इस आर्टिकल में हम आपको अटल पेंशन योजना के प्रीमियम चार्ट के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे. जैसा की हम जानते है दोस्तों की अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए हमे इसमें प्रीमियम देना होता है। इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशी इसी प्रीमियम पर निर्भर करती है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाई स्टेप प्रीमियम चार्ट के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
Atal pension yojana premium chart pdf PDF
यह योजना एक भारत सरकार की पेंशन योजना है। 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। 60 वर्ष की आयु के बाद आपको 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये तक की पेंशन राशी प्रतिमाह दी जाती है। इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशी आपकी आयु और आपके प्रीमियम पर निर्भर करती है।
जितना जल्दी आप इस योजना के साथ जुड़ते है उतना ही कम प्रीमियम आपको इसमें देना होता है। निचे इस आर्टिकल में प्रीमियम चार्ट दिया गया है जिसे आप देख सकते है और समझ सकते है की आपको कितने रूपये का प्रीमियम देना होगा।
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करें
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF 2025
आप निचे दी गई तालिका में इस योजना के तहत अटल पेंशन योजना चार्ट को देख सकते है:
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
Atal pension yojana premium chart pdf Table
उपर दी गई तालिका में आपको कई प्रकार के बॉक्स दिखाई देंगे जो इस प्रकार से है:
- Age of entry: इसमें आवेदक की आयु को दर्शाया गया है।
- Years of contribution: यह वो समय है जितने समय के लिए आपको प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
- First Monthly pension of Rs.1000/- : इसमें दर्शाया गया है की प्रतिमाह 1000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कितने प्रीमियम देना होगा।
- Second Monthly pension of Rs.2000/- : इसमें दर्शाया गया है की प्रतिमाह 2000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कितने प्रीमियम देना होगा।
- Third Monthly pension of Rs.3000/- : इसमें दर्शाया गया है की प्रतिमाह 3000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कितने प्रीमियम देना होगा।
- Fourth Monthly pension of Rs.4000/- : इसमें दर्शाया गया है की प्रतिमाह 4000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कितने प्रीमियम देना होगा।
- Fifth Monthly pension of Rs.5000/- : इसमें दर्शाया गया है की प्रतिमाह 5000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कितने प्रीमियम देना होगा।
उदाहरण से प्रीमियम को समझें
अब हम एक उदाहरण लेकर इस चार्ट को समझ लेते है: मान लो आप 18 वर्ष की आयु में इस योजना के साथ जुड़ते है तो आपको 1000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए 42 रूपये का प्रीमियम प्रतिमाह देना होगा और अधिकतम 5000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको 210 रूपये का प्रीमियम प्रतिमाह देना होता है।
अगर आप 40 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ते है तो प्रतिमाह 1000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको 291 रूपये का प्रीमियम प्रतिमाह देना होगा और 5000 रु की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त करने के लिए 1454 रूपये का प्रीमियम देना होगा।
आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फोर्मेंट में इस चार्ट को डाउनलोड कर सकते है:
APY Premium Chart PDF डाउनलोड करें

अगर आपको चार्ट के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप बेझिझक हमे कमेंट में लिख सकते है। अपनी सुविधा के लिए आप अपने डिवाइस में इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
अटल पेंशन योजना
देश के नागरिकों के हित के लिए और उनको हर प्रकार से सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने कई प्रकार की पेंशन योजनाओं को चला रखा है जिनमे से एक यह योजना है। इस योजना के तहत सरकार नागरिकों को प्रतिमाह 5000 रूपये की पेंशन देती है जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है जिसे डीबीटी के माध्यम से ट्रान्सफर किया जाता है। अपने भविष्य को फाइनेंसियल रूप से सुरक्षित रखने के लिए यह एक अच्छी योजना है।
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा जो आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
- या फिर आप यह फॉर्म बैंक से भी प्राप्त कर सकते है।
- फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी को सही सही दर्ज करना है जैसे की आपका नाम, पता, माता पिता का नाम आदि।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट अटेच करके इसे बैंक में जमा करवा देना है।
- बैंक कर्मचारी आपके फॉर्म को ऑनलाइन कर देगा और आपका अकाउंट ओपन कर देगा।
- इस प्रकार से आप इस योजना में आवेदन कर सकते है और जब आप पात्र होंगे तब आपके खाते में पेंशन आना शुरू हो जाएगी।