Raj Kisan Sathi Portal Online Registration | राज किसान पोर्टल एप्प डाउनलोड | Raj Kisan Sathi Portal Registration
राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए एक ऐसा पोर्टल तैयार किया गया है| इस पोर्टल पर बहुत सारी सुविधाएँ एक साथ ही रखी गयी हैं जैसे कि कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन(एग्रीकल्चर मार्केटिंग), पशुपालन, डेय़री आदि विभागों की सेवाएं | इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान किसान साथी पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें |
राज किसान साथी पोर्टल राजस्थान 2023
राज किसान साथी पोर्टल क्या है ? ये सवाल आपके मन में बहुत बार आता होगा तो आपको बता दें यह पोर्टल सरकार के द्वारा शुरू किया गया ऐसा पोर्टल है जहाँ पर बहुत सारी सुविधायें एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं | आपको इस पोर्टल पर एक बार पंजीकरण करने के बाद सभी सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा | इस पोर्टल का उद्देश्य सभी किसानों की परेशानी को दूर करना तथा सभी प्रकार की सुविधाएँ किसानों के लिए समान रूप से प्रस्तुत करना | इस पोर्टल के माध्यम से सरकार का किसानों के हित में एक पारदर्शिता लाना तथा एक साथ डेटाबेस तैयार किया जायेगा ताकि आगे जरुरत पड़ने पर यहाँ से डेटा प्राप्त करके सभी किसानों को समान रूप से लाभ दिया जा सके |
Raj Kisan Sathi Portal 2023 Overview
पोर्टल का नाम | राज किसान साथी पोर्टल |
पोर्टल का प्रकार | किसानों के लिए उपलब्ध सेवाएं |
पोर्टल का विभाग | कृषि विभाग राजस्थान सरकार |
उद्देश्य | किसानों के लिए सभी प्रकार की कृषि सेवाएं उपलब्ध करवाना |
लाभार्थी | राजस्थान के किसान |
अधिकारिक लिंक | rajkisan.rajasthan.gov.in |
राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
यदि आप राज किसान पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानना चाहते है तो इस पोर्टल पर दो प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं-
कृषि सेवाएं
- खेत तलाई योजना
- उद्देश्य :-
- वर्षा के पानी को इकट्ठा करके सिचाई के काम में लेने के लिए
- देय अनुदान :-
- सभी श्रेणी के किसानों को लगत का 60 प्रतिशत या कच्चे फर्म तालाब के लिए 63000 रुपये तथा पक्की पाइप के लिए 90000 रुपये , इनमें से जो भी अधिक हो, दिया जायेगा |
- इस योजना का लाभ न्यूनतम 400 घनमीटर के तालाब के लिए ही दिया जायेगा |
- पात्रता :-
- कृषक के स्वयं के नाम पर कम से कम 3 हैक्टयर जमीन होनी चाहिए |
- आवेदन करने वालों को ऑनलाइन फीस की रशीद भी ऑनलाइन ही दी जाएगी |
- आवेदन करते समय दिए जाने वाले दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, जन आधार , जमाबंदी आदि छः महीने से पुराने नहीं होने चाहिए |
- योजना के लिए महत्वपूर्ण बिंदु :-
- आवेदन करने के बाद आवेदनकर्ता के पास खेत तलाई के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी जाएगी |
- यह सुचना किसानों को पंजीकृत मोबाइल के माध्यम से ही दी जाएगी |
- अनुदान के अन्तर्गत दी जाने वाली राशी शीधे किसान के बैंक खाते में डाल दी जाएगी |
- वैधता :-
- इस योजना के लिए चालू वितीय वर्ष के अंतर्गत लाभ दिया जायेगा |
सिंचाई पाइप लाइन योजना
- ट्यूबवेल या कुएं से बिना छीजत से पानी पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा किसानों को सहायता पहुंचाना |
- इस योजना के अंतर्गत 20-25 प्रतिशत तक पानी की बचत करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है|
योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि :-
63 मिमी. या इससे अधिक व्यास के पाईप खरीदने के लिए पर ईकाई लागत का 50% या अधिकतम 50 रुपये प्रति मीटर HDPE पाइप पर या 35 रुपये प्रति मीटर PVC पाइप पर तथा 20 रुपये प्रति मीटर HDPE लेमिनेटेड ले.फलेट टयूब पाईप पर या अधिकतम रूपये 15000 जो भी आनुपातिक रुप से कम हो अनुदान दिया जायेगा |
पात्रता :-
कृषक के नाम पर कृषि योग्य भूमि का स्वामित्व हो तथा कुंए पर विद्युत/डीजल/टैक्टर चलित पम्प सैट हो | सामलाती कुंए पर यदि सभी हिस्सेदार अलग-अलग पाईप लाइन पर अनुदान की मांग करते है तो अलग.अलग अनुदान देय होगा परन्तु भूमि का स्वामित्व अलग अलग होना आवश्यक है | सामलाती जल स्त्रोत होने की स्थिति में सभी साझेदार कृषकों को स्त्रोत से एक ही पाईपलाइन दूर तक ले जानें में सभी कृषकों को अलग-अलग अनुदान देय होगा |
आवेदन प्रक्रिया :-
कृषक स्वयं या नजदीकी ई मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन करा सकेगा |
