MP Ladli Behna Yojana 2024: लाडली बहना योजना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

MP Ladli Behna Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई योजना को शुरू किया है इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी यानि की प्रतिवर्ष 12,000 रूपये की राशी महिलाओं को दी जाएगी। लाभार्थी महिला को दी जाने वाली यह राशी DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को दिया जायेगा। जो महिलाएं शादीशुदा या तलाकशुदा है वे भी इस योजना का लाभ ले सकती है। दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको MP Ladli Behna Yojana में आवेदन करने की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

MP Ladli Behna Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए समय समय पर अनेक प्रकार की सरकारी योजना लेकर आ रही है इन्ही योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। इस योजना के तहत सरकार दोस्तों महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी जो प्रतिवर्ष 12,000 रूपये हो जाती है। अगर आप भी MP Ladli Behna Yojana का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा। 5 मार्च 2023 को इस योजना को शुरू किया गया है और 10 जून से सभी महिलाओं को पैसा मिलना शुरू हो जायेगा। आवेदन करने के लिए आपके पास फॉर्म होना जरुरी है, फॉर्म का लिंक इस आर्टिकल में आगे दिया गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।

सरकार इस योजना में आवेदन करने के लिए प्रदेश भर में शिविर आयोजित करेगी। इन शिविर की मदद से कोई भी बहन मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती है। इसके अलावा आप ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या कैंप स्थल पर जाकर भी आवेदन कर सकते है। लाडली बहना योजना में फॉर्म 30 अप्रेल तक भरे जायेंगे।

MP Ladli Behna Yojana Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश लाडली बहना योजना
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
योजना का लाभ1000 रूपये प्रतिमाह
ऑफिसियल वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को 1000 रूपये की वित्तीय मदद प्रतिमाह दी जाएगी।
  • यानि की प्रतिवर्ष लाभार्थी महिला को 12,000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।
  • 10 जून से महिला के खाते में यह राशी ट्रान्सफर की जाएगी और उसके बाद प्रतेक 10 तारीख को महिला के खाते में यह राशी भेजी जाएगी।
  • राशी ट्रान्सफर करने की जानकारी आपको मोबाइल के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।
  • सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in भी शुरू किया है जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है।
  • सरकार प्रदेश में कैंप का आयोजन करेगी जिसके माध्यम से आप Mukhyamantri Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन कर सकते है।

MP Ladli Behna Yojana का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं क वित्तीय मदद प्रदान करना है। हमारे परिवार में महिलाओं को एक निर्णायक भूमिका होती है। महिला के उपर उनके बच्चे निर्भर होते है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशी से महिला अपना और अपने बच्चो की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेगी। यह योजना महिलन के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

बैंक अकाउंट में आधार कार्ड का लिंक होना अनिवार्य है?

इस योजना के तहत दी जाने वाली राशी सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी इसलिए आपके बैंक अकाउंट से आपका आधार कार्ड लिंक होना जरुरी है। अगर आपके बैंक अकाउंट से आपका आधार लिंक नहीं है तो आपके खाते में इस योजना के 1000 रूपये ट्रान्सफर नहीं किये जायेंगे। आप आधार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या अपने बैंक में जाकर आधार को लिंक करवा सकते है।

लाडली बहना योजना पात्रता क्या है?

  • केवल विवाहित महिला इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • शादीशुदा या तलाकशुदा महिला भी इस योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला खुद या उसके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है तो भी आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है।
  • अगर आप किसी अन्य योजना से 1000 रूपये से अधिक की राशी प्राप्त कर रहे है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लाडली बहना योजना दस्तावेज क्या है?

इस MP Ladli Behna Yojana का लाभ लेने के लिए आपको बहुत डॉक्यूमेंट देने होगें जो इस प्रकार है:

  • परिवार समग्र आई डी
  • व्यक्तिगत समग्र आई डी
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर
  • महिला का फोटो

एमपी लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करना बहुत आसान है दोस्तों। सरकार प्रदेश भर में कैंप का आयोजन करेगी जिनके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते है:

  • आपको सबसे पहले MP Ladli Behna Yojana का फॉर्म लेना होगा।
  • यह फॉर्म आप ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/आंगनवाडी केन्द्र/कैंप के माध्यम से प्राप्त करना होगा।
  • आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी यह फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
  • Ladli Behna Yojana Form PDF Download
ladli behna yojana form
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी होगी जैसे की समग्र आईडी, महिला का नाम, मोबाइल नंबर, पति या पिता का नाम, जन्म दिनांक आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इसके साथ डॉक्यूमेंट अटेच करने है और इसे वहीँ ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप में जमा करवा देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारिओं के द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जायेगा।
  • अधिकारिओं के माध्यम से आपके फॉर्म को ऑनलाइन कर दिया जायेगा।
  • फिर आपको एक रशीद और एप्लीकेशन नंबर दिया जायेगा जो आपको अपने पास सुरक्षित रखने है।
  • इन एप्लीकेशन नंबर की मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते है।
  • अगर आपका आवेदन सफलतापुर्वक हो जाता है तो आपके खाते में 1000 रूपये आना शुरू हो जायेगा।

MP Ladli Behna Yojana Status Check कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना स्टेटस चेक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
Ladli Behna Yojana Status Check
  • इस पेज पर आने के बाद आपको बॉक्स में अपना एप्लीकेशन नंबर या सदस्य समग्र नंबर दर्ज करना है, केप्चा कोड दर्ज करें और खोजें के आप्शन पर क्लिक करे।
Ladli Behna Yojana Status
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

लाडली बहना योजना ekyc कैसे करें?

अगर आप MP Ladli Behna Yojana का लाभ लेना चाहते है तो आपको ekyc करवाना जरुरी होगा। यहाँ पर ekyc का मतलब आपकी समग्र आईडी से आपके आधार की जानकारी का मिलान करना है। ekyc करवाने के बहुत अधिक फायदे है। इससे लाडली बहना योजना का लाभ उसी महिला को मिलेगा जो इस योजना के लिए पात्रता रखती है। ekyc करने से आपका आधार समग्र से लिंक हो जायेगा। आप अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन सेंटर, राशन की दुकान, सीएससी कियोस्क में जाकर ekyc करवा सकते है। ekyc करवाने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होता है क्यूंकि सरकार पहले से कियोस्क को ekyc करने के लिए 15 रूपये दे रही है।

अगर आप समग्र पोर्टल के माध्यम से ekyc करना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट samagra.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको e-KYC करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
लाडली बहना योजना ekyc
  • आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा। इसमें आपको अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी, फिर केप्चा कोड दर्ज करके खोजें के आप्शन पर आपको क्लिक करना है।
Ladli Behna Yojana ekyc
  • आपके सामने कुछ जानकारी आएगी यहाँ पर आपको e-KYC के आप्शन पर क्लिक करना होगा। आपके आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • जैसे ही आप OTP दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करेंगे तो आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।

कैंप की स्थिति कैसे देखें?

दोस्तों अगर आपको नहीं पता है की कहाँ कहाँ कैंप का आयोजन किया जायेगा तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको MP Ladli Behna Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कैंप विवरण का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
ladli behna yojana online apply
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको संभाग, जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत / ज़ोन, ग्राम / वार्ड, दिनांक और केप्चा कोड दर्ज करके खोजें के आप्शन पर क्लिक करना है।
ladli behna yojana mp apply online
  • इतना करने के बाद आपके सामने कैंप का विवरण आ जायेगा।

हेल्पलाइन नंबर

  • हेल्पलाइन नंबर: 0755 2700800

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको MP Ladli Behna Yojana के बारे में पूरी जानकरी विस्तार से दी है। अगर आप एक महिला है और आप इस योजना के लिए पात्रता रखती है तो आप इस योजना फॉर्म प्राप्त करके इसमें आवेदन कर सकते है। सरकार के द्वारा प्रदेश में कैंप का आयोजन किया जायेगा जिनमे जाकर आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है। अगर आपको इस योजना के बारे में कोई अन्य जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana