गुजरात विवाह प्रमाण पत्र 2024: Gujarat Marriage Certificate Online

Gujarat Marriage Certificate 2024 – शादी शुदे जोड़े के लिए विवाह प्रमाण पत्र बहुत जरुरी दस्तावेज होता है | अगर आपकी शादी हो गई है और आपने अभी तक विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो आप इसके लिए आवेदन कर दें क्युकी बिना विवाह प्रमाण पत्र आप सरकार की कई प्रकार की योजनाओ के लाभ से वंचित रह सकते है | विवाह प्रमाण पत्र हर धर्म हर वर्ग के लोगो के लिए जरुरी जरुरी होता है | इस आर्टिकल में हम आपको Gujarat Marriage Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज आदि के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Gujarat Marriage Certificate Online

देश के प्रतेक राज्य ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की हुई है उसी प्रकार से गुजरात सरकार ने भी अपने प्रदेश के लोगो को सुविधा प्रदान करने के लिए विवाह प्रमाण पत्र के लिय ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है | Marriage Certificate महिलाओ के आधिकारो की रक्षा करता है | 2006 से सुप्रीम कोर्ट के द्वारा विवाह प्रमाण पत्र को मान्यता प्राप्त है | शादी के 1 महीने के बाद विवाह प्रमाण पत्र बनवाना जरुरी होता है | अगर अपने अभी तक Gujarat Marriage Certificate के लिए आवेदन नही किया है तो आप पर सरकार की और से जुर्माना भी लग सकता है |

Gujarat Marriage Certificate Highlights

योजना का नाम गुजरात मैरिज सर्टिफिकेट
योजना टाइप राज्य सरकार की योजना
राज्य गुजरात
लाभार्थी राज्य के शादी शुदा लोग
उद्देश्य शादी शुदा लोगो को विवाह प्रमाण पत्र जारी करना
ऑफिसियल वेबसाइट enagar.gujarat.gov.in

गुजरात मैरिज सर्टिफिकेट का उद्देश्य

विवाह प्रमाण पत्र शादी शुदा लोगो के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज होता है | अगर आपके पास विवाह प्रमाण पत्र है तो आप सरकार की अनेक योजनाओ का लाभ ले सकते है | विवाह प्रमाण पत्र महिला के आधिकारों की रक्षा करता है | गुजरात सरकार ने विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है ताकि लोगो को सरकारी कार्यालय के चकर नहीं काटने पड़े | विवाह प्रमाण पत्र बनने के बाद महिला अपने दस्तावेज में बदलाव कर सकती है नए दस्तावेज बना सकती है | इस आर्टिकल में हम आपको Gujarat Marriage Certificate में आवेदन करने की पूरी जानकारी देंगे |

Gujarat Marriage Certificate के लाभ

  • आपकी शादी होने के बाद अगर आप पासपोर्ट बनाते है तो आपको इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
  • बैंक में ज्वोइंट खाता खुलवाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र माँगा जाता है।
  • महिला के आधिकारो की रक्षा करता है अगर पति पत्नी दोनों अलग हो जाते है तो महिला को भत्ता देना होता है।
  • विवाह प्रमाण पत्र आपका तभी बनेगा जब शादी के समय लड़के की उम्र 21 साल और लड़की उम्र 18 साल हो।
  • जीवन बिमा करने पर आपको विवाह प्रमाण पत्र देना जरुरी होता है।

Marriage Certificate Form Gujarat के लिए पात्रता और दस्तावेज

  • आवेदक गुजरात का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • शादी शुदा लोग विवाह प्रमाण पत्र के लिए पात्र होते है।
  • शादी के समय की फोटो
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शादी का कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सभी दस्तावेज प्रमाणित होने चाहिए
  • यदि विदेश में शादी हुयी हो तो एम्बेसी द्वारा नो ऑब्जेक्शन का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • एफिडेविट
  • आयु प्रमाण पत्र

Gujarat Marriage Certificate ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

अगर आप विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ई नगर गुजरात की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
gujarat marriage certificate verification
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
gujarat marriage certificate download
  • आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड और केप्चा कोड दर्ज करके Generate OTP पर क्लिक करना है |
  • आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा आपको वो दर्ज करके सत्यापन करना है आपको यूजर नाम और पासवर्ड मिल जाते है इसके बाद आपको लॉग इन करना है |
  • लॉग इन करने के लिए वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा |
  • होम पेज पर आपको Login का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
marriage certificate form gujarati word format
  • आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जाएगा इसमें आपको यूजर नाम, पासवर्ड और केप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन कर लेना है |
  • लॉग इन होने के बाद आपके सामने गुजरात विवाह प्रमाण पत्र का आप्शन आ जायेगा आपको उस क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है उसके बाद आपके दस्तावेज अपलोड करने है |
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट कर देना है | उसके बाद आप 15 दिन के बाद अपने नजदीकी जिला कार्यालय से Gujarat Marriage Certificate प्राप्त कर सकते है |

Gujarat Marriage Certificate ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी नगरपालिका या नगर निगम की ऑफिस में जाना होगा वहां से आपको आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आपके पास 2 गवाह होने जरुरी है | आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करें।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज अटेच करें और इसे अधिकारिक की ऑफिस में जमा करवादें।
  • उसके बाद आपको निर्धारति शुल्क देना होता है | सभी विवरण पूरा होने के बाद आपको 30 दिन में विवाह प्रमाण पत्र मिल जाता है।
  • अगर आप घर से दूर रह रहे है तो जिस क्षेत्र में आप रह रहे है उस क्षेत्र में दोनों दम्पति में से किसी एक का 6 महीने से अधिक रहना आवश्यक है।

मेरिज रजिस्ट्रेशन पेमेंट सर्च करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ई नगर की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर Quick Pay के आप्शन में Marriage Registration Payment का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
gujarat marriage certificate download
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा |
  • इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सर्च पर क्लिक कर दें | क्लिक करने के बाद सम्बन्धित विवरण आपके सामने आ जायेगा |

पेमेंट रिसीप्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई नगर की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Quick Pay के आप्शन में Payment Receipt का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
gujarat marriage certificate sample
  • आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है उसके बाद सर्च पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपके सामने आपके पेमेंट की रशीद आ जाएगी आप डाउनलोड कर सकते है |

Gujarat Marriage Certificate Verification करने की प्रक्रिया

  • गुजरात विवाह प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन करने के लिए आपको सबसे पहले ई नगर की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Certificate Verification का आप्शन दिखाई देगा इसपर क्लिक करना है |
Gujarat Marriage Certificate Verification
  • आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद Verify पर क्लिक करना है | इस प्रकार से आप सर्टिफिकेट वेरीफाई कर सकते है |

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले ई नगर की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Feedback का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
gujarat marriage certificate format
  • आपके सामने फीडबैक फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें और फॉर्म को सबमिट कर दे |

Contact Us

अगर आपको गुजरात विवाह प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है या फिर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर सकते है | इसके लिए आपको सबसे पहले ई नगर की वेबसाइट पर आना होगा | वेबसाइट के होम पेज पर आपको Contact Us का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद आपके सामने कांटेक्ट डिटेल आ जाएगी |

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में Gujarat Marriage Certificate 2024 बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। अगर आप शादी शुदा है तो आपके लिए यह प्रमाण पत्र होना जरुरी है। आप ऑफिसियल वेबसाइट की मदद से मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana