राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक 2023 Ration Card Name List Check: क्या आप भी अपने नाम के अनुसार राशन कार्ड की लिस्ट को चेक करना चाहते है अगर हाँ तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है। खाद्द विभाग के द्वारा नई राशन कार्ड लिस्ट को नाम के अनुसार जारी किया गया है जिसे आप ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल फोन से या फिर अपने लैपटॉप से चेक कर सकते है। आप देश के किसी भी राज्य से हो जो लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया है वह सभी राज्यों के लिए एक जैसी है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप by स्टेप राशन कार्ड लिस्ट को चेक करने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
Ration Card Name list 2023
जैसा की हम जानते है की खाद्द विभाग के द्वारा समय समय पर राशन कार्ड लिस्ट को जारी किया जाता है जिसमे कुछ नये नाम जोड़े जाते है और कुछ नाम हटाये जाते है। अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या पहले से आपका राशन कार्ड बना हुआ है तो आप ऑनलाइन Ration Card Name List Check कर सकते है। निचे स्क्रीनशॉट के माध्यम से लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।
Ration Card Name List Check Overview
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड नाम लिस्ट कैसे चेक करें? |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
वर्ष | 2023 |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfsa.gov.in |
ऑनलाइन Ration Card Name List Check कैसे करें?
आप निचे दिए गए स्टेप फॉलो करके अपने नाम के अनुसार अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Ration Cards के सेक्शन में Ration Card Details on State Portals का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी जहां से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है। जैसे की हम यहाँ पर बिहार राज्य को सेलेक्ट कर रहे है।
- जैसे ही आप अपने राज्य के आप्शन पर क्लिक करते है तो आप अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है। यहाँ पर सबसे पहले आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपको Rural और Urban का आप्शन दिखाई देगा। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक रूरल को सेलेक्ट करेंगे और शहरी क्षेत्र के नागरिकों को अर्बन सेलेक्ट करना है।
- आपके सामने ब्लॉक की लिस्ट ओपन हो जाएगी जिसमे से आपको अपना ब्लॉक सेलेक्ट करना है।
- अपनी ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करे।
- गाँव की लिस्ट ओपन हो जाएगी जिसमे से आपको अपना गाँव सेलेक्ट करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने नाम के अनुसार राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी। इस प्रकार से आप आसानी से राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक कर सकते है।
राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक करने के लाभ
- अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप अपने नाम से लिस्ट चेक कर सकते है।
- यदि आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आपको राशन कार्ड मिल जायेगा जिसकी मदद से आप सरकारी लाभ ले सकते है।
- आप अपने राज्य की खाद्द विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते है।
राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक करना बहुत आसान है। आपको खाद्द विभाग के ऑफिसियल पोर्टल nfsa.gov.in पर आना है। उसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गाँव को सेलेक्ट करना है और लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। इस आर्टिकल की मदद से आप किसी भी राज्य या गाँव की लिस्ट को नाम के अनुसार चेक कर सकते है। अगर आपको लिस्ट चेक करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।
यह भी पढ़े:
FAQs
आप राष्ट्रीय खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाकर अपने नाम से राशन कार्ड लिस्ट को चेक कर सकते है।