प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: PM Matasya Sampada Yojana ऑनलाइन आवेदन

Matasya Sampada Yojana 2023: केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं | इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की गई है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी Matasya Sampada Yojana का लाभ मछली पालकों को मिलेगा |

मत्स्य संपदा योजना के द्वारा मछली पालन करने वालों की आय दोगुनी होगी | आज हम मत्स्य संपदा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन , सब्सिडी, पात्रता दस्तावेज , तथा अन्य जरुरी जानकारी बताएँगे | अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें | तो आएये जानते हैं क्या है- मत्स्य संपदा योजना इन हिंदी |

प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना 2021

Matasya Sampada Yojana 2023

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मछली पालन क्षेत्र की सबसे बड़ी योजना मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत की गयी है। मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थी को अनुदान के रूप में सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उत्तरप्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।।

इस योजना के तहत मछली पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है| यह योजना का लाभ किसानों को सीधे खाते में DBT के द्वारा प्रदान की जाएगी | यह योजना किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए चलायी गयी है |

Matasya Sampada Yojana 2023 Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना
योजना का प्रकार केंद्र सरकार की योजना
लौंचकर्तापीएम नरेन्द्र मोदी
लाभार्थीभारत के निवासी
उद्देश्यमछली पालन को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में सब्सिडी प्रदान करना
योजना के लिए आवेदनऑनलाइन / ऑफलाइन

मतस्य संपदा योजना का लाभ कौन ले सकते हैं

PM Matsya Sampada Yojana 2023 का लाभ मछुआरों, किसानों, युवा, महिला, उद्यमी, आदि ले सकते हैं। इस योजना में हैचरियां, पुन: संचारी जल कृषि प्रणाली, बायोफ्लॉक, एक्वापोनिक्स, समुद्री और जलाशय पिंजरा कृषि, क्षारीय और लवणीय क्षेत्रों में जल कृषि का विकास, सजावटी मत्सिकी, शैवाल खेती, शीत श्रृंखला, मार्केटिंग और ब्रांडिंग, बाजार श्रृंखला मूल्य संवर्धन, स्टार्टअप, प्रमाणन आदि गतिविधियां की जाएँगी | इस प्रकार यह Matasya Sampada Yojana बहुत सारे कार्य एक साथ करती है जिसका लाभ देश के निवासियों को मिलेगा | यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाती है |

मतस्य संपदा योजना का उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन

इस मतस्य संपदा योजना का क्रियान्वयन क्षेत्रीय स्तर पर समूह आधारित (क्लस्टर बेस्ड) किया जाएगा। अत: योजना के संचालन हेतु प्रत्येक जनपद में पर्याप्त जल संसाधन वाले विकास खंडों का प्रथम चरण में जैसे संभव होगा, चयन किया जाएगा। चयनित विकास खंडों में कुल लक्ष्य का 70 प्रतिशत एवं शेष 30 प्रतिशत जनपद के अन्य विकासखंडों में परियोजनायें संचालित की जाएगी। योजना के तहत सरकार द्वारा जितना बजट प्रस्तावित किया जायेगा उसको इस योजना के क्रियान्वयन में लगाया जायेगा|

Matasya Sampada Yojana पात्रता

  • Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए व्यक्ति/समूह आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मछुआरा, मत्स्य पालक, मछली बेचने वाले, स्वयं सहायता समूह, मत्स्य उधमी, निजी फर्म, फिश फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन / कम्पनीज आदि करते हैं |
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या महिला आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए मछलियों के लिए बनाये गए तालाब की भूमि विवादित नहीं होनी चाहिए|  
  • आवेदक मछली पालन का इच्छुक होना चाहिए |

मतस्य संपदा योजना दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पेन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आधार कार्ड
  • 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी प्रमाण-पत्र
  • मत्स्य पालन निर्माण क्षेत्र का प्रमाण-पत्र
  • मछली पालन जल श्रोत प्रमाण-पत्र
  • बैंक से यदि ऋण लेना चाहते हैं तो बैंक का अग्रिम स्वीकृति पात्र व भूमि संबंधी अभिलेख | 

