हरियाणा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल : One Time Registration Portal रजिस्ट्रेशन

One Time Registration Portal : हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में अनेक प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं | लेकिन इस बार सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है| सरकार द्वारा हरियाणा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत करके बार बार पंजीकरण करने की प्रक्रिया व पात्रता को हटा दिया गया है| अब नौकरी के लिए सिर्फ एक बार पंजीकरण करना होगा| हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की गयी है|

इस पोर्टल पर ग्रुप C तथा ग्रुप D की नौकरी के लिए केवल एक बार ही आवेदन करना होगा| इस आर्टिकल में हम आपको One Time Registration Portal का महत्त्व, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया , लाभ व विशेषताएं आदि के बारे में जानकारी देंगे | तो आएये जानते हैं क्या है वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल इन हिंदी |

वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल 2021

One Time Registration Portal 2024

12 जनवरी 2021 को हरियाणा की खट्टर सरकार द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल 2024 की शुरुआत की गयी है| इस पोर्टल को शुरू करने के बाद  HSSC के लिए किसी भी आवेदनकर्ता को बार बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा तथा आवेदन शुल्क भी बार बार जमा नहीं करवाना पड़ेगा| इस पोर्टल पर एक बार पंजीकरण करके अपने सारे दस्तावेज अपलोड करने होंगे | इसके बाद कीसी भी भर्ती परीक्षा के लिए बार बार आवेदन नहीं करना होगा|

इस पोर्टल पर आपको अपने परिवार की पहचान संख्या दर्ज करनी होगी इसके बाद यह पोर्टल आपकी जानकारी को उस id की मदद से उठा लेगा| वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पंजीकरण के बाद केवल इस पोर्टल को खोलकर सम्बंधित भर्ती परीक्षा के आवेदन लिंक पर क्लिक करने से ही आवेदन कर सकेंगे|

One Time Registration Portal Haryana Overview

पोर्टल का नाम वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल
पोर्टल का प्रकार राज्य स्तरीय पोर्टल
पोर्टल का राज्यहरियाणा
विभागहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
शुभारंभकर्तासीएम मनोहरलाल खट्टर
शुभारंभ तिथि 12 जनवरी 2021
लाभार्थी राज्य के बेरोजगार युवा
अधिकारिक पोर्टल की लिंकonetimeregn.haryana.gov.in

वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल HSSC

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई जाने वाली ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CET) पास करना अनिवार्य होता है| विद्यार्थियों को हर बार इसके लिए आवेदन करना पड़ता है और फीस जमा करवानी होती है| लेकिन इस वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल हरियाणा पर पंजीकरण करने के बाद विद्यार्थियों को केवल एक बार ही आवेदन करना है और एक बार ही फीस जमा करवानी है|Haryana OTR Portal का लाभ सबसे अधिक एचएसएससी ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के विद्यार्थियों की होगा|

One Time Registration Portal Fee

वैसे इस पोर्टल पर पंजीकरण का कोई शुल्क नहीं नहीं है| इस पर राज्य के बेरोजगार युवा पंजीकरण कर सकते हैं| लेकिन जो अभ्यर्थी HSSC ग्रुप C और D के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनको सामान्य जाति के प्रार्थी से एक ही बार में 500 रुपए फीस ले ली जाएगी। अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के प्रार्थियों से 250 रुपए लिए जाएंगे। वे जितनी बार चाहें, आवेदन पत्र भर सकेंगे। यदि आवेदनकर्ता 18 साल की उम्र में आवेदन करता है, तो 42 साल तक यह आवेदन फ़ीस मान्य होगी।

One Time Registration Portal का उद्देश्य

आपको बता दें की One Time Registration Portal का एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों को होने वाली बार आवेदन प्रक्रिया व फीस जमा करवाने की समस्या से निजात पाना है| इस पोर्टल ले जरिये आपको अपने फॅमिली की यूनिक आईडी से केवल एक बार पंजीकरण करना है इसके बाद आपको किसी भी भर्ती प्रकिया के लिए आवेदन करने के लिए केवल पोर्टल पर लोग इन करके आपको दी गयी यूनिक आईडी दर्ज करनी है, आपका आवेदन हो जायेगा| इसके अलावा आपको HSSC ग्रुप-सी तथा डी के लिए भी बार बार फीस जमा नहीं करवानी है|

वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल के लाभ व विशेषताएं

  • जो छात्र इस वर्ष कक्षा 10 और 12 की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद उन्हें अपने आंकड़े इस पोर्टल पर अपडेट करने होंगे|
  • HSSC ग्रुप C और D के लिए केवल एक बार ही आवेदन फीस जमा करवानी होगी|
  • इस पोर्टल पर आपको केवल एक बार आवेदन करना होगा|
  • पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को एक यूनिक आईडी नंबर जारी किया जाएगा। जिससे इसकी गोपनीयता को बढाया गया है|
  • यूनीक आईडी के द्वारा आप आगामी आयोग की किसी भी भर्ती और पद के लिए आवेदन करने हेतु पोर्टल को लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं|
  • राज्य में जो भर्ती प्रक्रिया निकलेगी उसका नोटिफिकेशन वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिये आप तक पहुँचाया जायेगा|
  • इस पोर्टल पर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकता है।
  • आवेदन पूर्ण रूप से भरने के बाद मिले यूनीक आईडी नंबर को याद रखना है|
  • यूनीक आईडी नंबर दर्ज करने से लाभार्थी की सम्पूर्ण जानकारी OTR पोर्टल फार्म द्वारा स्वयं उठा ली जाएगी। 
  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों में पारदर्शिता आएगी|
  • भर्ती प्रक्रिया के आयोजन को समय पर किया जा सकेगा|

Haryana One Time Registration Portal Eligibility

  • आवेदनकर्ता हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए|
  • आवेदनकर्ता शिक्षित होना चाहिए|
  • ग्रुप-C और D की भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं होना चाहिए|

HSSC One Time Registration Portal Documents

हरियाणा OTR Portal Haryana के लिए दस्तावेजों के बारे में बात करें तो निम्न दस्तावेज होने चाहिए-

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 व 12 की अंकतालिका
  • उच्च अध्ययन की अंकतालिका (यदि हो )
  • मोबाइल न.
  • ई-मेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल अंतिम तिथि

आपको बता दें कि 12 जनवरी से इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है तथा One Time Registration Portal last date of Registration 31 मार्च 2021 है| यदि आपको इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना है तो इस समयावधि के बिच करवा सकते हैं|एक बार पंजीकरण करने के बर इसकी मान्यता 3 वर्ष तक रहेगी|

हरियाणा वन टाइम रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको इस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • अब आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस आ जायेगा|
वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल
  • इसमें आपको अपने मोबाइल न. दर्ज करने हैं तथा निचे दिए गए कैप्चा कोड भर कर login पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने निर्देश आयेंगे जिनको ध्यान से पढना है और उसके बाद I Agree के बॉक्स पर टिक करके next पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा
Haryana One Time Registration Portal ऑनलाइन पंजीकरण
  • इस आवेदन फॉर्म में कुल छः चरण हैं, आपको प्रत्येक चरण को भरकर next करना है-
  • प्रथम चरण में सामान्य जानकारी भरनी है|
  • दुसरे चरण में आवेदनकर्ता की अन्य जानकारी भरनी है|
  • तीसरे चरण में कम्युनिकेशन डिटेल भरनी है|
  • चौथे चरण में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने हैं|
  • पांचवे चरण में सामाजिक व आर्थिक जानकारी भरनी है|
  • छठवें चरण में आवेदनकर्ता की आवेदन की कॉपी अपलोड करनी है|
  • अंत में आपको फिनिश करना है| इस प्रकार आप वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

One Time Registration Login कैसे करें?

  • लॉग इन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको लॉग इन के आप्शन पर आना होगा।
  • आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन होगा जिसमे आप यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन कर सकते है।

Helpline

  • Helpline Number : 1800 200 0023
  • E-Mail : helpdesk-hssc@hry.gov.in

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको One Time Registration Portal के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आप भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र है तो आप इस आर्टिकल की मदद से कर सकते है। अगर आपको रजिस्ट्रेशन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप इस आर्टिकल के कमेंट में लिख सकते है।

1 thought on “हरियाणा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल : One Time Registration Portal रजिस्ट्रेशन”

Leave a Comment

sarkari yojana