Ration Card Me Aadhar Link Kaise Kare | राशन कार्ड लिंक आधार कार्ड Online | आधार लिंक विथ राशन कार्ड | Aadhar link Ration Card
आपके दिमाग में बहुत बार आया होगा कि आधार कार्ड को राशन कार्ड से कैसे जोड़ें ? या आधार कार्ड को राशन कार्ड से कैसे लिंक करें ? डिजिटल के ज़माने में अब आधार कार्ड को सब जगह प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट की सुविधा के कारण इसको सबसे विश्वसनीय माना जाता है| Rashan Card Me Aadhar Link Karna इसलिए भी जरुरी हो गया है क्योंकि आधार नंबर राशन कार्ड में जुड़े हुए होने पर ही खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे|
Ration Card Me Aadhar Link Kaise Kare
यदि आप अपने राशन कार्ड में आधार कार्ड को जोड़ना चाहते हैं तो आपको अपने क्षेत्र की पीएसडी अर्थात उचित मूल्य की दुकान पर जाना होगा| वहां पर आप आधार कार्ड से राशन कार्ड को जुड़वा सकते हैं| उचित मूल्य के दुकानदार के पास आपको परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी जमा करवानी है इसके साथ ही आपको अपने राशन कार्ड की कॉपी भी जमा करवानी है|
परिवार के मुखिया या मुख्य सदस्य की एक पासपोर्ट साइज़ की फोटो जमा करवानी है| Rashan Card Me Aadhar Link Karna से लिंक कैसे करें राजस्थान में आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़ने के लिए राशन डीलर आपके फिंगर प्रिंट को बीयोमैट्रिक मशीन के सेंसर पर रखवाएगा| इससे आपके आधार कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी देख सकते हैं और राशन कार्ड में सही जानकारी भरकर मिलान कर लिया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटी न रहे| यदि आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही है तो आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेस प्राप्त हो जायेगा|
कैसे देखें आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है या नहीं
यदि आपको नहीं पता है ली आपके राशन कार्ड से आधार कार्ड जुड़ा हुआ है या नहीं तो तो आप इसके बारे आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं| इसके द्वारा आप आधार कार्ड से राशन कार्ड स्टेटस भी देख सकते हैं|
- सबसे पहले आपको अपने सर्च इंजन में जन सुचना पोर्टल लिखकर सर्च करना है|
- अब आपको जन सुचना पोर्टल की पर जाना है|
- इसके बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) Public Distribution System (Ration) पर क्लिक करना है|
- अब आपको स्वयं के राशन कार्ड के बारे में सूचना प्राप्त करें(Know about your Ration card) पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार से टैब खुलेगी ऐसा की निचे तश्वीर में दिखाई गयी है |
- इसमें आपको अपने आधार कार्ड नंबर / जन आधार नंबर / राशन कार्ड नंबर दर्ज करके खोजें पर क्लिक करना है|
- यहाँ पर आपको आधार कार्ड का ऑप्शन चुनना है क्योंकि आपको अपने आधार कार्ड को देखना है कि राशन कार्ड से जुड़ा हुआ है या नहीं|
- यदि आपके आधार नंबर जुड़े हुए हैं तो आपको आपके राशन कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी दिखाई दे देगी| जिसमे आपको खाद्य सुरक्षा की सम्पूर्ण जानकरी मिल जाएगी|
- यदि आधार नंबर राशन कार्ड से नहीं जुड़ा हुआ है तो आपको ऊपर दी गयी जानकारी द्वारा जुड़ा सकते हैं|
आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना क्यों जरुरी है?
खाद्य वितरण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि आपको अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना बहुत जरुरी है अन्यथा आपको राशन सामग्री में दिक्कत या व्यवधान हो सकता है| कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा वितरित किया जाने वाला बिना किसी शुल्क के अतिरिक्त राशन भी बंद हो सकता है| इसलिए आपको अपने राशन कार्ड में आधार नंबर जुडवाना चाहिए| यदि आपको सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री का लाभ उठाना है तो Rashan Card Me Aadhar Link Karna बहुत जरुरी है|
Ration Card Me Aadhar Link Kaise Kare से जुड़े सवाल:
आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?
आधार को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए आपके पास परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज़ की फोटो , परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड कॉपी आदि दस्तावेज होने चाहिए|
राशन कार्ड में आधार कार्ड कहाँ लिंक करवाएं?
अपने आधार नंबर को राशन कार्ड में लिंक करने के लिए आपको उचित मूल्य के दुकानदार/ राशन डीलर के पास जाना होगा| राशन डीलर को जरुरी सभी दस्तावेज जमा करवाने के बाद आप अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवा सकते हैं|