Pardhan Mantri Matsya Sampada Yojana के उद्देश्य

  • इस Matasya Sampada Yojana के द्वारा मछलियों के रिटेल आउटलेट को लेकर एक वर्तमान रूपरेखा तैयार की जाएगी।
  • नील क्रांति को बढ़ावा दिया जायेगा |
  • राष्ट्र में मछलियों को किस तरह से और किस हिस्से में किस प्रकार भोजन तैयार करके खाया जाए इसके बारे में विस्तार से विवरण बनाकर विकास किया जायेगा |
  • इस योजना की मदद से जीडीपी और रोजगार के साथ-साथ उद्यम निर्माण में भी सहायता होगी।
  • मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा और मछुआरों की सहायता की जाएगी|
  • इस योजना के तहत रेंजर्स को बेहतर लागत देने और उनके वेतन को दुगना करने में भी मदद मिलेगी।

मतस्य संपदा योजना की शर्तें

  • यदि आप इस योजना में व्यक्तिगत लाभार्थी के रूप में लाभ लेना चाहते हैं तो तालाब निर्माण के लिए 2.0 हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए|
  • समूह में लाभार्थी के लिए 20.00 हेक्टेयर की जमीन होनी चाहिए| 
  • मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं की भूमि की उपलब्धता के अभिलेख पोर्टल पर उपलब्ध करवाना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी रजिस्टर्ड पट्टे की भूमि पर ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं |
  • लाभार्थी को प्रमाण-पत्र के माध्यम से यह घोषणा करनी होगी कि परियोजना हेतु भूमि विवाद रहित है। 
  • पट्टे की भूमि पर लाभार्थी द्वारा अन्य परियोजना चलाये जाने या किसी अन्य कारणों से पट्टा निरस्त हो जाता है तो लाभार्थी को 12 प्रतिशत ब्याजदर से अथवा बैंक ब्याजदर से इनमें जो भी दर अधिक होगी, उससे प्राप्त अनुदान धनराशि ब्याज सहित मत्स्य विभाग को वापस जमा करवानी होगी|
  • लाभार्थियों को परियोजना से संबंधित सभी वैधानिक अनुमतियां प्राप्त कर परियोजना प्रस्ताव के साथ जमा करवाना अनिवार्य होगा।
  • आवेदनकर्ता को इच्छुक परियोजना हेतु पूर्ण परियोजना प्रस्ताव सहित ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
  • लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
  • बैंक ले लोन लेने के लिए पहले बकाया लोन नहीं होना चाहिए |

Matasya Sampada Yojana की उपयोजनाओं की सूचि

सरकार की मत्स्य संपदा योजना के तहत कई उपयोजनाएं संचालित है। इनके लिए आवेदन किया जा सकता है। मत्स्य संपदा योजना की उपयोजनाओं की सूचि व लागत राशि निचे दी गयी है | निचे दी गयी सारणी में आपको योजना और उनके लिए निर्धारित बजट बताया गया है | इन योजनाओं में सब्सिडी का निर्धारण योजना की लागत के अनुसार किया जाता है|

मत्स्य संपदा योजना की उपयोजनाएंलागत राशि
मत्स्य बीज हैचरी निर्माण25 लाख
बायोफ्लॉक निर्माण संवर्धन (प्रथम वर्ष निवेश सहित)14 लाख
बायोफ्लॉक निर्माण संवर्धन(प्रथम वर्ष निवेश सहित/ सैलाइन/ एल्कालाइन क्षेत्र में)18 लाख
रियारिंग यूनिट पर तालाब निर्माण7 लाख
निजी भूमि पर तालाब निर्माण मत्स्य पालन7 लाख
प्रथम वर्ष निवेश मेजर कॉर्प4 लाख
पंगेशियास प्रथम वर्ष निवेश/ तिलपिया4 लाख
निजी भूमि पर तालाब निर्माण (खारा जल)8 लाख
प्रथम वर्ष निवेश खारा जल/ बेकिस वाटर6 लाख
मत्स्य फिंगरलिंग जलाशय3 लाख
प्रति बैकयार्ड सजावटी मछली रियारिंग यूनिट3 लाख
मनोरंजन हेतु मछलियों को प्रोत्साहन50 लाख
वृहद री- सर्कुलेटरी सिस्टम50 लाख
मध्याकार री- सर्कुलेटरी सिस्टम25 लाख
लघु री- सर्कुलेटरी सिस्टम7.50 लाख
बैकयार्ड री- सर्कुलेटरी सिस्टम0.50 लाख
केज संवर्धन3 लाख
पेन संवर्धन3 लाख
इंसुलेटेड रेफ्रीजरेटिव20 लाख
जिंदा मछली विक्रय केंद्र20 लाख

