E Nam Portal: सरकार की नई योजना की घोषणा, जानें विस्तार से

यह पोर्टल किसानो के लिए लांच किया गया है | अतः इसे इ नाम किसान पोर्टल भी कहते हैं| इस पोर्टल पर किसानो के लिए कृषि कार्य के बारे में ऑनलाइन जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है | केंद्र सरकार द्वारा चलायी गयी इस योजना को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना भी कहते हैं क्योंकि इस पोर्टल पर सभी कार्य ऑनलाइन किये जाते हैं|

इस इ नाम पोर्टल पर किसान ओने घर पर बैठे ऑनलाइन फसल को बैच सकते हैं और राशि का भुगतान भी ऑनलाइन अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं |

Contents hide

E Nam Portal

नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट पोर्टल हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया है| यह पोर्टल सम्पूर्ण भारत देश की कृषि उत्पादन विपणन समिति को एक नेटवर्क के रूप में जोड़ने का कार्य करता है| इस पोर्टल पर कृषि से सम्बंधित सभी फसलों के बारे में ऑनलाइन जानकरी प्राप्त की जा सकती है| यह एक इलेक्ट्रोनिक पोर्टल हैं| इस पोर्टल का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट है|

इस पोर्टल पर कृषि से सम्बंधित उत्पाद बेचे और ख़रीदे जा सकते हैं तथा इनके लिए निर्धारित होने वाले पैसों को भी अपने खाते में मंगवाया जा सकता हैं| अर्थात यह पूर्णतः ई मार्केटिंग पर आधारित पोर्टल है| इसलिए इस पोर्टल की पारदर्शिता भी अधिक है| यह ऑनलाइन व्यापार के लिए सुरक्षित है| राष्ट्रीय कृषि बाजार एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है जो कृषि वस्तुओं के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए मौजूदा APMC मंडियों को नेटवर्क करता है।

Kisan E Nam Portal Overview

पोर्टल का नाम ई-नाम पोर्टल (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट)
पोर्टल का प्रकारकेंद्र सरकार का 
पोर्टल की शुरुआत14 अप्रैल 2016
मंत्रालयकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
लौन्चकर्ताPM नरेन्द्र मोदी
लाभार्थी देश के समस्त किसान
उद्देश्य किसानों को उनकी उत्पादकता का पूरा लाभ देना व उनकी आय दोगुनी करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटenam.gov.in

ई नाम पोर्टल के उद्देश्य

  • एकीकृत बाजारों में प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच सूचना की विषमता को दूर करना |
  • वास्तविक मांग और आपूर्ति के आधार पर वास्तविक समय मूल्य की खोज को बढ़ावा देकर कृषि विपणन में एकरूपता को बढ़ावा देना।
  • कृषि वस्तुओं में अखिल भारतीय व्यापार की सुविधा के लिए एक आम ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश भर में एपीएमसी का एकीकरण करना |
  • समय पर ऑनलाइन भुगतान के साथ-साथ उत्पादन की गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर कीमत की खोज प्रदान करना |
  • किसानों को उनके उत्पादित अनाज का उचित मूल्य दिलाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रदान करना |
  • क्रेता और विक्रेता के बिच होने वाली डील से बिचोलियों को हटाना ताकि किसानों को पूरा लाभ मिल सके |

ई-नाम पोर्टल के लाभ

  • इस पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपने कृषि उत्पादों को बेच सकते हैं और खरीद सकते हैं|
  • नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट पोर्टल पर आपको आपके उत्पाद की उचित कीमत मिलेगी|
  • इस पोर्टल पर अखिल भारतीय व्यापार द्वरा किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास किया जाता है|
  • यह पोर्टल बिचोलियों को हटाता है ताकि किसानों को पूरा लाभ मिल सके|
  • इस पोर्टल पर अब तक 10000 से अधिक मंडियों को जोड़ा जा चूका है|
  • किसानों को अनाज की राशि सीधे बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रान्सफर की जाती है |
  • ई-नाम किसान पर गुणवत्ता की पुष्टि व मूल्य निर्धारित किसान के द्वारा होता है|
  • इस पोर्टल पर आपको 21 मंडी बोर्ड मिलेंगे| जिनका फायदा ले सकते हैं|

एक विक्रेता / किसान को पोर्टल से लाभ

  • बेहतर मूल्य खोज के माध्यम से व्यापार में पारदर्शिता |
  • अधिक बाजारों और खरीदारों तक पहुंच |
  • मंडियों द्वारा कीमतों और आवक पर वास्तविक समय की जानकारी |
  • त्वरित भुगतान – किसानों को समय पर तुरंत उनकी फसल का लाभ दिया जायेगा |

खरीदारों / व्यापारियों को पोर्टल से लाभ

  • अन्य मंडियों तक विस्तारित पहुंच, इसलिए अधिक विक्रेताओं तक पहुंच |
  • बड़े और एकीकृत बाजारों तक पहुंच |
  • वस्तुओं के आगमन, गुणवत्ता और कीमत की वास्तविक समय की जानकारी तक पहुंच |
  • मोबाइल-ऐप के माध्यम से व्यापार करने में आसानी |
  • ऑनलाइन बैंकिंग और भुगतान तक पहुंच |
  • आरटीजीएस, एनईएफटी, डेबिट / क्रेडिट कार्ड, बीएचआईएम आदि के द्वारा ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा|
  • ई- व्यापार की पूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है|

APMC को पोर्टल से लाभ

एपीएमसी का अर्थ है एपीएलएम अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्थापित कृषि उपज और पशुधन बाजार समिति| आएये जानते हैं इनको इस पोर्टल से किस प्रकार से लाभ मिलता है-

  • नि: शुल्क सॉफ्टवेयर सिस्टम एकीकरण के लिए / रिकॉर्डिंग लेनदेन के स्वचालन |
  • व्यापार की पूरी जानकारी |
  • वास्तविक समय आगमन की रिकॉर्डिंग |
  • मूल्य के रुझान, आगमन और व्यापारिक गतिविधियों का विश्लेषण |
  • वित्तीय जानकारी का स्वचालित रिकॉर्ड |
  • मानव-श्रम की आवश्यकता में कमी |

ई पोर्टल की विशेषताएं

  • यह पोर्टल 12 भाषाओँ में संचालित किया गया है अतः इससे उपभोक्ताओं को उपयोग करने में सुविधा होती है|
  • पोर्टल पर किसानों को उचित मूल्य प्रदान करने के लिए 10000 से अधिक मंडियों को जोड़ा गया है |
  • योजना में लघु कृषक कृषि व्यापारी संघ को भी शामिल किया गया है| ताकि इसके माध्यम से किसानों को ईनाम दिया जा सके|
  • किसानों के लिए ऑनलाइन व्यापार का अच्छा विकल्प है जिससे उनके बिचोलियों द्वारा खायी जाने वाली राशि से छुटकारा मिलेगा|
  • ट्रेडिंग के लिए नए 25 जिंसों को 29-08-2020 को NAM में जोड़ा गया है। अब व्यापार के लिए कुल 175 वस्तुएं उपलब्ध हैं|

रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट

  • पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • इस पोर्टल ला लाभ देश के किसान ही ले सकते हैं|
  • पंजीकरण के लिए आवश्यक अनिवार्य विवरण जैसे नाम, लिंग, पता, डीओबी, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण आदि भरना है।
  • बैंक पासबुक (चेक लीफ), कोई भी सरकारी पहचान प्रमाण जैसे-
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ई-नाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इ नाम रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब एक नया टैब ओपन होगा जिसमे आपको पंजीकरण फार्म दिखाई देगा|
  • इसमें आपको पंजीकरण का प्रकार, पंजीकरण श्रेणी, राज्य, साथ पंजीयन आदि जानकारियो का चयन करना है|
  • इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम , लिंग , मोबाइल न. , राज्य, तहसील , पोस्ट ऑफिस , ई-मेल , व्यक्तिगत पहचान आईडी , पता , बैंक खाते का विवरण आदि भरनी है|
  • अब आपको बैंक पासबुक की फोटो तथा पहचान दस्तावेज की फोटो अपलोड करनी है| और जमा करें के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको आगे की प्रोसेस को पूरा करना है|
  • प्रकार आप पंजीकरण करके इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं|
  • अब आपकी यूजर आईडी व पासवर्ड जेनेरेट हो जायेंगे जिनकी मदद से आप लोग इन कर सकते हैं|

ई-नाम पोर्टल पर अनाज मूल्य का विवरण देखना

  • पोर्टल पर ऑनलाइन फसल बेचने से पहले आप मूल्य देख सकते हैं| इसके लिए आपको निचे दिए स्टेप्स फॉलो करने हैं-
  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद मूल्य विवरण पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद राज्य, एपीएमसी, जींस, तारीख -कहाँ से कहाँ तक आदि का चयन करना है और रिफ्रेश पर क्लिक करना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर मूल्य की सूचि दिखाई दे देगी|
  • इस प्रकार आप अपने अनाज को बेचने से पहले न्यूनतम मूल्य देख सकते हैं और उचित मूल्य में अपनी फसल बेच सकते हैं|

पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान के तरीके

ई-नाम पोर्टल क्रेता और विक्रेता दोनों के लिए ही ऑनलाइन भुगतान के लिए सुविधा प्रदान करता है| इस पोर्टल से ऑनलाइन भुगतान के निम्न तरीके हैं-

1. चालान के माध्यम से भुगतान

खरीदार सिस्टम में उत्पन्न चालान का प्रिंट ले और अपने निकटतम बैंक में भुगतान जमा करे । यदि एन ई एफ टी (NEFT ) वाउचर पर कोई भी विवरण चालान से मेल नहीं खाता है, तो इसे आई सी आई सी आई (ICICI) बैंक में मान्य किया जाएगा और धन व्यापारी के खाते में वापस कर दिया जाएगा।

2. नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान

वर्तमान में इस पोर्टल पर लगभग 55 से अधिक निजी और सार्वजानिक बैंक रजिस्टर्ड हैं जिनके माध्यम से आप नेट बैंकिंग का उपयोग करके भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं|

3. भीम ऐप (BHIM App) के माध्यम से भुगतान

ई-एनएएम पोर्टल पर व्यापारी भुगतान विकल्प के रूप में यू पी आई(UPI) चुन सकते हैं। व्यापारी को प्रदान किए गए क्षेत्र में अपना वीपीए जोड़ना होगा। वीपीए (VPA) जोड़ते ही, व्यापारी को अपने बैंक के मोबाइल ऐप या भीम ऐप में एक सूचना प्राप्त होगी। व्यापारी को संबंधित मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा और लेनदेन को अधिकृत करना होगा। व्यापारी द्वारा पोस्ट प्राधिकरण, लेन-देन की स्थिति ई नाम- पोर्टल पर अपडेट की जाएगी और व्यापारी आगे की गतिविधियों के साथ आगे बढ़ सकता है। प्रति दिन प्रति खाता अधिकतम लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये है, यह बैंक से बैंक में भिन्न हो सकती है।

4.पे 2 कॉर्प (Pay2Corp) के माध्यम से भुगतान

पे 2 कॉर्प एक अनुकूलित बी 2 बी( बैंक टु बैंक ) भुगतान विकल्प है, जिसे आईसीआईसीआई बैंक ने एक मंच पर कई प्रकार के भुगतान की पेशकश की है| आप इस तरीके से भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं|

पोर्टल प्रोत्साहन राशि

पोर्टल पर क्रेता व विक्रेता के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान भी रखा गया है| इस पोर्टल पर दो प्रकार से प्रोत्साहन राशि दी जाती है|

