Jharkhand Marriage Registration 2023: झारखण्ड की हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा झारखण्ड विवाह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गयी है|शादी प्रमाण पत्र एक जरुरी दस्तावेज है| विवाह प्रमाण पत्र के द्वारा आपके वैवाहिक सम्बन्ध को बताने के लिए सबसे बेहतरीन दस्तावेज है| यह दस्तावेज सरकार द्वारा क़ानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त दस्तावेज है| इस आर्टिकल में हम आपको झारखण्ड शादी प्रमाण पत्र पंजीकरण, पात्रता, दस्तावेज, jharkhand marriage certificate apply online प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताएँगे| अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|
Jharkhand Marriage Registration 2023
राज्य में विवाह निबंधन नियमावली 2018 के अंतर्गत झारखण्ड राज्य द्वारा सभी शादीशुदा नागरिकों को शादी पंजीकरण करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है| सरकार द्वारा झारखण्ड विवाह प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनाने के लिए नागरिकों को सुविधा दी गयी है| अब नागरिकों की किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी| नागरिक अपने घर से ही ऑनलाइन माध्यम से Jharkhand Marriage Registration कर सकते हैं|
इससे लोगों के पैसे तथा समय दोनों की बचत होगी| सरकार के इस सराहनीय कदम का लोगों को फायदा भी मिलेगा तथा इसके साथ राज्य में शादी के आंकड़े इक्कठा करने में भी सुविधा होने वाली है| झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य के सभी शादीशुदा नागरिकों को विवाह के एक वर्ष में अनार पंजीकरण करना अनिवार्य है| आप झारसेवा पोर्टल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Jharkhand Marriage Registration Overview
योजना का नाम | झारखण्ड शादी पंजीकरण 2023 |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय योजना |
राज्य | झारखंड |
लॉन्चकर्ता | झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन |
लाभार्थी | झारखंड के मूल निवासी |
योजना का उद्देश्य | शादी प्रमाण पत्र पंजीकरण ऑनलाइन सेवा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | jharsewa.jharkhand.gov.in |
यदि झारखण्ड शादी पंजीकरण नहीं करवाया तो क्या होगा ?
राज्य द्वारा शादी पंजीकरण के लिये jharkhand marriage registration rules का निर्धारण किया गया है| नियमों के मुताबिक यदि आप शादी के एक वर्ष के अन्दर झारखण्ड मेरिज रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं तो 5 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा| झारखण्ड विवाह पंजीकरण जुर्माना की अधिकतम राशि 100 रुपये तक होगी|शादी शुदा जोड़े को इस जुर्माने से बचने के लिए दी के एक वर्ष में निश्चित तौर पर विवाह पंजीकरण करवाना होगा|
झारखण्ड शादी प्रमाण पत्र बनवाने के ऑफिसियल वेबसाइट के मध्ययम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा इसके अलावा आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप शहरी क्षेत्र के नागरिक नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका एवं अधिसूचना क्षेत्र समिति के जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिकारीयों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| इसके अलवा जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिकारीयों के मध्ययम से ग्रामीण परिवेश के नागरिक भी झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन करवा हैं|
Jharkhand Marriage Registration शुल्क
यदि राज्य के निवासी शादी प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए jharkhand marriage registration fee का निर्धारण इस प्रकार से गया है| विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 15 दिन पहले पंचायत सचिवालय में झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना होता है|इसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये चार्ज किये जाते हैं|इसके बाद यदि आपको शादी के बारे में किसी भी प्रकार का ऑब्जेक्शन ( आप्पति) है तो आप 7 दिनों में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं|इसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये चार्ज किये जाते है| इसके अलावा नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| शादी प्रमाण पत्र पर पंचायत सचिव के हस्ताक्षर द्वारा सत्यापित किया जायेगा|
झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य
सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गयी है| झारखण्ड राज्य के निवासी अब खुद के द्वारा शादी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| यह कदम देश के डिजिटल होने के सपने को भी साकार करने में सहायक है| नागरिक पहले विवाह पंजीकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाते थे जिसके करण उनके समय तथा पैसे दोनों बर्बाद होते थे, लेकिन अब सरकार के द्वारा इस पर उचित कदम उठाकर झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करवाई गयी है|
Jharkhand Marriage Registration के लाभ
- विवाह प्रमाण पत्र के दस्तावेज को आप क़ानूनी तौर पर मान्य दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- विधवा महिलाएं विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से अपने पति की सम्पति पर अधिकार को शाबित कर सकती हैं।
- इस योजना के अंतर्गत झारखंड विवाह पंजीकरण ऑनलाइन करने की सुविधा दी गयी है।
- झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद दम्पति की शादी को कानूनी तौर पर मान्यता प्रदान की जाती है।
- विवाह पंजीकरण प्रक्रिया के बाद राज्य के सभी नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट दिया जाता है।
- शादी प्रमाण पत्र को आप कई प्रकार के सरकारी कार्यों में आवश्यक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करके लाभ ले सकते हैं।
- तालाक लेने या देने के बाद विवाह प्रमाण पत्र सम्पति में अपने हिस्से को शाबित करने के लिए मुख्य दस्तावेज के रूप में भूमिका अदा करता है।
- इस योजनानुसार झारखंड विवाह पंजीकरण के लिए राज्य के सभी नागरिक घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं।
- नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
- झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन 2023 योजना राष्ट्रव्यापी बुराई बाल-विवाह को खत्म करने के लिए कारगर शाबित होगी।
- विवाह की सही उम्र होने पर ही इस शादी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे अतः इससे राज्य में सभी बालक\बालिकाओं को अपनी पढाई पूरी करने और बाल-मजदूरी से बचने में सहायक सिद्ध होगी।
- अगर दम्पति अपना जॉइंट बैंक खाता खुलवाते हैं या फिर जॉइंट प्रोपर्टी खरीदते हैं तो इसके लिए झारखण्ड विवाह प्रमाण पत्र का उपयोग सबसे बेहतर होगा।
- महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाये तो जो लोग एक से अधिक शादियाँ करके धोखाधड़ी करते हैं, उससे बचने में यह प्रमाण पत्र सहायक होगा।
- झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन 2023 से राज्य में विवाह के आंकड़े इक्कठा करने में मदद मिलेगी।
विवाह पंजीकरण झारखण्ड की मुख्य विशेषताएं
- झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन के लिए शादी से 15 दिन पहले पंचायत सचिवालय में आवेदन करना होता है।
- अगर राज्य के किसी नाविवाहित दम्पति ने शादी के 1 साल के अंतर्गत झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो उन्हें 5 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भरना पड़ेगा।
- यदि लम्बे समय तक विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता है तो जुर्माना अधिकतम 100 रुपये हो सकता है।
- Jharkhand Online Marriage Certificate के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये तय किया गया है।
- शहर में निवास करने के वाले नागरिक विवाह पंजीकरण नागरिक नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका एवं अधिसूचना क्षेत्र समिति में जन्म मृत्यु पंजीकरण करने वाले अधिकारियों के माध्यम से करवा सकते हैं।
- गांवों के लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले पदाधिकारियों झारखण्ड शादी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- online registration of marriage in jharkhand सभी धर्मों के लोगों के लिए सामान रूप से लागु है।
- राज्य के नागरिक छावनी परिषद द्वारा तथा प्रज्ञा केंद्र द्वारा के मध्ययम से भी विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं।
- marriage registration jharkhand online आवेदन करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
- यदि आपको शादी के बारे में किसी भी प्रकार का ऑब्जेक्शन ( आप्पति) है तो आप 7 दिनों में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये चार्ज किये जाते है।
- योजना के तहत दिया जाने वाला शादी प्रमाण पत्र अधिकृत पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से सत्यापित होगा।
शादी पंजीकरण झारखण्ड के लिए पात्रता
- शादी करने वाले वर-वधु में मानसिक रूप से किसी भी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए।
- कानून के अनुसार निर्धारित वर की आयु 21 वर्ष तथा वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- दम्पति में से कोई एक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