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की उपयोजनाएं

मोटर साइकिल विथ आइस बॉक्स75 हजार
साइकिल विथ आइस बॉक्स10 हजार
थ्री व्हीलर विथ आइस बॉक्स3 लाख
लघु मत्स्य आहार मिल ( 2 टन प्रति दिन क्षमता)30 लाख
मध्यकार मत्स्य आहार मिल (8 टन प्रति दिन क्षमता)1 करोड़
वृहद मत्स्य आहार मिल (20 टन प्रति दिन क्षमता)2 करोड़
वृहद मत्स्य आहार प्लांट (100 टन प्रति दिन क्षमता)6 करोड़ 50 लाख
मोबाइल लैब/क्लिनिक35 लाख
कियोस्क निर्माण10 लाख
शीत गृह/ आइस प्लांट निर्माण (10 टन क्षमता)40 लाख
शीत गृह/ आइस प्लांट निर्माण (20 टन क्षमता)80 लाख
शीत गृह/ आइस प्लांट निर्माण (30 टन क्षमता)1 करोड़ 20 लाख
शीत गृह/ आइस प्लांट निर्माण (50 टन क्षमता)1 करोड़ 50 लाख

PM Matasya Sampada Yojana सब्सिडी (अनुदान)

मत्स्य सम्पदा योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि सामान्य श्रेणी तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को अलग-अलग दी जा रही है। यह सब्सिडी लाभार्थियों को दो अथवा तीन किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी। निचे दी गयी सारणी में योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि का विवरण दिया गया है | आवेदनकर्ता कुल इकाई लागत का अधिकतम सब्सिडी राशि के बारे में जानने के लिए सारणी देख सकते हैं |

अनुदान के लिए श्रेणीDBT द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशिस्ववित्तपोषण से अथवा बैंक ऋण द्वारा अनुदान
सामान्य श्रेणी40 प्रतिशत60 प्रतिशत
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति60 प्रतिशत40 प्रतिशत
महिला लाभार्थी60 प्रतिशत40 प्रतिशत

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना Online आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने के लिए निचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmmsy.dof.gov.in पर आना होगा.
मतस्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म पर जाना होगा.
  • आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है.
  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है.

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद वहां से आपको इस योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 आवेदन फॉर्म
  • अब इस आवेदन फॉर्म को भरना है|
  • इसके बाद इसके साथ जरुरी सभी दस्तावेज अपलोड करने हैं|
  • अब इसे अपने क्षेत्र के मतस्य संपदा योजना से सम्बंधित विभाग में जमा करवाना है|

PMMSY e-GOPALA Mobile App Download

  • e Gopala Mobile App डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना है|
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में “e-GOPALA App Download” टाइप करना है और सर्च पर क्लिक करना है|
  • अब आपको इस ऐप को डाउनलोड करना है और इसमें रजिस्ट्रेशन करना है|
  • अब आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं|

यूपी मतस्य संपदा मोबाइल ऐप डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए Download Fish Farmer’s Mobile App पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद ऐप को डाउनलोड करके इनस्टॉल करना है|
  • अब आप इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं|

मतस्य संपदा योजना हेल्पलाइन

  • हेल्पलाइन नंबर : 1800-425-1660

इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको PM Matasya Sampada Yojana के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

FAQs

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कब शुरू हुई?

वर्ष 2020 में इस योजना को शुरू किया गया था.

मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा जो आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment