खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023: Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games 2023: इस कार्यक्रम के शुरू करने की जानकारी खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा दी गयी | इस कार्यक्रम का आयोजन खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से हर वर्ष जनवरी के महीने में किया जाता है | इस कार्यक्रम में भारत के विद्यालय तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं| यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | Khelo India Youth Games 2023 में भाग लेने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा | इसआर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कैसे जाये अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें |

Khelo India Youth Games 2021 Registration | खेलो इंडिया यूथ गेम 2021

Khelo India Youth Games 2023

यदि आप सोच रहे हैं कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 कहाँ हुआ ? तो आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था | खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दूसरा संस्करण पुणे,महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया था | तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया गया |

इस बार खेलों का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में मेजबान राज्य के रूप में किया गया। khelo india youth games 4th edition वर्ष 2021 में आयोजित किया जायेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा।’खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा द्वारा की जाएगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन

वर्तमान हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा। केंद्रीय खेल मंत्री का कहना है की हर साल यूथ गेम का आयोजन जनवरी के किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित किया है। खट्टर ने कहा कि एक राज्य के रूप में हरियाणा ने हमेशा खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया हैं और अपने एथलीटों का समर्थन किया हैं। जब तक हम खेलों की मेजबानी करेंगे तब तक महामारी समाप्त हो जाएगी। हम सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ उसी पैमाने पर खेलों की मेजबानी कर पाएंगे।

Khelo India Youth Games Age Limit / KIYG

Next Khelo India Youth Games के अंतर्गत जिन छात्रों की आयु 17 वर्ष से कम वह उम्मीदवार अंडर 17 वर्ग में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है वह अंडर 21 श्रेणी में खेल सकते है | इस 4th khelo india youth games के अंतर्गत जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपये दिए जायेगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा | यह वित्तीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षो तक प्रदान की जाएगी | जो युवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा |

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा खेल और खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है | केंद्र सरकार द्वारा इस khelo india यूथ गेम को शुरू करने का उद्देश्य है कि स्कूलो और कॉलेज के बच्चो के टैलेंट को बढ़ावा देना और खेल टीम की भावना का विकास करना है| देश के समग्र विकास के कांसेप्ट में शामिल शारीरिक विकास के पहलू लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण होता है| खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 का उद्देश्य है कि जिन बच्चों की खेल में रूचि है उनको खेल के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करना तथा इससे खिलाडियों व राष्ट्र की खेल जगत में पहचान बनाना | हुनर वाले विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करना है , जिसके माध्यम से वे अपने सपनों की उड़ान को पूरी कर सकें | इससे विश्व में खेल जगत में भारत का परचम भी लहराएगा |

khelo india youth games 2023 game list

khelo india youth games 2023 games list में शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन , वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशू आदि खेल शामिल हैं | खेलो इंडिया के तहत हर वर्ष 1000 विद्यार्थियों को चुनकर उन्हें खेलने का मौका दिया जाता है | खेलो भारत युवा खेल योजना के शुरू होने से बच्चो की खेल के प्रति रूचि बढ़ रही है |

khelo india youth games Game Divide Into

  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना।
  • शांति और विकास के लिए खेल।
  • विकलांग विद्यार्थियों में खेल को बढ़ावा देना।
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र।
  • महिलाओ के लिए खेल का आयोजन।
  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
  • सामुदायिक कोचिंग विकास के लिय खेल।
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक करना।
  • खेल के मैदान का विकास करना।
khelo india youth games 2021 Game Divide

खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत राज्यों में वितरित की गई धनराशि

राज्यों के नामधनराशि
मणिपुर9.30 करोड़
कर्नाटक9.50 करोड़
मेघालय0.70 करोड़
राजस्थान11.36 करोड़
आसाम8.42 करोड़
गुजरात3.00 करोड़
केरल4.00 करोड़
ओडिशा0.89 करोड़
जम्मू और कश्मीर15.84 करोड़
महाराष्ट्र19.87 करोड़
मध्य प्रदेश4.14 करोड़
हरियाणा6.59 करोड़
अरुणाचल प्रदेश40.41 करोड़
उत्तराखंड1.00 करोड़
नागालैंड5.30 करोड़
तेलंगाना0.10 करोड़
उत्तर प्रदेश43.43 करोड़
पुदुचेरी3.00 करोड़
सिक्किम3.40 करोड़
तमिल नाडु4.00 करोड़
त्रिपुरा0.70 करोड़
बिहार0.40 करोड़
हिमाचल प्रदेश2.50 करोड़

खेलो इंडिया यूथ गेम के लाभ तथा विशेषताएं

  • Khelo India Youth Game का आयोजना हर वर्ष जनवरी माह में होता है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम का शुभारंभ वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा किया गया था।
  • खेलो इण्डिया यूथ गेम 2023 में हरियाणा द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से विभिन्न स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे हिस्सा लेते हैं।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से देश के युवाओं में खेल के प्रति रूचि जागृत होगी।
  • यूथ गेम की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है।
  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल होते हैं।
  • योजना में चयनित छात्रों को खेल कौशल के विकास के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।

khelo india youth games 2023 eligibility

  • जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है।
  • जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते है।
  • इस योजना में भाग लेना वाला उम्मीदवार किसी भी स्कूल का विद्यार्थी होना जरुरी है।
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 में रजिस्ट्रेशन कैसे करे

यदि आप खेलो इंडिया 2023 में भाग लेना चाहते हैं तो आपको registration form भरना होगा | form भरने के लिए आपको पहले पंजीयन करना होगा | आप khelo india youth games 2023 registration के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना है |

Khelo India Youth Games 2021 log in
  • यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो login करना है |
  • इसके बाद आपको Register Here पर क्लिक करना है|
Khelo India Youth Games 2021 Registration
  • इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है |
  • यदि आप खेल में विद्यार्थी के तौर पर भाग ले रहे हैं तो आपको Athletes पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद PROCEED के आप्शन पर क्लिक करना है|
Khelo India Youth Games 2021 Registration  process
  • इसके बाद आपके पास एक आवेदन खुल जायेगा जिसमें आपको चार चरण मिलेंगे|
  • आपको एक एक करके सबको भरना है| और I agree to Terms and Conditions के आप्शन पर राईट क्लिक करना है तथा Save and Continue पर क्लिक करना है|
  • अंत में अपने आवेदन का Preview देख सकते हैं | यदि कोइ जानकारी सही न हो तो एडिट कर सकते हैं अन्यथा Finish पर क्लिक करना है|

khelo india youth games Helpline Number

  • यदि आप किसी भी प्रश्न या मुद्दों (कार्यात्मक / तकनीकी) की रिपोर्टिंग के मामले में किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं तथा अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं|
  • Toll free number :- 1800-208-5155
  • Landline number :- 011-40051166
  • Email Id- nsrs.kheloindia@gmail.com

1 thought on “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023: Khelo India Youth Games”

Leave a Comment