  • भुगतान सम्बन्धी :- इसमें क्रेता व विक्रेता को फसल खरीदने व बेचने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर ईनाम के रूप में राशि दी जाती है| यह राशि अलग अलग राज्यों के लिए अलग – अलग प्रकार से निर्धारित की गयी है|
  • व्यापार सम्बन्धी :- यह ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने पर प्रोत्साहित करने लिए दीजाने वाली राशि है |

इ नाम पोर्टल मंडी

इस पोर्टल पर वर्तमान में सभी पंजीकृत राज्यों के लिए 1000 से अधिक मंडियों को पंजीकृत किया गया है| इनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं-

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद ई-नाम मंडियाँ पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद तीन आप्शन आयेंगे-
    • संपर्क विवरण 
    • व्यापार विवरण 
    • मंडी ऑनलाइन
  • आप किसी भी आप्शन पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
  • आपको आप्शन पर क्लिक करने के बाद राज्य का नाम , जिले का नाम , APMC’s का नाम चयन करना है|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सम्बंधित खोज की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी|

मोबाइल ऐप डाउनलोड तथा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यह ऐप एंड्रॉइड 4.4 और ऊपर के वर्जन पर काम करता है| इस ऐप के लिए लगभग 39 एमबी और 512 एमबी की गति पर्याप्त है | एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर ओपन करें और सर्च बॉक्स में eNAM लिखकर सर्च करें|
  • इसके बाद इस प्रकार से इंटरफेस दिखाई देगा|
eNAM App Download
  • इसके बाद इस ऐप को इंस्टाल करना है|
  • अब यह आपके डिवाइस में आ जायेगा|
  • आपको इसे ओपन करना है और इसमें पंजीकरण करना है|
  • सबसे पहले आपको भाषा का चयन करना है|
  • इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन के बॉक्स को टिक करना है| और एक्सेप्ट करना है|
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है|
  • राज्य अथवा मंदी का चयन करना है , रजिस्ट्रेशन के प्रकार का चयन करना है| और निचे दिए गए टाइटल के आप्शन में से आपके लिए सही टाइटल का चयन करना है|
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरनी है और सबमिट करना है|
  • इसके बाद फ़ोन न. , ई-मेल, बैंक डिटेल आदि भरनी है| और सबमिट करना है|
  • अब आप इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं|

ई-नाम पोर्टल पर लॉग इन कैसे करें?

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद लॉग इन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद नयी टैब ओपन होगी और इसका इस प्रकार से इंटरफेस दिखेगा|
eNAM Portal Login Process
  • आपको इसमें यूजर नाम , पासवर्ड डालने हैं तथा भाषा का चयन करना है|
  • इसके बाद निचे दिए गए कैप्चा कोड डालने हैं और login पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप इ नाम पोर्टल पर लोग इन कर सकते हैं|

इ नाम पोर्टल पर संपर्क करें

  • सबसे पहले आपको इ नाम अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद संपर्क करें के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने संपर्क करने के कई आप्शन आ जायेंगे|
  • आप अपना नाम , पता , पहचान, संपर्क करने का उद्देश्य , विवरण , भेजने वाले की पहचान , ई-मेल आईडी आदि भरकर निचे दिए गए कैप्चा कोड भरकर सबमिट करके ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं|

हेल्पलाइन नंबर

  • पता :-
    • एन सी यूआई सभागार भवन, 5 वीं मंजिल, 3 सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया,
    • अगस्त क्रांति मार्ग, हौज़ खास ,
    • नई दिल्ली – 110016
  • हेल्प डेस्क नं . :- 1800 270 0224
  • फैक्स :- +91-11- 26862367
  • ईमेल आईडी- nam@sfac.in , enam.helpdesk@gmail.com
  • कार्यालय समय: 09:30 AM. to 06:00 PM.

Leave a Comment

sarkari yojana