मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना : Soil Health Card Scheme

Soil Health Card Scheme in Hindi: यह योजना भारत सरकार द्वारा चलायी गयी है| इस योजना के शुरू करने के पीछे का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुँचाना है| यह योजना किसानों के लिए उनकी कृषि की मिट्टी की जाँच करके अधिक पैदावार के लिए उचित गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बहुत कारगर मानी जा रही है| यकीनन यह योजना किसानों के लिए बहुत सहायक सिद्ध हो रही है| इस स्कीम की शुरुआत 2015 में की गयी थी | योजना के द्वारा मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार उर्वरक तत्व डाल सकते हैं | इस आर्टिकल में हम आपको Soil Health Card Scheme के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है.

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2020-21 | सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम | Soil Health Card Scheme
Contents hide

Soil Health Card Scheme 2024

केंद्र सरकार द्वारा 2015 में इस योजना की शुरुआत की गयी थी| मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन योजना के तहत किसानों हर 3 साल में सोइल हेल्थ कार्ड दिया जायेगा | इस कार्ड में किसानों को तीन साल में एक बार मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी दी जाएगी| Soil Health Card Scheme ने अपना लक्ष्य 3 साल में 14 लाख किसानों को Soil Health Card बाँटना निर्धारित किया था| भारत कृषि प्रधान देश है| इसके बावजूद भी बहुत सारे ऐसे किसान हैं जिनके पास बहुत सारी जमीन है लेकिन जमीन के क्षेत्रफल के अनुपात में पैदावार नहीं हो पाती है| इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू की है ताकि मिट्टी की जाँच करके उचित उर्वरक क्षमता को बढाया जा सके|

Soil Health Card Scheme Highlight

योजना का नामसॉइल हेल्थ कार्ड योजना
शुरुआत कर्तापीएम नरेंद्र मोदी
योजना शुरू की गयी 2015 में
लाभार्थी वर्गदेश के किसान
योजना का उद्देश्यदेश के किसानो को लाभ पहुँचाना
योजना का विभागकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
ऑफिसियल वेबसाइट soilhealth.dac.gov.in

Soil Health Card Scheme की कार्य प्रणाली 

जब भी कोई योजना बनायीं जाती है तो उसकी कार्य प्रणाली बहुत अहम होती कि वह योजना कितनी करगार शाबित होगी| इसलिए हर योजना की वर्किंग प्रोसेस पर बहुत ध्यान दिया जाता है| Soil Health Card Scheme working Process के बारे में बात की जाये तो यह योजना इस प्रकार से धरातल पर कार्य करती है-

  • सबसे पहले योजना में कार्यरत अधिकारीयों द्वारा आपकी जमीन की मिट्टी का नमूना लिया जायेगा|
  • इसके बाद आपके खेत की मिट्टी प्रयोगशाला में परिक्षण (Soil Lab Testing) के लिए भेजी जाएगी|
  • लैबोरेट्री में मिट्टी की जाँच होती है जिसमें ताकत और कमजोरी दो प्रकार के पहलू निष्कर्ष के रूप में सामने आते हैं|
  • इन पहलुओं के आधार पर एक सूचि तैयार कर ली जाती है| और मिट्टी से सम्बंधित किसान को इसके आधार पर राय और सलाह दी जाती है|
  • मिट्टी की उर्वरकता में कमी होने पर सुधार के लिए उपाय बताये जाते हैं और ताकत के आधार पर उचित फसल बोने के बारे में बताया जाता है|
  • किसानों के लिए यह जानकारी उनके Soil Health Card के जरिये बताई जाती हैं | इसके अलावा किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी संदेश के माध्यम से जानकारी दी जाती है|

सॉइल हेल्थ कार्ड के मुख्य बिंदु

  • यह योजना किसानों की अधिक पैदावार के उद्देश्य से बनायीं गयी है|
  • योजना के मुख्य कार्य किसानों के खेत की मिट्टी का परिक्षण करके उर्वरक क्षमता को बढ़ाना है|
  • किसानों को उनकी मिट्टी की जाँच के बाद जानकारी देने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे जाते हैं|
  • देश के 14 करोड़ किसानों को Soil Health Card Scheme के तहत सोइल हेल्थ कार्ड बाँटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है|
  • इस योजना के पहले चरण (वर्ष 2015 से 2017) में 10.74 करोड़ कार्ड और दुसरे चरण (वर्ष 2017-2019) में 11.69 करोड़ कार्ड बांटे जा चुके हैं|
  • इस योजना का लाभ सम्पूर्ण भारत के किसान ले सकते हैं|
  • योजना के भरसक प्रयासों के प्रभाव से रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में 8-10 प्रतिशत की कमी आयी है तथा पैदावार में 5-6 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है|
  • यह योजना स्वस्थ धरा, खेत हरा तर्ज पर कार्य करती है| इससे मृदा को प्रदूषित होने से बचाया जा रहा है|

