UP Ration Card Download: इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन की मदद से खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। एक बार पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते है। राशन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपका नाम राशन कार्ड सूचि में होना जरुरी है।
आप अपना या अपने परिवार में किसी भी व्यक्ति का राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है। लैपटॉप और मोबाइल दोनों में इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक जैसी है। इस आर्टिकल में हम UP Ration Card Download करने की प्रक्रिया को स्टेप by स्टेप जानेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

यूपी राशन कार्ड डाउनलोड के लाभ
हमारे पास जो राशन कार्ड होता है वह कागज का बना हुआ होता है। कई बार यह राशन कार्ड किसी वजह से फट जाता है जिसकी कारण हमें कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब हम अपने कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है जिसकी वजह से हमने अपना फिजिकल कार्ड साथ लेकर घुमने की जरूरत नहीं है। अगर हमें किसी जगह राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है तो हम अपना डाउनलोड किया हुआ राशन कार्ड दिखा सकते है।
मोबाइल से UP Ration Card Download कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है:
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूची के आप्शन पर क्लिक करे।

- इस पेज पर आने के बाद आपको सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना होगा।

- अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो आपको टाउन सेलेक्ट करना होगा और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आपको ब्लॉक सेलेक्ट करना होगा।

- अपनी ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करे।

- अब आपको अपने राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करना होगा।

- इतना करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी। आपको इस लिस्ट में अपने नाम एक सामने अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका पूरा राशन कार्ड ओपन हो जायेगा।
- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने ब्राउज़र में प्रिंट के सेक्शन में जाना है। उसके बाद Save as PDF को सेलेक्ट करना है और Save के आप्शन पर क्लिक करना है।

- इतना करने के बाद आपके मोबाइल फोन में आपका UP Ration Card Download होकर आ जायेगा जिसका प्रिंट आप निकलवा सकते है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूचि कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको यूपी रशद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- पोर्टल के होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूची के आप्शन को सेलेक्ट करे।
- इसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत, गाँव सेलेक्ट करें।
- इतना करने के बाद लिस्ट ओपन हो जाएगी जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।
निष्कर्ष
UP Ration Card Download 2025 उत्तर प्रदेश का राशन कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है। आपको बस खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। उसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत, गाँव को सेलेक्ट करना है और आपका राशन कार्ड आपके सामने आ जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है। अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल करना है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।