Bihar Vas Sthal Kray Sahayata Yojana 2023: वास स्थल क्रय सहायता योजना

बिहार मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना पंजीकरण |Bihar Mukhymantri Vaas Sthal Kray Sahayata Yojana Form | Mukhymantri Vaas Sthal Kray Sahayata Yojana in Hindi | Mukhyamantri Awas Yojana Bihar

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के नागरिकों को अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने के लिए सहायता देने के लिए bihar mukhyamantri vaas sthal kray sahayata yojana की शुरुआत की गयी है| इस योजना के तहत एस.सी., एस.टी. तथा ओ.बी.सी. श्रेणी के नागरिकों को 60,000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जायेंगे|CM VSKSY के लिए खरीदी जाने वाली जमीन के लिए रजिस्ट्री के पैसे भी लाभार्थियों को नहीं देने पड़ेंगे , इस योजना तहत खरीदी गयी जमीन का रजिस्ट्रेशन लाभार्थी के नाम मुफ्त में करवाया जायेगा|इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता दस्तावेज, उद्देश्य, लाभ तथा विशेषताएं व अन्य जानकारी शेयर करेंगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें |

बिहार मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना क्या है?

बिहार के सीएम द्वारा राज्य के गरीब और SC,ST,OBC श्रेणी के निवासियों को अपने घर का सपना साकार करने के लिए मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना की शुरुआत की गयी है| आज हर कोई अपने आप को मूलभूत आवश्यकता के अभाव में नहीं रखना चाहता , हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास खाने-पिने, रहने, कपड़ों की उचित व्यस्था हो| Bihar CM VSKS Yojana बिहार के तहत रहने के लिए जरुरी मकान की उपलब्धता हेतु उचित जमीन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है|यह योजना राज्य के निवासियों को अपना घर बनाने के लिए जमीन हेतु आर्थिक सहायता के तौर पर शुरू की गयी है अतः इसे Bihar Awas yojana के नाम से भी जाना जाता है|

Vaas Sthal Kray Sahayta scheme 2023 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना
योजना का प्रकारराज्य स्तरीय योजना
योजना का राज्यबिहार
शुभारभकर्तामुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार
शुरू करने की तिथि 4 अक्टूबर 2018
लक्ष्य38 जिलों में कुल 20 हजार लाभार्थियों को लाभ पहुँचाना
उद्देश्य घर बनाने हेतु जमीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देना
लाभार्थी राज्य के गरीब और SC,ST,OBC श्रेणी के निवासी
आर्थिक सहायता राशि 60,000 रुपये
अधिकारिक वेबसाइट

बिहार वास स्थल क्रय सहायता योजना की शुरुआत

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा 4 अक्टूबर 2018 में Bihar Vaas Sthal Kray Sahayta Yojna की शुरुआत की गयी|इस योजना के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री श्री सुशिल कुमार मोदी, ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री श्रवण कुमार तथा अधिकारी लोग उपस्थित थे|

बिहार वास स्थल क्रय सहायता योजना का उद्देश्य

सरकार ये चाहती है कि हमारे देश का कोइ भी नागरिक मूलभूत आवश्यकताओं- रोटी,कपड़ा,मकान से वंचित न रहे | भारत जैसे विशाल देश में बहुत हर श्रेणी के लोग अधिकाधिक संख्या में मिल जाते हैं| कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन तक नहीं होती है| इस प्रकार के लोगों के विकास के लिए मुख्यमंत्री  वास स्थल क्रय सहायता योजना की शुरुआत की गयी है| इस योजना के अंतर्गत निर्धन व गरीब तथा एस.सी., एस.टी. तथा ओ.बी.सी. श्रेणी के तहत आने वाले राज्य के निवासियों को लाभ प्रदान किया जायेगा| घर के निर्माण करने के लिए जरुरी जमीन खरीदने हेतु इस योजना के तहत आपको सहायता के तौर पर नगद राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी|

मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना सहायता राशि

CM Vaas Sthal Kray Sahayta Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के निवासियों को घर खरीदने के लिए जरुरी जमीन हेतू आर्थिक मदद के लिए 60,000 रुपये दिए जा रहे हैं| इसके अलावा पीएम आवास योजना के लिए भी 1,20,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है| अतः आपको खुद के घर के लिए जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री आवास स्थल क्रय सहायता योजना का लाभ दिया जा रहा है तथा घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है|जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में है लेकिन उनके पास मकान बनाने के लिय जमीन नहीं है, उनको भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा| Bihar Vaas Sthal Kray Sahayta Yojana के तहत आपको खरीदी गयी जमीन अपने नाम करवाने का पैसा भी सरकार द्वारा ही वहन किया जा रहा है , आपकी मुफ्त में इस जमीन की रजिस्ट्री दी जाएगी|

मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना 2023 के लाभ व विशेषताएं

  • यह योजना बिहार के गरीब तथा एस.सी., एस.टी. तथा ओ.बी.सी. श्रेणी के तहत आने वाले लोगों को लाभ प्रदान कर रही है|
  • राज्य के विकास के साथ-साथ यह योजना लोगों के अपने घर के सपने भी पुरे कर रही हैं|
  • वास स्थल क्रय सहायता योजना बिहार के द्वारा पिछड़े वर्ग के निवासियों को जमीन खरीदने के लिए 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है|
  • जिन लोगों ने इंदिरा आवास के तहत अपने घरों का निर्माण किया था लेकिन अब हालत बेहद खराब हो चुकी है, उन्हें फिर से बनाने के लिए 20 हजार रूपए दिए जाएंगे|
  • मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी|
  • जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में है लेकिन उनके पास मकान बनाने के लिय जमीन नहीं है, उनको भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा |
  • इस योजना के लाभ के अलावा पीएम आवास योजना के लिए भी 1,20,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी|अर्थात लाभार्थी दोनों योजनाओं का लाभ ले सकता है|

मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के आंकड़े

Bihar Mukhyamantri Vaas Sthal Kray Sahayta Scheme February 2020 Update : बिहार की नीतीश सरकार ने निर्णय लिया था कि बिहार के 38 जिलों में कुल 20 हजार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा, लेकिन फरवरी 2020 तक केवल कुल 541 लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिल सका, जो कि योजना के लक्ष्य का मात्र 5% ही है| इस पर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने योजना की धीमी गति के लिए लाभार्थियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि जमीन खरीदना लाभार्थियों का काम है, जमीन रजिस्ट्री के बाद राज्य सरकार उनके खाते में राशि ट्रांसफर करती है | अगर लाभार्थी जमीन नहीं खरीद रहे हैं तो इसके लिए सरकार कुछ नहीं कर सकती |

जिले का नाम लक्ष्य लाभार्थी
सिवान05907
शेखपुरा02206
मोतिहारी     19005
नवादा 15305
किशनगंज02404
लखीसराय11203
खगड़िया     67003
मुंगेर     17602
पूर्णिया150602
सारण25600
अररिया62400
पटना 95600
रोहतास       25000
जहानाबाद02400
गोपालगंज     23300
दरभंगा       12600
बांका  40300
अरवल       00900

बिहार मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के लिए पात्रता

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा-

  • आवेदनकर्ता बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदनकर्ता SC, ST या OBC श्रेणी से होना चाहिए |
  • जिनके पास खुद की जमीन नहीं है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं|

Bihar Vaas Sthal Kray Sahayta Scheme Documents

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • पासपोर्ट साइज़ की फोटो
  • जमीन नहीं होने के बाबत शपथ पत्र

Bihar Mukhyamantri Vaas Sthal Kray Sahayta Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको राज्य के ग्रामीण विकास मंत्रालय में जाना होगा|
  • अब आपको कार्यालय से मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेना है|
  • इस Vaas Sthal Kray Sahayta Yojana Aavedan Form में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी है|
  • इसके बाद में आपको इस आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज़ भी अटैच करने हैं।
  • अब आपको यह फॉर्म ग्रामीण विकास मंत्रालय में वापिस जमा करवाना है|
  • इस प्रकार आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

MVSKSY Yojana 2023 Summery

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Mukhyamantri vaas sthal kray sahayata yojana 2023 के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है| अगर आपको इसके अलवा कोई अन्य जानकारी चाहिए या इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेन्ट बॉक्स में पुछ सकते हैं| इस योजना की ताजा अपडेट के बारे में जानने के लिए बने रहें हमारे साथ |इस आर्टिकल के माध्यम से ही हम आपको नयी अपडेट के बारे में जानकारी देंगे |

Leave a Comment