ग्रीन दिल्ली ऐप 2023: Green Delhi App Download

Green Delhi Mobile App In Hindi | Green Delhi App | Green Delhi App Download For Android | Green Delhi App Play Store

जैसा की आप जानते है की दिल्ली में दिन प्रति दिन प्रदुषण बहुत बढ़ रहा है | दिल्ली सरकार प्रदेश में प्रदुषण को कम करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है | दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रदुषण को कम करने के लिए Green Delhi App लौंच किया है | इस एप के जरिये आप प्रदुषण की शिकायत दर्ज कर सकते है यानि की अब आपको कहीं पर भी प्रदुषण होता नजर आये तो आप इस मोबाइल एप के जरिये शिकायत दर्ज कर सकते है | दोस्तों इस आर्टिकल में हम ग्रीन दिल्ली एप के बारे में विस्तार से जानेगे की इसका क्या उपयोग है किस प्रकार से इसको डाउनलोड कर सकते है इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Green Delhi App Download

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने विडिओ कांफ्रेसिंग के जरिये इस एप को लौंच किया है | इस एप के जरिये आप प्रदुषण की शिकायत दर्ज करवा सकते है | और सम्बन्धित विभाग के द्वारा आपको शिकायत का निवारण करना होगा | अगर विभाग के अधिकारी आपकी शिकायत का निवारण नहीं करते है तो विभाग के अधिकारिओं पर कार्यवाई की जाएगी | दिल्ली के नागरिक अगर राज्य में कही पर प्रदुषण होता देखे तो वे इस मोबाइल एप के जरिये शिकायत दर्ज करवा सकते है और प्रदुषण को कम करने में अपनी भूमिका निभा सकते है | Green Delhi Mobile App अभी केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोंस पर उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसे सभी प्लेटफोर्म पर उपलब्ध कर दिया जायेगा |

Green Delhi Mobile App Highlights

योजना का नाम ग्रीन दिल्ली मोबाइल एप
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
लौंच की तारीख 29 अक्टूबर 2020
लाभार्थी दिल्ली का प्रतेक नागरिक
उद्देश्य प्रदुषण को कम करना
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://www.greendelhi.nic.in/login

ग्रीन दिल्ली ऐप का उद्देश्य

जैसा की दोस्तों आप जानते है की दिल्ली में दिन प्रति दिन प्रदुषण बहुत बढ़ रहा है दिल्ली सरकार राज्य में प्रदुषण को कम करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है | सरकार प्रदेश में अधीक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दे रही है |सरकार ने अब Green Delhi Mobile App लौंच किया है जिससे प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अगर प्रदेश में कहीं पर प्रदुषण होता देख रहा है तो वो एप के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है | इस एप का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में प्रदुषण के स्तर को कम करना है जिससे दिल्ली का हर नागरिक अब प्रदुषण को कम करने में अपनी भूमिका निभा सकता है |

Green Delhi App के लाभ और विशेषताएं

  • दिल्ली का कोई भी नागरिक इस एप के जरिये शिकायत प्रदुषण की शिकायत दर्ज करवा सकता है |
  • आपकी शिकायत दर्ज होते है की सम्बन्धित विभाग के जरिये आपको शिकायत का निवारण किया जायेगा |
  • इस मोबाइल एप के जरिये आप अपने शिकायत की स्थिति भी देख सकते है की आपकी शिकायत पर कितनी कार्यवाई हुई है |
  • अभी यह एप एंड्रॉयड स्मार्टफोंस पर उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसे सभी प्लेटफोर्म पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा |
  • अगर आपकी शिकायत पर कोई करवाई नहीं की जाती है तो आप दुबारा शिकायत दर्ज करवा सकते है |
  • आप अपनी शिकायत का विडिओ , ऑडियो या फोटो इस एप पर अपलोड कर सकते है |
  • ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत करने पर सम्बन्धित विभाग के द्वारा एक तय सीमा में आपकी शिकायत का निवारण करना होगा |
  • इस एप के जरिये आप कहीं पर आग लगने पर निकलने वाले धुएं , वाहन से निकलने वाले धुएं ,सड़क पर कूड़ा करकट जमा होने पर , किसी भवन के निर्माण के समय धुल के कणों के उचित समाधान ना होने पर और आप किसी भी प्रकार की प्रदुषण की शिकायत दर्ज करवा सकते है |
  • दिल्ली सरकार प्रदेश में प्रदुषण कम करने के अधिक पेड़ लगाने , इलेक्ट्रोनिक वाहन , धुल पर नियंत्रण ,बिजली उत्पादन के कुछ केन्द्रों को बंद किया गया है ,कूड़े कचरे से स्वच्छ बिजली बनाने आदि का काम किया जा रहा है |
  • अगर सम्बन्धित नोडल अधिकारी आपकी शिकायत पर कोई करवाई नहीं करते है तो अधिकारिओ पर करवाई की जाएगी |

Green Delhi Mobile App Download कैसे करें ?

  • दिल्ली के सभी नागरिकों को यह एप डाउनलोड करना चाहिए और प्रदुषण को कम करने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए एप डाउनलोड करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-
  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोंस ओपन करना है उसके बाद आपको Google Play Store ओपन करना है | उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में ग्रीन दिल्ली एप टाइप करना है | उसके बाद आपके सामने एप आ जाता है |
Green Delhi Mobile App Download
  • इस पेज पर आने के बाद आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके फोन में एप डाउनलोड हो जाता है आप इसक उपयोग कर सकते है |

ग्रीन दिल्ली ऐप शिकायत कैसे करें ?

  • अगर आप प्रदेश में कहीं पर प्रदुषण होता देख रहे है तो और आप शिकायत दर्ज करवाना चाहते है तो आपको इसके लिए सबसे पहले एप डाउनलोड करना होगा | उसके बाद आपको अपने मोबाइल फोन और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद सम्बन्धित एजेंसियों को यह पता लग जायेगा की आप किस एरिया में खड़े होकर के शिकायत दर करवा रहे है | उसके बाद आपको एप में ( + ) का साइन दिखाई देगा आप इस पर क्लिक करके प्रदुषण की शिकायत का ऑडियो , image या विडिओ अपलोड कर सकते है |
  • शिकायत दर्ज करने के बाद सम्बन्धित विभाग के जरिये आपको शिकायत का निवारण किया जायेगा आप इसएप के जरिये अपनी शिकायत की स्थिति भी देख सकते है |

Green Delhi app login कैसे करें?

आप दोस्तों अपने मोबाइल में एप को ओपन करके लॉग इन कर सकते है। लेकिन अगर आप इस एप की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको ग्रीन दिल्ली की ऑफिसियल वेबसाइट greendelhi.nic.in पर आना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक लॉग इन फॉर्म ओपन होगा।
green delhi app login
  • इस फॉर्म में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है और लॉग इन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप इस एप पर लॉग इन कर सकते है।

Leave a Comment