सबसे अच्छी नस्ल की गाय कौन सी होती है?

सबसे अच्छी नस्ल की गाय कौन सी होती है? : इस आर्टिकल में हम टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ देसी गाय की उन्नत नस्लों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो सबसे अधिक दूध देती है। जैसा की हम जानते है की भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के लिए पशुओं का पालन हम वर्षो से करते आ रहे है। हमारे देश में पशुपालन घरेलू जरुरतो को तो पूरा करता ही है और इसके साथ साथ एक व्यवसाय के रूप में भी प्रचलित रहा है।

बहुत से ऐसे किसान भाई ऐसे होते है जो गाय खरदीना चाहते है लेकिन उन्हें नहीं पता है की वे कोनसी गया ख़रीदे। इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आये जहां हम भारत की उन सर्वश्रेष्ठ गायों (Desi cow) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो सबसे अधिक दूध देती है। आप इन गायों का दूध बेचकर अच्छी आय अर्जित कर सकते है।

सबसे अच्छी नस्ल की गाय कौन सी होती है

सबसे अच्छी नस्ल की गाय कौन सी होती है?

जैसा की दोस्तों हम जानते है की भारत में लगभग 70% आबादी ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करती है। और ग्रामीण क्षेत्रो में दुध उत्पादन सबसे बढे व्यवसाय में से एक है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग दूध को शहरों में जाकर बेचते है ताकि वे एक अच्छी आय अर्जित कर सके। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा भी पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है। भारतीय गायों की नस्ल की पहचान हम बहुत आसानी से कर सकते है क्यूंकि इनमे कूबड़ पाया जाता है जिसकी वजह से उन्हें कूबड़धारी भारतीय नस्ल भी कहते है। इन गायों को हम देशी नस्लों के नाम भी जानते है। आप देशी गाय की कोनसी नस्ल का चयन करके अच्छा दुग्ध उत्पादन कर सकते है आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे।

सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की नस्ल

  1. गिर गाय (Gir cow)
  2. साहीवाल गाय (Sahiwal Cow)
  3. राठी गाय (Rathi Cow)
  4. हल्लीकर गाय (Hallikar Cow)
  5. हरियाणवी गाय (Haryanvi Cow)
  6. कांकरेज गाय (Kankrej Cow)
  7. लाल सिंधी गाय (Lal Sindhi Cow)
  8. कृष्णा वैली गाय (Krishna Valley Cow)
  9. नागौरी गाय (Nagori Cow)
  10. खिल्लार गाय (Khillar Cow)

गिर गाय (Gir cow)

गिर गाय का मूलस्थान गुजरात है। यह सबसे अधिक दुधारू गाय में से एक है। यह गाय ब्राजील और इजराइल देशो में भी पाई जाती है। यह गाय एक दिन में 50 से 80 लीटर तक दूध देती है। इस गया का मूलस्थान काठियावाड़ है जो की गुजरात के दक्षिण में है। गुजरात के दक्षिण में इस गाय के होने की वजह से इस गाय का नाम गिर गाय (Gir cow) पड़ा है। अगर आप गुजरात के निवासी है तो आपके लिए यह गाय सर्वश्रेष्ठ हो सकती है। क्यूंकि अगर उसी स्थान की गया को उसी स्थान पर रखा जाये तो वह गाय ज्यादा दूध देनी की संभावना होती है।

साहीवाल गाय (Sahiwal Cow)

यह गाय भारत में सर्वश्रेष्ठ देसी गाय में से एक है। इस गया का मूल स्थान पंजाब और राजस्थान है। Sahiwal Cow गाय एक वर्ष में 2000 से 3000 लीटर तक दूध देती है। इस गाय को मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर पाला जाता है। एक बार माँ बनने के बाद यह गाय लगभग 10 महीने तक दूध देती है। अधिक दूध देने की वजह से इस गाय को व्यवसाई काफी पसंद करते है और इसके दुधा का अधिक उत्पादन करके अधिक आमदनी करते है।

Sahiwal cow

राठी गाय (Rathi Cow)

अत्यधिक दूध देने वाली सबसे अधिक लोकप्रीय गायों में से एक Rathi गाय है। इस गाय का मूल स्थान राजस्थान है। राजस्थान के अलावा इस गाय को गुजरात में भी पाला जाता है। इस गाय का Rathi नाम रथस जनजाति के नाम पर पडा है। प्रतिदिन यह गाय लगभग 10 से 20 लीटर तक दुध देती है। यह गाय राजस्थान में मुख्य रूप से गंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर में पाई जाती है। राठी नस्ल के बैलो को खेती में काम लिया जाता है।

हल्लीकर गाय (Hallikar Cow)

इस गाय का मूल स्थान कर्नाटका और महाराष्ट्र है। एक ब्यांत में यह गाय 240 से 515 लीटर तक दूध देती है। दुधारू नस्ल की गाय की श्रेणी में यह गाय सबसे अच्छी गायों में से एक है।

हरियाणवी गाय (Haryanvi Cow)

इस गाय का मूल स्थान हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश है। यह अधिक दूध देने वाली गायों में से एक है जिसका अधिक पालन किया जाता है। इस नस्ल के बैलो को खेती में भी उपयोग में लिया जाता है। यह गाय एक दिन में 8 से 12 लीटर तक दूध देती है।

कांकरेज गाय (Kankrej Cow)

इस गाय के मूलस्थान राजस्थान और गुजरात है। इस गाय के सिंग लम्बे होते है। विदेशो में भी इस गाय की काफी मांग है। इन गाय के मुख छोटा और चोड़ा होता है। इस नस्ल की गाय एक दिन में 5 लीटर से 10 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल के बैलो को भी खेती के कार्यो में उपयोग में लिया जाता है।

लाल सिंधी गाय (Lal Sindhi Cow)

इस गाय की नस्ल अधिकतर कर्णाटक, पंजाब, हरियाणा में पाई जाती है। सबसे अच्छी नस्ल की गाय में से यह एक गाय है। इन गायों का रंग लाल होता है इसी वजह से इन गायों को लाल सिंधी गाय कहते है। ये गाय तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा में भी पाई जाती है। यह गया सालाना 1800 से 2200 लीटर तक दुध देती है।

कृष्णा वैली गाय (Krishna Valley Cow)

इस गाय का मूलस्थान कर्नाटक है। यह गाय सफेद रंग की होती है। इस गाय के सिंग छोटे होते है और शरीर छोटा होता है। यह गाय एक ब्यांत में लगभग 900 किलो दूध देती है।

नागौरी गाय (Nagori Cow)

जैसा की नाम से ही पता चलता है दोस्तों इस नस्ल की गाय राजस्थान के नागौर में पाई जाती है। दूध देने वाली नस्लों में ये गाये अत्यधिक प्रसिद्ध है। एक ब्यांत में यह गाय लगभग 600-954 लीटर दूध देती है। दूध में वसा की मात्रा 4.9% प्रतिशत होती है।

खिल्लार गाय (Khillar Cow)

इस गाय का मूल स्थान कर्नाटक और महाराष्ट्र में है। इस गया का सर बड़ा और सिंग लम्बे होते है। इस नस्ल की गाय का भार लगभग 360 से 450 किलो तक होता है। इस गाय के दूध में वसा लगभग 4.2% तक होती है। यह गाय एक ब्यांत में लगभग 240 से 515 किलो तक दूध देती है।

टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ देसी गाय की उन्नत नस्लें फुल विडियो

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको सबसे अच्छी नस्ल की गाय कौन सी होती है? के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। उमीद करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आपसे निवेदन है दोस्तों की आप इस आर्टिकल को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि अन्य लोगो को भी इसके बारे में जानकारी हो सके।

Leave a Comment

sarkari yojana