MGNREGA Wage rate 2023-24 State Wise: क्या आप भी नरेगा योजना के तहत कार्य करते है या फिर कार्य करना चाहते है और आपको नहीं पता है की नरेगा योजना में प्रतिदिन कितनी मजदूरी मिलती है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना का सञ्चालन किया जाता है और इसी मंत्रालय के द्वारा नरेगा योजना की मजदूरी को तय किया जाता है।
प्रतिवर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा मनरेगा मजदूरी रेट 2023-24 जारी की जाती है। इस वर्ष सभी राज्यों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की गई है। इस आर्टिकल में हम सभी राज्यों की मनरेगा मजदूरी रेट को देखेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
MGNREGA Wage rate 2023-24 State Wise
मनरेगा योजना भारत सरकार की सबसे अधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। मनरेगा योजना में लाभार्थी को 100 दिन का रोजगार मिलता है। इस रोजगार करने के बदले में उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है जो अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से है। हर 15 दिन के बाद यह राशी मजदुर के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है।
नरेगा योजना में काम करने के लिए आपके पास जॉब कार्ड का होना जरुरी है। आपके द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाता है। यदि आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आप नरेगा योजना के तहत कार्य भी कर सकते है और प्रतिदिन मजदूरी भी प्राप्त कर सकते है। आगे तालिका में MGNREGA Wage rate 2023-24 State Wise लिस्ट दी गई है जिसे आप देख सकते है।
मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की है। इन दोनों राज्यों में प्रतिदिन मजदूरी 221.00 रु. है। मनरेगा में अधिकतम मजदूरी हरियाणा राज्य की है जो 357.00 रु. प्रतिदिन है।
MGNREGA Wage rate Overview
आर्टिकल का नाम | मनरेगा की मजदूरी कितनी है? 2023 |
योजना का नाम | नरेगा योजना |
मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
राज्यों के अनुसार मनरेगा मजदूरी रेट 2023-24 देखें
निचे तालिका में सभी राज्यों की मजदूरी रेट दी गई है जो की वर्ष में 2023 के लिए सरकार ने जारी की है:
राज्य का नाम | मनरेगा मजदूरी रेट |
---|---|
छत्तीसगढ़ | 221.00 रु. |
मिजोरम | 249.00 रु. |
महाराष्ट्र | 273.00 रु. |
गुजरात | 256.00 रु. |
पंजाब | 303.00 रु. |
झारखंड | 228.00 रु. |
मेघालय | 238.00 रु. |
बिहार | 228.00 रु. |
उड़ीसा | 237.00 रु. |
नागालैंड | 224.00 रु. |
आंध्र प्रदेश | 272.00 रु. |
उत्तराखंड | 230.00 रु. |
मध्य प्रदेश | 221.00 रु. |
हरियाणा | 357.00 रु. |
उत्तर प्रदेश | 230.00 रु. |
त्रिपुरा | 226.00 रु. |
असम | 238.00 रु. |
राजस्थान | 255.00 रु. |
तमिल नाडू | 294.00 रु. |
हिमाचल प्रदेश | गैर अनुसूचित क्षेत्र – 224.00 रु. अनुसूचित क्षेत्र – 280.00 रु. |
पश्चिम बंगाल | 237.00 रु. |
सिक्किम सिक्किम (3 ग्राम पंचायतें – ज्ञानथांग, लाचुंग, लाचेन) | 236.00 रु. 354.00 रु. |
जम्मू और कश्मीर | 244.00 रु. |
लद्दाख | 244.00 रु. |
दादर और नगर हवेली तथा दमन और दिउ | 297.00 रु. |
अरुणाचल प्रदेश | 224.00 रु. |
लक्षद्वीप | 304.00 रु. |
अंडमान और निकोबार | अंडमान जिला – 311.00 रु. निकोबार जिला – 328.00 रु. |
मणिपुर | 260.00 रु. |
कर्नाटक | 316.00 रु. |
गोवा | 322.00 रु. |
तेलंगाना | 272.00 रु. |
पुडुचेरी | 294.00 रु. |
केरल | 333.00 रु. |
मनरेगा मजदूरी रेट 2023-24 PDF Download करें
दोस्तों समय समय पर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना की मजदूरी को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया जाता है। आप इस नोटीफिकेशन को अपने डिवाइस में पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है और साथ में यह चेक कर सकते है की मनरेगा में 1 दिन की मजदूरी कितनी है। आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है:
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से MGNREGA Wage rate 2023-24 State Wise चेक कर सकते है। आप उपर दी गई तालिका में अपने राज्य के सामने वाले बॉक्स में देख सकते है की आपके राज्य में मजदूरी दर क्या है। अगर मनरेगा मजदूरी रेट के बारे में अन्य कोई अपडेट सरकार के द्वारा जारी किया जाता है तो हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।
FAQs
अलग अलग राज्यों में मजदूरी की दर अलग अलग प्रकार से है जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
उत्तर प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी 230.00 रु. प्रतिदिन है।
मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की है जिनमे 221.00 रुपए प्रतिदीन है।
मनरेगा में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है।
इस योजना का पुराना नाम नरेगा योजना था और नया नाम मनरेगा योजना है।