके नाम इस प्रकार हैं-

    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • केरला
    • कर्नाटक
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • ओड़िशा
    • जम्मू कश्मीर
    • तमिल नाडु
    • तेलंगाना
    • मिजोरम
    • त्रिपुरा
    • मणिपुर
    • मेघालय

      समर्थ योजना के अंतर्गत सिखाये जाने वाले कौशल / कार्य

      जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि यह योजना कौशल विकास पर बल देती है| इसलिए इस योजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य कौशल आधारित होंगे अर्थात इसमें व्यक्ति के हाथ का हुनर देखा जायेगा| समर्थ योजना 2023 के तहत सिखाये जाने वाले कार्य निम्न हैं-

      • तैयार परिधान
      • हस्तशिल्प
      • सेरीकल्चर
      • बूने हुए कपड़े
      • धातु हस्तकला
      • हथकरघा
      • हस्तकला
      • कालीन का कार्य 

      समर्थ योजना के लिए जरुरी दस्तावेज व पात्रता

      • आवेदनकर्ता भारत का मूल निवासी होना चाहिए|
      • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड 
      • मोबाइल नंबर
      • मूल निवास प्रमाण पत्र
      • राशन कार्ड
      • पासपोर्ट आकार की फोटो

        समर्थ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

        यदि आप समर्थ योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पंजीकरण करना होगा | इसके बाद आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं| यदि आप इस योजना का लाभ लेने हेतु इछुक हैं और योजना के सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर सकते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन करने के निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

        • सबसे पहले आपको समर्थ योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
        • इसके बाद आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा|
         समर्थ योजना होम पेज
        • इसके बाद आपको Candidate Registration पर क्लिक करना है|
        • अब एक नया आवेदन फार्म ओपन होगा जिसमे आपको अपना नाम , जन्म दिनांक , मोबाइल न. , ई-मेल आईडी , जिला , राज्य , पूर्ण पता , प्रशिक्षण केंद्र आदि जानकारी भरनी है|
        smarth scheme online apply form
        • अंत में आपको सबमिट करना है|
        • इसके बाद आपका अक्नोलेजेबल नंबर आ जायेगा तथा आपके प्रशिक्षण केंद्र का नाम व मोबाइल नंबर आ जायेगा|
        • आप उन नंबर पर संपर्क करके प्रशिक्षण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
        • इस प्रकार आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण कर सकते हैं|

        Monitoring and Management Information System (MIS) Login Process

        योजना की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए एक केंद्रीकृत वेब-आधारित प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) रखी गई है। एमआईएस पंजीकरण और कार्यान्वयन एजेंसियों के एकीकरण के लिए एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम प्रबंधन और कार्यान्वयन के सभी पहलुओं जैसे प्रस्तावों को प्रस्तुत करना, धनराशि जारी करना, उम्मीदवारों का नामांकन, प्रशिक्षण का कार्य, भौतिक सत्यापन, मूल्यांकन, प्लेसमेंट, पोस्ट-प्लेसमेंट ट्रैकिंग आदि का प्रबंधन एमआईएस के माध्यम से किया जाएगा। धनराशि की रिहाई को एमआईएस पर अद्यतन भौतिक प्रगति से जोड़ा जाएगा। आएये जानते हैं एमआईएस लोग इन कैसे करें-

        • सबसे पहले आपको समर्थ योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
        • इसके बाद आपको MIS Login पर क्लिक करना है|
        • इसके बाद इस प्रकार से फॉर्म ओपन होगा|
        how to log in mis
        • इसमें आपको यूजर नाम , ई-मेल , पासवर्ड तथा कैप्चा कोड डालने हैं|
        • अंत में login पर क्लिक करना है|
        • अब आपका mis के लिए login हो जायेगा|

        Empanelment login process

        • सबसे पहले आपको समर्थ योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
        • इसके बाद Empanelment login पर क्लिक करना है|
        • इसके बाद इस प्रकार से फॉर्म ओपन होगा|
        Empanelment login process
        • इसमें आपको यूजर नाम , ई-मेल , पासवर्ड तथा कैप्चा कोड डालने हैं|
        • अंत में login पर क्लिक करना है|
        • अब आपका Empanelment के लिए login हो जायेगा|

        समर्थ योजना एड्रेस व कांटेक्ट नंबर

        यदि आपको योजना के सम्बन्ध में कोइ भी परेशानी है तो आप निचे दिए गए समर्थ योजना के पते पर संपर्क कर सकते हैं |

        • Address :-
        • Ministry of Textiles 
        • Udyog Bhawan 
        • New Delhi-110011 
        • Ph:+91-011-23062445
        • Samarth Helpline Number :- 1800-258-7150
        • Email : samarth-mot@gov.in

        Leave a Comment