आवेदक आवेदन पत्र ऑनलाईन जमा किये जानें की प्राप्ति रसीद ऑनलाईन ही प्राप्त कर सकेगा |
आवेदन पत्र के समय आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड / जनाधार कार्ड ए जमाबंदी की नकल ;छः माह से अधिक पुरानी नही होनी चाहिए |
योजना से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदु :-
आवेदन के बाद पाइप लाइन की खरीद कृषि विभाग की स्वीकृति के बाद कृषि विभाग में पंजीकृत निर्माता या उनके अधिकृत वितरक विक्रेता से ही की जाए |
स्वीकृति की जानकारी मोबाइल संदेश अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक के जरिये मिल सकेगी |
पाइप लाइन खरीदने के बाद विभाग द्वारा सत्यापन किया जायेगा |
अनुदान राशि सीधे कृषक के खाते में जमा होगा |
वैधता :-
इस योजना का लाभ चालू वित्तीय वर्ष में लिया जा सकता है |
कृषि से सम्बंधित सेवाएं
- कृषि यंत्र किराया केंद्र सूची
- फव्वारा सैट
- कृषि यंत्र
- बीज मिनिकिट
- जिप्सम
- सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदर्शन
- छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि
- जैविक खेती
- फसल बीमा
- समन्वित कृषि
- फसल प्रदर्शन
- खेतों की तारबंदी
- कृषि वानिकी
- मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएँ
कृषि विपणन ( Agriculture Marketing )
- न्यूनतम समर्थन मूल्य
- गोदाम
- मंडी की सूची
- एपीडा मे पंजीकृत निर्यातकों की सूची
- भाड़ा/परिवहन अनुदान
- ब्याज अनुदान
- विधुत प्रभार/सौर ऊर्जा अनुदान
- पूंजीगत निवेश अनुदान
एग्री बिजनेस
- राजस्थान में निवेश के अवसर
- जैविक उत्पादक व व्यापारी
बागवानी
- ग्रीन हाऊस
- शेडनेट हाऊस
- वाक इन टनल
- प्लास्टिक टनल (लो-टनल)
- प्लास्टिक मल्चिंग
- एन्टी बर्ड नेट
- नए फल बगीचों की स्थापना
- कम लागत प्याज भण्डारण संरचना
- वर्मी कम्पोस्ट इकाई
- फव्वारा संयंत्र
- ड्रिप सयंत्र
- मिनी स्प्रिंकलर संयंत्र
- राजहंस नर्सरी
- सौर ऊर्जा पम्प सैट
राज. स्टेट सीड्स कार्पोरेशन
- बीज उत्पादक पंजीकरण
पशुपालन विभाग से सम्बंधित सेवाएं
- बकरी (सिरोही ) आनुवंशिक विकास
- खुरपका-मुंहपका एवं ब्रुसेलोसिस रोग नियंत्रण
- पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना
- मुर्गी पालन (कुक्कुट विकास)
- कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विस्तार योजना
- बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर
- किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.)
अन्य कृषि सेवाएं
- बीज विधायन केंद्र
- कृषि पुरस्कार
राज किसान साथी पोर्टल हेल्पलाइन नंबर
- नोडल अधिकारी: एच.एल. मीना
- पद: अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार)
- टेलीफोन: 0141-2227849
- मोबाईल: 9414287733
- ईमेल:[email protected]
- कक्ष सं0 284, पंत कृषि भवन, जनपथ, जयपुर 302005
राज किसान साथी पोर्टल लोगिन कैसे करें?
- लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट rajkisan.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान/नागरिक लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- आपके सामने लॉग इन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- आप यहाँ पर जरुरी विवरण दर्ज करके लॉग इन कर सकते है।
राज किसान साथी एप्प डाउनलोड कैसे करें?
- एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
- सर्च बॉक्स में आपको raj kisan sathi दर्ज करना होगा।
- इतना करने के बाद आपके सामने एप आ जायेगा।
- आप इनस्टॉल पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है।
Raj Kisan Portal application status चेक कैसे करें?
- अगर आप इस पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन स्टेटस चेक करना चाहते है तो सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- उसके बाद Application Status के सेक्शन में जाना होगा।
- आपके सामने फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको योजना का प्रकार, एप्लीकेशन नंबर आदि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने स्टेटस आ जायेगा।
इस आर्टिकल में राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू किये गए raj kisan sathi portal के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। अगर आपको इस पोर्टल के बारे में अन्य कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।
FAQs
राज किसान साथी पोर्टल क्या है?
राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानो और पशुपालकों को कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करने के लिए उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है।