स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन आवेदन 2023 | Stree Swabhiman Yojana 2023 Online Registration | Stree Swabhiman Yojana Application Form | नारी स्वाभिमान योजना
Stree Swabhiman Yojana : यह योजना देश के केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी द्वारा उद्घोषित की गयी थी| स्त्री स्वाभिमान योजना का उद्देश्य देश की महिलाओं को सशक्त बनाना है| जैसा की आप सभी जानते है मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर बहुत बल दिया है| इसी श्रंखला में PM Stree Swabhiman Yojana की शुरुआत की गयी है| इस आर्टिकल में हम आपको स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन आवेदन के बारे में जानकारी देंगे| अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें ताकि आप स्त्री स्वाभिमान योजना इन हिंदी में जानकारी प्राप्त कर सकें|
Stree Swabhiman Yojana 2023
प्रधानमंत्री स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत देश की महिलाओं तथा लड़कियों को सेनेटरी पैड / नेपकिन वितरित किये जायेंगे| इस योजना इसलिए शुरू किया गया ताकि महिलाओं तथा लड़कियों को मासिक धर्म ( Menstrual Cycle ) से होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके व स्वच्छता का ध्यान रखा जा सके| मासिक धर्म से होने वाली कई बिमारियों से भी सुरक्षा की जा सके|
स्त्री स्वाभिमान योजना के अंतर्गत भारत की शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों तथा महिलाओं को प्रकृति के अनुकूल निर्मित सेनेटरी नेपकिन वितरित की जाएँगी| बहुत सारी महिलाएं तथा लड़कियां स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान मासिक धर्म के समय नहीं रख पाती हैं| इसका कारण यह भी हो सकता है कि उनके पास उचित सेनेटरी पैड खरीदने के पैसे नहीं हो | अतः इस प्रकार की समस्या का निवारण करने के लिए सरकार ने सस्ती व सुलभ दर पर सेनेटरी नेपकिन वितरित करने का निर्णय लिया गया|
Stree Swabhiman Yojana Scheme Highlight
योजना का नाम | स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन आवेदन |
उद्घाटन करने वाले | केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जी |
शुभारंभ | 23 जनवरी 2018 |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकार की योजना |
विभाग | Ministry of Electronics and Information Technology |
लाभार्थी | महिलाएं और लड़कियां |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | बायो-डिग्रेडेबल, इको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड वितरित करना |
महिला स्वाभिमान योजना के लिए पात्रता
- स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ शहरी तथा ग्रामीण परिवेश की महिलाएं व बालिकाएं उठा सकती हैं|
- pm stree swabhiman yojana के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 7-12 तक की बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किये जाते हैं|
- स्त्री स्वाभिमान योजना का फायदा CSC /सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके उठाया जा सकता है|
स्त्री स्वाभिमान योजना के आंकड़े
योजना से जुड़े क्षेत्र | संख्या |
---|---|
राज्य तथा UT | 39 |
जिले | 700 |
ब्लाक | 4181 |
लाभार्थी | 5066271 |
स्त्री स्वाभिमान योजना भारत सरकार के उद्देश्य
- नारी स्वाभिमान योजना 2023 महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने पर बल देती है|
- ग्रामीण स्तर के उद्यमियों और एसएचजी समूहों का समर्थन करने के लिए प्रशिक्षण और सैनिटरी नैपकिन इकाई स्थापित करने पर केंद्रित है।
- stree swabhiman yojana 35000 महिलाओं के लिए चल रहे आजीविका विकल्प बनाने का प्रस्ताव करता है जो अपने सीएससी केंद्र में अपने परिश्रम से उद्यम विकसित करके विनिर्माण प्रक्रिया में शामिल होंगे।
- स्त्री स्वाभिमान योजना का उत्पाद (सैनिटरी नैपकिन) स्थानीय ब्रांड नाम के तहत बेचा जाएगा और वीएलई द्वारा विपणन किया जाएगा |
- इस परियोजना में एक मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित जागरूकता उत्पादन घटक भी है और इसका उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों में ग्रामीण लड़कियों के बीच सैनिटरी नैपकिन का उपयोग बढ़ाना है, ताकि वे स्कूलों में नैपकिन उपलब्ध करा सकें।
Stree Swabhiman Yojana 2023 का विद्यालय पर प्रभाव
विद्यालय स्तर पर इस योजना के बारे में देखा जाये तो बहुत कारगर शाबित हुयी है| बहुत सारे ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में विद्यालय ऐसे हैं जहाँ पर शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है| ऐसी स्थिति में वहां पढने वाली छात्राएं यदि माहवारी से गुजर रही होती हैं तो मजबूरन उन्हें छुट्टी लेनी पड़ती है| कई लड़कियां हर महीने औसतन चार दिन स्कूल जाने से चूक जाती हैं, जो एक साल में एक महीने से अधिक होता है, जिसका अर्थ है कि वे कक्षा में पिछड़ जाते हैं और कभी-कभी पूरी तरह से स्कूल से बाहर भी निकल जाते हैं।
उनके पास उचित सेनेटरी टावर नहीं होने पर वे विद्यालय की किसी भी प्रकार की सहशैक्षिक गतिविधियों में भाग नहीं ले पाती हैं और यदि किसी शिक्षक के कहने पर ले भी लेती हैं तो अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाती हैं| महावारी से उनके दिमाग में चिडचिडापन होने लगता है|इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारी स्वाभिमान योजना का बहुत बड़ा योगदान रहा है|
ग्राम स्तर के उद्यमी अपने गाँव में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लगभग 1,000 लड़कियों को पैड वितरित कर रहे हैं| ताकि शिक्षा से कोई भी बालिका वंचित न रहे| ग्रामीण क्षेत्र में सीएससी सेंटर द्वारा फ्री में सेनेटरी पैड वितरित किये जाते हैं| इसकी सुचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दी जाती व किशोरियों की संख्या भेजी जाती है |
स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को उचित व सस्ती दरों पर सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं|
- लड़कियों के लिए stree swabhiman yojana के अंतर्गत फ्री में सेनेटरी नेपकिन दिए जा रहे हैं|
- यह योजना महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान करती है ताकि महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने का भाव उत्पन्न हो सके|
- इस योजना का लाभ ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की महिलाएं व लड़कियां ले सकती हैं|
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में भी यह योजना बहुत अच्छा कार्य कर रही है|
- महिलाएं तथा लड़कियां अपने आप को स्वच्छता तथा स्वस्थता के नजरिये से सुरक्षित महसूस करती हैं|
- महावारी से होने वाले मानसिक चिडचिडापन तथा अन्य शारीरिक रोगों से बचा जा सकता हैं|
- इस योजना के अंतर्गत वितरित किये जाने सेनेटरी पैड बायो-डिग्रेडेबल तथा इको-फ्रेंडली है यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है|
Stree Swabhiman Yojana के लिए दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
स्त्री स्वाभिमान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप सोच रहेहैं कि स्त्री स्वाभिमान योजना का लाभ कैसे उठाएं, तो आपको निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यान से देखना है और बताये गए स्टेप फॉलो करने हैं-
- सबसे पहले इच्छुक आवेदनकर्ता को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा| इस होम पेज पर आपको पुलिस सत्यापन फॉर्म प्रारूप के आप्शन पर क्लिक करना है|
- आपको यह फॉर्म डाउनलोड करना है और इसमें पूछी गयी सम्पूर्ण जानकारी भरकर नजदीकी पुलिस स्टेशन से इस फॉर्म को सत्यापित करवाना है|
- इसके बाद निचे रजिस्ट्रेशन के आप्शन पर क्लिक करें व next करें|
- अब आपको अपने आधार न. डालने हैं तथा आधार न. का प्रमाणीकरण करने के लिए eKYC के आप्शन का चयन करना है|
- अब आपको स्त्री स्वाभिमान योजना रजिस्ट्रेशन के लिए CSC Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको VLE registration के आप्शन में दी गयी Click here to Register की लिंक पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको नया पेज देखने को मिलेगा|
- आपको इस पेज में सम्पूर्ण जानकारी भरनी है|
- अब आपको सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने है|
- अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- इस प्रकार आपका पंजीयन पूर्ण हो जायेगा|
Stree Swabhiman Yojana Login करने की प्रक्रिया
- स्त्री स्वाभिमान योजना में लोग इन करने के लिए आपको सबसे पहले stree swabhiman yojana official website पर जाना है|
- इसके बाद आपको वेबसाइट का होम पेज दिखाई दे देगा|
- आपको इस होम पेज में LOGIN के आप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार से पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना CSC VLE ID/Username तथा Password डालना है|
- इसके बाद login पर क्लिक करना है|
- यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो Forgot Password पर क्लिक करना है|
- इसके बाद CSC VLE ID/Username डालकर पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं|
स्त्री स्वाभिमान योजना वीडियो
- यह योजना 2018 में शुरू की गई थी| इस योजना के उद्घाटनकर्ता श्री रविशंकर प्रसाद ( केंद्रीय मंत्री ) जी ने विडियो के माध्यम से जानकारी दी थी| इस विडियो में बहुत अच्छे से इस योजना को समझाया गया है| यदि आप ये वीडियो देखना चाहते हैं तो निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे –
- Stri Swabhiman Yojna Ka Video इस लिंक पर क्लिक करके थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करने के बाद आपको विडियो दिखाई देगा|
- विडियो देखने के लिए आपको उस पर क्लिक करना है|
स्त्री स्वाभिमान योजना ऐप डाउनलोड
- जो सुविधाएँ आपको वेबसाइट के द्वारा प्रदान की जाती हैं, उनका लाभ आप स्त्री स्वाभिमान योजना अप्प को डाउनलोड करके अप्प के माध्यम से भी उठा सकतेहैं|
- आएये जानते हैं स्त्री स्वाभिमान योजना ऐप कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको google प्ले स्टोर पर जाना है|
- इसके बाद सर्च बॉक्स में Stri Swabhiman Yojna App लिखकर सर्च करना है|
- अब आपको इस अप्प को इंस्टाल करना है|
- इसके बाद ऐप में पंजीयन की प्रक्रिया को पूर्ण है|
- अब आप इस अप्प पर दी गयी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं|
Stree Swabhiman Yojana Toll Free Number
यदि आपको स्त्री स्वाभिमान योजना की जानकारी से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन है तो आप स्त्री स्वाभिमान योजना कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करके दूर कर सकते हैं| आप अपनी समस्या को ई-मेल के द्वारा भी भेज सकते हैं| इसके लिए आप Contact Us के आप्शन पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|