विवाद से विश्वास योजना : Vivad Se Vishwas Scheme

Vivad Se Vishwas Scheme : आपके मन में यह सवाल होगा की Vivad Se Vishwas Scheme Kya Hai आपके इस सवाल का जवाब हम आपको इस आर्टिकल में देंगे | आपको पहले यह जानकारी दे देते है की इस योजना के तहत जो भुगतान करने की सीमा है वो और बढ़ा दी गई है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य विवादित करो की जो समस्याएं है उनको सुलझाना है | इस योजना को हम एक प्रकार से प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना कह सकते है | इस आर्टिकल में हम आपको विवाद से विश्वास योजना क्या है से जुडी हुई सही जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Vivad Se Vishwas Scheme 2020

Vivad Se Vishwas Scheme

इस योजना की शुरुवात केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को की थी | यह एक केंद्र सरकार की योजना है | सरकार लोगो को लाभ प्रदान करने के लिए समय समय पर अनेक प्रकार की लाभकारी सरकारी योजना लेकर के आ रही है | इस योजना के जो प्रत्यक्ष कर विवाद है उनका समाधान करना है | जो करदाता है उनको Vivad Se Vishwas Scheme के तहत जो विवादित कर की राशी है उसका ही भुगतान करना होगा और इस पर उसको किसी भी प्रकार का कोई ब्याज नहीं देना होगा | इस प्रकार के करदाता जिनका कर को लेकर के किसी भी प्रकार का फॉर्म में मुकदमा लंबित है उनको विवाद से विश्वास स्कीम का लाभ दिया जायेगा | योजना के तहत अगर करदाता किसी भी प्रकार की कोई अपील करते है तो उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी |

Vivad Se Vishwas Scheme Overview

योजना का नाम विवाद से विश्वास योजना
योजना टाइप केंद्र सरकार की योजना
योजना की शुरुवात 1 फरवरी 2020 को
लाभार्थी देश के करदाता
उद्देश्य करदाताओं के प्रत्यक्ष कर विवाद का समाधान करना

विवाद से विश्वास स्कीम का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य करदाताओं के कर से सम्बन्धित विवादों को सुलझाना है | करदाताओं के जो लंबित कर विवाद है उनका समाधान करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है | प्रत्यक्ष कर से जुड़ हुए लंबित मामले कम से कम 9.32 लाख करोड़ रूपये के लगभग 4.83 लाख मामले लंबित है | Vivad Se Vishwas Scheme के तहत करदाताओं को केवल विवादित कर का ही भुगतान करना होगा उस पर किसी भी प्रकार का ब्याज या फिर जुरमाना उनको नहीं देना होगा | इस योजना से जो करदाता है उनको लाभ मिलेगा उनके अटके हुए कर मुकदमे सुलझने में आसानी मिलेगा |

Vivad Se Vishwas Scheme भुगतान की समय सीमा

इस योजना के तहत भुगतान करने की समय सीमा को और बढ़ा दिया गया है | अब इस योजना के तहत भुगतान करने की समय सीमा 31 मार्च 2021 तक और बढ़ा दी गई है | अगर आप 31 मार्च 2021 के बाद भुगतान करते है तो आपको कुछ अलग भुगतान करना पड़ सकता है | केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अधिसूचना के आधार पर इस योजना के तहत घोषणा 31 दिसंबर, 2020 तक करने की जरूरत होगी | अगर आप 31 मार्च 2021 तक भुगतान करते है तो आपको इसके लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशी देने की जरूरत नहीं है और आपको किसी भी प्रकार का कोई ब्याज देने की जरूरत नहीं है | पहले Vivad Se Vishwas Yojana के तहत भुगतान करने की अंतिम समय सीमा 31 दिसम्बर 2020 थी जो अब बढाकर के 31 मार्च 2021 कर दी गयी है |

विवाद से विश्वास योजना

इस योजना में पहले भी डेट बढ़ी है | Vivad Se Vishwas Scheme 17 मार्च 2020 में प्रभाव में आई थी | पहले इस योजना के तहत करदाताओं को राहत देने के लिए घोषणा करने और भुगतान करने की सीमा 31 मार्च 2020 से बढाकर के 30 जून 2020 कर दी गयी थी | बाद में इसे बढाकर के 31 दिसम्बर 2020 कर दिया गया था | पहले इस योजना के तहत घोषणा और भुगतान 31 दिसम्बर 2020 तक किये जाने की जरूरत थी |

Leave a Comment

sarkari yojana