Soil Health Card Scheme के उद्देश्य

  • देश के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बाँटना |
  • किसानों की मिट्टी की उर्वरकता की जाँच करके उर्वरक क्षमता बढ़ाने के बारे में जानकारी देना तथा उचित फसल के बारे में राय देना |
  • रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाकर जैविक खाद के उपयोग के बारे में बताना |
  • किसानों को कम खर्च में अधिक पैदावार के लिए सहायता करना |
  • समय समय पर मिट्टी की जाँच करके मिट्टी के पोषक तत्वों को बनाये रखना |
  • उन्नत किस्म की फसल के विकास करने हेतु जरुरी साधनों के बारे में बताना तथा किसानों की हर संभव सहायता करना |

मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गयी जानकारी 

सरकार द्वारा आपको soil health card details के रूप में निम्न जानकारी प्रदान की जाती है-

  • मिट्टी की सेहत
  • पोषक तत्व की मौजूदगी एवं पोषक तत्व की कमी
  • पानी की मात्रा अर्थात नमी
  • खेतों की गुणवत्ता सुधारने हेतु उचित दिशा-निर्देश
  • खेत की उत्पादक क्षमता
  • अन्य उपस्थित पोषक तत्व

Soil Health Card Login प्रक्रिया 

  • इस योजना में लोग इन  के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद आपको Login पर क्लिक करना है|
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें राज्य का चयन करना है और Proceed पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद जो यूजर नाम तथा पासवर्ड डालने हैं और दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करने हैं|
  • इसके बाद login के आप्शन पर क्लिक करना है|

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्टेशन कैसे करें?

  • ऑनलाइन रजिस्टेशन के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट soilhealth.dac.gov.in पर जाना है|
  • इसके बाद आपको Login पर क्लिक करना है|
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्टेशन / Soil Health Card Scheme Online Apply
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें राज्य का चयन करना है और Proceed पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद Register New User पर क्लिक करना है|
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्टेशन / Soil Health Card Scheme Online Apply
  • इसके बाद आपको एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको User Organisation Details, Language, User Details, User Login Account Details, Other Details आदि पूछी गयी सम्पूर्ण जानकारी सही सही भरनी है|
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्टेशन / Soil Health Card Scheme Online Apply
  • सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद अंत में सबमिट करना है|
  • इसके बाद जो यूजर नाम तथा पासवर्ड आपने दर्ज किये थे, वो डालकर लोग इन करना है|
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्टेशन / Soil Health Card Scheme Online Apply
  • इस प्रकार आप सोइल हेल्थ कार्ड स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

अपनी मिट्टी का सैंपल ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Soil Health की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Farmer’s Corner में दिए गए Track your sample के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
अपनी मिट्टी का सैंपल ट्रैक करने की प्रक्रिया / Track your sample
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में सम्पूर्ण पूछी गयी जानकारी सही सही भरनी है|
  • अंत में सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आप आपकी जमीन की मिट्टी के सेम्पल की जाँच की रिपोर्ट देख सकते हैं|

सॉइल हेल्थ कार्ड कैसे प्रिंट करें?

मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रिंट करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं-

  • सबसे पहले आपको Soil Health Card Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Farmer’s Corner में दिए गए Print your soil health card के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ऑनलाइन रजिस्टेशन / Soil Health Card Scheme Online Apply
  • इसके बाद राज्य का चयन करना है| और कंटिन्यू पर क्लिक करना है|
सॉइल हेल्थ कार्ड कैसे बनाये / सॉइल हेल्थ कार्ड कैसे प्रिंट करें
  • इस फॉर्म में आपको सम्पूर्ण जानकारी सही-सही भरनी है|
  • इसके बाद सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आप मृदा स्वास्थ्य कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं|

अतिरिक्त फसलों के लिए अपना मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड प्रिंट करना

  • अतिरिक्त फसलों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रिंट करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं-
  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Farmer’s Corner में दिए गए Print soil health card for additional Crops के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद राज्य का चयन करना है| और कंटिन्यू पर क्लिक करना है|
  • अब एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा |
  • इस फॉर्म में आपको सम्पूर्ण जानकारी सही-सही भरनी है|
  • इसके बाद सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आप मृदा स्वास्थ्य कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं|

फसल के लिए उर्वरक खुराक

जब आप किसी फसल को बोते हो तो उसके लिए अधिक पैदावार की अपेक्षाएं अपने आप साथ में जुड़ जाती हैं| हर कोइ चाहता है कि कम जमीन पर अधिक और उन्नत पैदावार हो | अब सवाल ये पैदा होता है कि कम जमीन से अधिक व उन्नत किस्म की पैदावार कैसे अर्जित करें|

