Light House Scheme 2024– केंद्र व राज्य सरकार देश की जनता के लाभ के लिए राज्य सरकार समय समय पर अनेक प्रकार की लाभकारी योजना लेकर के आ रही है | जैसा की आप जानते है की लोगो को घर खरीदने के लिए पहले से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू कर रखा है जिसके तहत सरकार 2.67 लाख रूपये की सब्सिडी देती है | लेकिन Light house scheme के तहत सरकार लोगो को घर बनाने के लिए 5.33 रूपये की सब्सिडी प्रदान करेगी | इस आर्टिकल में हम आपको लाइट हाउस स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार से बताएँगे इस लिए आप से निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Light House Scheme 2024
इस योजना को उत्तरप्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लोगो को लाभ देने के लिए शुरू किया है | योजना के तहत लोगो को घर बनाने के लिए सरकार 5.33 लाख रूपये की सब्सिडी देगी | अगर आप भी Light House Scheme का लाभ लेना चाहते है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है | उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यं नाथ जी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP) को शुरू किया है | केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों इस योजना के तहत सब्सिडी देगी | 4 लाख रूपये की सब्सिडी केंद्र सरकार और 1.33 लाख रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार देगी |
Light House Scheme Highlights
योजना का नाम | लाइट हाउस योजना 2024 |
योजना टाइप | केंद्र व राज्य सरकार की योजना |
मंत्रालय | केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय |
योजना की शुरुआत | 2017 |
योजना का क्रियान्वयन | 31 दिसंबर 2020 |
किसके द्वारा शुरू की गई | पीएम नरेन्द्र मोदी |
लाभार्थी | योजना के तहत चुने गए राज्यों के लोग |
उद्देश्य | लोगो को घर खरीदने के लिए आर्थिक मदद देना |
घरों की कीमत | 12.59 लाख |
अनुदान राशि | 7.83 लाख |
घर खरीदने के लिए लाभार्थी द्वारा वहन राशि | 4.76 लाख |
इन राज्यों में शुरू कर दिया गया है लाइट हाउस प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नव वर्ष के प्रथम दिन को छः राज्यों के LHP Project ( लाइट हाउस प्रोजेक्ट ) की शुरुआत की गयी है| पीएम मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चेलेन्ज-इंडिया (GHTC) के तहत इन राज्यों में लाइट हाउस रोजेक्ट की शुरुआत की गयी है-
- अगरतल्ला (त्रिपुरा)
- रांची (झारखण्ड)
- लखनऊ ( उत्तरप्रदेश)
- इन्दोर (मध्य प्रदेश )
- राजकोट (गुजरात)
- चेन्नई (तमिलनाडु)
Light House Scheme के तहत घरों का निर्माण
पीएम मोदी में बताया की इन छः शहरों में हर वर्ष होगा 1000 घरों का निर्माण यानि की प्रतिमहीने 90 और प्रतिदिन 2.5 घरों का निर्माण किया जायेगा | इनके निर्माण में उच्च गुणवत्ता का निर्माण मटेरियल काम में लिया जायेगा| गुजरात में फ़्रांस की तकनिकी से घरों का निर्माण किया जायेगा ताकि प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकें | अगरतल्ला में न्यूजीलैंड की स्टील फ्रेम तकनिकी से घरों का निर्माण किया जायेगा | लखनऊ में कनाडा की तकनिकी का इस्तेमाल किया जायेगा | इन्दोर में प्री-फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का उपयोग करके घरों का निर्माण किया जायेगा|
नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
पीएम मोदी द्वारा कार्यक्रम में इनोवेशन कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया सिलेबस शुरू किया है| इस सिलेबस के तहत सर्टिफिकेट दिया जायेगा | इस कोर्स का नाम NAVARITIH ( नवारितिह) रखा गया है| NAVARITIH का पूरा नाम न्यू अफोर्डेबल वेलिडेटेड रिसर्च इनोवेशन टेक्नोलॉजी फॉर इंडियन हाउसिंग है | इस कार्यक्रम में इन छः राज्यों के मुख्यमंत्री तथा शहरी एवं आवासीय विकास मंत्री मौजूद थे |
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को अवार्ड द्वारा सम्मानित
पीएम मोदी द्वारा ASHA(अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलेरेटर ) अवार्ड द्वारा UP तथा MP राज्य को सम्मानित किया गया है| ये अवार्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को दिया जाता है | आपको बता दें कि इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश को प्रथम मध्य प्रदेश को द्वितीय स्थान दिया गया है|
लाइट हाउस योजना
Light House Scheme के तहत प्रदेश में नई तकनिकी से घर बनाये जायेंगे | हालाँकि नयी तकनिकी से घर बनाने पर 12.59 लाख रूपये का खर्च आएगा | नयी तकनिकी से बनाये जाने वाले घरो के फ्रेम स्टील से बनायें जायेंगे | पुरे राज्य में इस योजना को चलाया जायेगा | अभी इस योजना में कम कम्पनियां भाग ले रही है | Light House Yojana से लोगो को मजबूत घर मिलेंगे | राज्य का कोई भी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है |
योजना के तहत जो विकास प्राधिकरण और अन्य सरकारी संस्थाएं ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) कैटेगरी के मकान तैयार करेंगे उनको पीएम आवास योजना के तहत 2.67 लाख रूपये से अलग से मिलेंगे | लाइट हाउस योजना के तहत 12.59 लाख के मकान बनाने पर 8 लाख रूपये की बचत होगी | यांनी की अंतिम लागत 4.59 लाख रु रहेगी |
Light house scheme का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगो को नई तकनिकी के घर उपलब्ध करवाना है सरकार इसके लिए लोगो को सब्सिडी प्रदान करेगी | जो आर्थिक रूप से गरीब है उनको इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी | लोगो की मदद करने के लिए सरकार 5.33 लाख रु की सब्सिडी देगी | इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों भाग लेगी | केंद्र सरकार की मदद से यह योजना आगे बढ़ेगी |
Light House Scheme के लाभ
- उत्तरप्रदेश के सभी निवासी इस योजना का लाभ ले सकते है |
- सरकार लोगो को नई तकनिकी के घर बनाने में मदद करेगी |
- योजना के तहत सरकार 5.33 लाख रुपए की सब्सिडी देगी |
- इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों भाग लेगी केंद्र सरकार 4 लाख रूपये की सब्सिडी देगी और राज्य सरकार 1.33 लाख रूपये सब्सिडी देगी |
लाइट हाउस योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप भी Light House Scheme का लाभ लेना चाहते है तो आपको बता दे की अभी सरकार ने इस योजना को शुरू किया है | अभी इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है | इस योजना के तहत सरकार ने ना ही कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी की है | जैसे ही सरकार लाइट हाउस योजना के तहत कोई आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करती है हम आपको हमारे इस लेख के मध्यम से सूचित कर देंगे इस लिए आप इस लेख के साथ बने रहे |
I WANT LINK REGISTRATION OF LIGHT HOUSE OF LUCKNOW
I want link for registration in Light house project Lucknow
Hello I want to registration in light house project lucknow