Jharkhand Marriage Registration दस्तावेज
- वर तथा वधु का संयुक्त फोटो
- पासपोर्ट साइज की फोटो ( वर तथा वधू दोनों के)
- तीन गवाहों का पासपोर्ट साइज फोटो
- तीनों गवाहों के डिजिटल हस्ताक्षर
- फेरे देने वाले पंडित की फोटो
- फेरे देने वाले पंडित के आधार कार्ड की कॉपी
- विवाह का निमंत्रण कार्ड
- विवाह का निमंत्रण कार्ड नहीं होने पर विवाह की फोटो होनी चाहिए
- डिजिटल हस्ताक्षर ( वर तथा वधू दोनों के)
- जन्म प्रमाण पत्र ( वर तथा वधू दोनों के)
- निवास प्रमाण पत्र ( वर तथा वधू दोनों के)
- आधार कार्ड की कॉपी ( वर तथा वधू दोनों के)
झारखण्ड शादी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- इसके लिए आपको सबसे पहले झारसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- अब आपको Register Yourself के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने नया फॉर्म खुल जायेगा|
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है|
- इसके बाद राज्य का चयन करके निचे दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करने हैं|
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा ईमेल एड्रेस पर OTP आएगी, वो दर्ज करके Validate पर क्लिक करके सत्यापित करनी है|
- इसके बाद आपको फिर से झारखण्ड झारसेवा की वेबसाइट पर आना है और लोग इन पर क्लिक करने अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है|
- अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा|
- आपको इस पेज में Marriage Registration Certificate के ऑप्शन का चयन करना है|
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा|
- इस आवेदन फॉर्म में आपको खुद की इन्फॉर्मेशन, एड्रेस, ईमेल और फोन नम्बर आदि की जानकारी भरनी हैं|
- अब अपने माता पिता का नाम, पति/ पत्नी का नाम , जन्म, अपना धर्म व जाति, पति/ पत्नी का निवास स्थान व राष्ट्रीयता आदि जानकारी भरनी हैं|
- अब अपने विवाह का विवरण, स्थान, तारीख, पता आदि भरना है|
- इसके बाद गवाहों का विवरण भरना है|
- इसके बाद आपको पति पत्नी के फोटोज, शादी की फोटोज,उनके हस्ताक्षर, गवाहों की फोटोज और हस्ताक्षर आदि दस्तावेज अपलोड करने हैं|
- अंत में झारखण्ड शादी रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपए विवाह निबंधन शुल्क ऑनलाइन मोड से जैसे- नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा जमा करवाना है|
विवाह पंजीकरण के पश्चात की प्रक्रिया
- झारखण्ड विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा तथा यह रेफरेंस नंबर आपकी एक्नॉलेजमेंट स्लिप पर भी अंकित होगा।
- आपको अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप तथा आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना है और इसे सुरक्षित रखना है।
- इसके अलावा आवेदन फॉर्म में अपलोड किए दस्तावेजों की कॉपी भी अपने पास प्रिंट आउट निकलवाकर सुरक्षित रखनी हैं।
- जब आपका भौतिक सत्यापन किया जायेगा तो इन सबकी आवश्यकता पड़ेगी।
- भौतिक सत्यापन के लिए आपके आवेदन के 15 दिन बाद आपको संबंधित कार्यालय में बुलाया जाएगा।
- सत्यापन की प्रक्रिया के बाद आपको मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।
Jharkhand Marriage Registration Status check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको झरसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- अब आपके सामने हम पेज खुल खुल जायेगा|
- इस होम पेज पर आपको Know Status of Your Application के आप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना है जो कि एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर तथा ओटीपी है|
- अब आपको जानकारी दर्ज करनी है|
- इसके बाद सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आप अपनी डेस्कटॉप पर झारखण्ड शादी प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस देख सकते हैं|
झारखण्ड विवाह पंजीकरण पोर्टल लोग इन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको झरसेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- अब आपके सामने हम पेज खुल कर आएगा|
- इस होम पेज में आपको लॉगिन के आप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा|
- इस पेज में आपको लॉगइन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करने है|
- इसके बाद आपको लॉगिन के आप्शन पर क्लिक करना है|
- इस प्रकार आप झारसेवा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं|
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में ऑनलाइन Jharkhand Marriage Registration करने के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो आप इस पोर्टल पर आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।