इसके लिए फसल को उचित मात्र में पोषक तत्व व पानी की जरुरत होती है| फसल को कितनी मात्र में कौनसा पोषक तत्व दिया जाना चाहिए, सरकार ने इसके बारे में जानकारी देने के लिए सुविधा प्रदान की है| इसके लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं-

  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Farmer’s Corner में दिए गए Fertilizer Dosage for Crops के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद राज्य और जिले का चयन करना है| और कंटिन्यू पर क्लिक करना है|
  • अब निचे दिए गए फसल के बारे में जानकारी के ऑप्शन में अपनी फसल से सम्बंधित ऑप्शन का चयन करना है|
  • इसके बाद calculate के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर किलोग्राम प्रति हैक्टेयर के हिसाब से सभी जरुरी पोषक तत्वों की जानकारी आ जाएगी|
  • अब फसल बोते समय बताई गयी पोषक तत्वों की मात्रा के अनुसार उर्वरक का छिडकाव कर सकते हैं|

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की खोज करें

यदि आप अपनी जमीन के पोषक तत्वों के अनुसार फसल बोते हैं तो आपको इसका लाभ अवश्य मिलता है| इसके लिए आपको अपने खेत की मिट्टी की जाँच करवानी जरुरी है ताकि आप जमीन में उपस्थित पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त करके उसके अनुसार फसल उगा सकें| इसके लिए आपको मिट्टी की जाँच करने वाली प्रयोगशाला की जानकारी लेनी होगी| मृदा परिक्षण प्रयोगशाला ढूंढने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको Soil Health Card Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Farmer’s Corner में दिए गए Locate soil testing laboratory के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद राज्य और जिले का चयन करना है|
  • अब व्यू रिपोर्ट या व्यू मैप पर क्लिक करना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर जिले की सभी मिट्टी की जाँच करने वाली लैब की लिस्ट आ जाएगी|
  • आप अपनी नजदीकी लैब के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनसे संपर्क करके अपनी मिट्टी की जाँच करवा सकते हैं|

Soil Health Card Scheme पोषक तत्वों के आधार पर कौनसी फसल उगायें

  • आप अपनी मिट्टी की जाँच लैब में करवा लेंगे तो आपको आपके खेत की मिट्टी के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी|
  • जब आपको पोषक तत्वों के बारे में पता चल जायेगा तो इसके आधार पर आप फसल का चयन भी कर सकते हैं|
  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Farmer’s Corner में दिए दिए गए Fertilizer Dosage for Crops के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद राज्य और जिले का चयन करना है|
  • अब निचे दिए गए पोषक तत्वों के आप्शन में मिट्टी की जाँच में आये पोषक तत्वों के आंकड़े भरने हैं|
  • इसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक करना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपकी मिट्टी के पोषक तत्वों के आधार फसल की जानकारी आ जाएगी|
  • आप बुवाई करते समय सुझाई गयी फसल बो सकते हैं औउन्नत व अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं|

Sample Registration Mobile App Download

  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Download में दिए गए Sample Registration Mobile App पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद यह ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा|
  • अब आप इसक ऐप को इन्सटाल कर सकते हैं और अपने सैंपल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Test Results Entry Mobile App Download

  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Download में दिए गए Test Results Entry Mobile App पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद यह ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा|
  • अब आप इसक ऐप को इन्सटाल कर सकते हैं और अपने सैंपल के परिणामों की जानकारी डालकर उचित फसल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

एस.एच.सी. ऑफलाइन एप्लीकेशन

  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद स्क्रॉल डाउन करके Download में दिए गए SHC Offline application पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद यह ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा|
  • अब आप इसक एप्लीकेशन को इन्सटाल कर सकते हैं |

Soil Health Card Scheme Contact

  • सबसे पहले आपको Soil Health Scheme की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है|
  • इसके बाद Contact US के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर सॉइल हेल्थ योजना से जुड़े सभी राज्यों के सभी अधिकारीयों की लिस्ट नाम , पद , ई-मेल तथा फ़ोन न. के साथ आ जाएगी|
  • आप अपने राज्य के अनुसार या किसी भी अधिकारिक से संपर्क करके योजना से जुडी जानकारी प्राप्त  कर सकते हैं|

हेल्पलाइन नंबर

  • E-Mail :- helpdesk-soil@gov.in
  • Helpline No. :- 011-24305591, 011-24305948

निष्कर्ष

भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही Soil Health Card Scheme 2024 के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप इस योजना के हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana