Pragati Scholarship 2023 Registration | प्रगति छात्रवृत्ति योजना | AICTE प्रगति स्कॉलरशिप फॉर गर्ल्स | प्रगति स्कॉलरशिप 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Pragati Scholarship Scheme In Hindi
आज हम बात करेंगे सरकार की एक नयी छात्रवृति योजना के बारे में जिसका नाम है प्रगति छात्रवृति योजना है | देश की लड़किओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा | सरकार लाभार्थी छात्रा को इस योजना के तहत वित्तीय मदद देगी | अगर आप ही इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है | बहुत से छात्राएं ऐसे होती है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब होती है इन छात्राओं को इस छात्रवृति योजना का लाभ सबसे बड़ा मिलेगा | दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको Pragati Scholarship 2023 में आवेदन की प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज, के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इस लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
Pragati Scholarship 2023 Apply Online
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर के इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | केंद्र सरकार देश के लड़किओं को लाभ प्रदान करने के लिए अनेक छात्रवृति योजना को शुरू कर रखा है | इस योजना को अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद (AICTE) के द्वारा शुरू किया गया है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की लड़किओं को प्रोत्शाहित करना और उनके आगे बढ़ाना है | देश में बहुत से परिवार ऐसे है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है जिसके कारन वो अपने बेटियों को पढ़ा नहीं पाते है | प्रगति स्कॉलरशिप 2023 के तहत लाभार्थी कन्या को 30 हजार रूपये तक की छात्रवृति दी जाएगी |
योजना का नाम | प्रगति छात्रवृति 2023 |
योजना टाइप | केंद्र सरकार की योजना |
लाभार्थी | देश की लड़कियां |
उद्देश्य | लड़कियों को छात्रवृति प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | aicte-india.org |
प्रगति स्कॉलरशिप 2023 का उद्देश्य
इस छात्रवृति योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है | तकनिकी विषय में डिग्री या डिप्लोमा करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा | बहुत से लडकियों की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारन वो आगे की पढाई नहीं कर पाती है इस लिए भारतीय तकनीक शिक्षा परिषद ने लडकियों की आर्थिक मदद करने के लिए उनको वित्तीय मदद देने के लिए इस छात्रवृति योजना की शुरुवात की है | इस छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए इसमें आवेदन करना होगा | देश की सिर्फ लड़कियां ही इस योजना में आवेदन कर सकती है |
प्रगति छात्रवृत्ति के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी
इस छात्रवृति योजना के तहत देश की छात्राओं को मदद दी जाती है जो की इस प्रकार से है | इस योजना के तहत लाभार्थी कन्या को 30 हजार रूपये तक की मदद दी जाती है –
- चयनित छात्रा को 30 हजार रूपये की मदद ट्यूशन फीस के लिए या वास्तविक ट्यूशन शुल्क जो भी कम हो दी जाती है |
- आकस्मिक शुल्क के रूप में 10 महीने तक प्रतिमाह 2,000 रूपये की मदद दी जाती है |
- ट्यूशन फीस माफ़ी या फिर प्रतिपूर्ति के मामले में 30,000 रूपये की छात्रवृति निम्न चीजें खरीदने के लिए दी जाती है :-
- उपकरण की खरीद के लिए
- पुस्तको की खरीद के लिए
- डेस्कटॉप की खरीद के लिए
- लैपटॉप और सोफ्टवेयर की खरीद के लिए
- वाहन की खरीद के लिए
- रोजगार परीक्षायो के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ,उच्च शिक्षा \परीक्षा शुल्क के लिए शुल्क के लिए शुल्क का भुगतान
- SC श्रेणी के आवेदकों को 15% आरक्षण ,ST के लिए 7.5% और OBC के लिए 27% आरक्षण दिया जाता है |
Pragati Scholarship 2023 के लिए पात्रता
इस छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए आपमें कुछ पात्रता का होना जरुरी है :-
- इस योजना का लाभ केवल लड़किओं को दिया जायेगा |
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदक लड़की को अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद (AICTE) के द्वारा मान्यता प्राप्त किसी कॉलेज या फिर संस्थान में अध्यन किया जाना चाहिए |
- आवेदन करने वाली लड़की को राज्य या केंद्र सरकार की केन्द्रिकृति प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से सम्बन्धित वर्ष के किसी भी AICTE अनुमोदित संसथान से डिप्लोमा या डिग्री कार्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेस लिया जाना चाहिए |
- एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियां ही इस छात्रवृति के लिए पात्र है |
- आवेदन करने वाली लड़की के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहीए |
- इस छात्रवृति योजना में आवेदक का चयन आवेदन परीक्षा के आधार पर किया जाना चाहिए |
- इस छात्रवृति योजना में चयन करते समय कुल सिटों मेसे 15% अनुसूचित जाती के लिए , 7.5% ST के लिए और 27% अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है |
प्रगति स्कालरशिप 2023 के लिए दस्तावेज
- क्लास 10th और 12th की मार्कशीट
- तहसीलदार के सक्षम अधिकारी के द्वारा निर्धारित प्रारूप में पिछले वित्तीय वर्ष का वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर तकनिकी शिक्षा निदेशालय के द्वारा जारी प्रवेश पत्र
- वर्तमान शेक्षणिक वर्ष में भुगतान की गयी ट्यूशन की शुल्क रशीद
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर
- आवेदक के SC/ST/OBC श्रेणी का होने पर जाती प्रमाण पत्र
- प्रिंसिपल /डायरेक्टर या फिर HOD के द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- बैंक विवरण
- माता पिता के द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किया गया घोषणा पत्र जिसमे यह लिखा होगा की आवेदक के द्वारा दी गयी जानकारी सही है और किसी भी स्तर पर कोई भी गलत जानकारी पाए जाने पर छात्रवृति राशी वापिस कर दी जाएगी |
Pragati Scholarship में चयन की प्रक्रिया
इस छात्रवृति योजना में आवेदक का चयन किसी भी AICTE के द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में तकनिकी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर योग्यता परीक्षा में उनके द्वारा प्रदर्शित योग्यता के आधार पर चुना जाता है | आवेदक के योग्यता परीक्षा में जितने अंक आते है उनके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है | भारत सरकार के कोटा की पात्रता के आधार पर आरक्षण होगा | आरक्षित श्रेणी में कोई खाली सीट होने पर वो सामान्य श्रेणी में स्थानांतरित कर दी जाएगी |
प्रगति स्कालरशिप के नियम और शर्तें
- आवेदक के द्वारा आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गयी फोटोकॉपी JPG/JPEG फोर्मेट में होनी चाहिए |
- जिन छात्रों ने डिग्री या डिप्लोमा के पहले वर्ष में वर्तमान शेक्षणिक वर्ष में प्रवेश लिया है वे इसमें आवेदन कर सकते है |
- फोटो की साइज 200kb से अधिक नहीं होनी चाहिए और हस्ताक्षर की साइज 50kb से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- आवेदक का बैंक में सामान्य बचत खाता होना जरुरी है |
- जिन छात्रों में प्रबंधन कोटा के माध्यम से प्रवेश लिया है वो इस छात्रवृति के लिए पात्र नहीं है |
- लाभार्थी को दी जाने वाली छात्रवृति की राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे DBT के जरिये ट्रान्सफर की जाएगी |
- डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम में छात्र की अनुपलब्धता पाई जाने पर डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए छात्रवृत्ति स्थानांतरित की जा सकती है |
Pragati Scholarship 2023 Apply Online करने की प्रक्रिया
अगर आप भी इस छात्रवृति योजना का लाभ लेना चाहते है और आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए
स्टेप फोल्लो करें :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको प्रगति छात्रवृति योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट पर आ जाते है |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको New Register का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी आपको दर्ज करनी है उसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करना है |
- बाद में रजिस्ट्रेशन की पुष्टिकरण के लिए आपके ईमेल पर एक लिंक सेंड किया जायेगा उस पर क्लिक करना है | उसके बाद आपको यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है| लॉग इन करने के बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जाता है |
- इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है उसके बाद आपके दस्तावेज अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है |
प्रगति स्कॉलरशिप 2023 मेरिट लिस्ट कैसे देखें ?
अगर आप Pragati Scholarship 2023 Merit List देखना चाहते है तो आपको इसके लिए AICTE की ऑफिसियल वेबसाइट aicte-india.org पर आना होगा | इस लिंक पर क्लिक करने पर आप इस वेबसाइट पर आ जाते है |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको site के होम पेज पर Scholarship Merit List का आप्शन दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जाता है | इस पेज पर आने के बाद आपको मेरिट लिस्ट पर क्लिक
- करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके समाने लिस्ट ओपन हो जाती है इसमें आपको स्टूडेंट से जुडी हुई जानकारी दिखाई देगी आप डाउनलोड पर क्लिक करके इसे डाउनलोड भी कर सकते है |
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको प्रगति छात्रवृति में आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है या फिर आपको इस छात्रवृति योजना के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है :-
- Ph. No: 29581000
- E-mail: pragatisaksham@aicte-india.org
Kya general category wali girls bhi apply kr skti h