Umang App : उमंग ऐप क्या है और कैसे उपयोग में लें

Umang App : UMANG (यूनिफ़ाइड मोबाइल ऐिप्लकेशन फ़ॉर न्यू एज गवर्नेंस) को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है। UMANG का उद्देश्य केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और निजी संगठनों द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं प्रदान करना है। यह एक एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करता है जहां नागरिकों को एक से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए केवल एक ऐप इनस्टॉल करनी होगी। Umang App का लक्ष्य भारत में मोबाइल प्रशासन को तेज करना है| इस आर्टिकल में हम आपको उमंग ऐप हिंदी में के बारे में विस्तार से बताएँगे अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|

UMANG Mobile App Download : उमंग ऐप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | umang.gov.in

Umang App क्या है?

यह एक भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पोर्टल है| Umang App पोर्टल को सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी सभी सेवाओं को मोबाइल के द्वारा प्रदान करने हेतु उमंग ऐप बनाया गया है| जिस परपोर्टल पर मौजूद सभी सेवाओं को जोड़ा गया है| इसमें राज्यों की सभी सेवाएं एक साथ मिल जाती हैं| अर्थात all in one की तरह कार्य करता है| इस पर आपकोसभी प्रकार की सेवाएं व योजनायें एक साथ देखने को मिलेगी| इन सभी सेवाओं का लाभ आप UMANG App Download करने के बाद ले सकते हैं|

UMANG App Highlight

ऐप का नाम Umang App
लौन्चकर्ताभारत सरकार
मंत्रालयइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
लाभार्थी भारत के स्थायी नागरिक
उद्देश्य केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों
और निजी संगठनों द्वारा दी जाने वाली प्रमुख
सेवाएं एक स्थान पर ही प्रदान करना

उमंग ऐप की विशेषताएं

  • यह ऐप एक ऐसा सरकारी ऐप है जिस पर बहुत सारी सरकारी सेवाओं की जानकारी एक स्थान पर प्राप्त की जा सकती हैं|
  • इस ऐप पर सभी डॉक्यूमेंट एक ही जगह पर मिल सकते हैं| जैसे- आधार कार्ड , पेन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य सरकारी डाक्यूमेंट्स |
  • umang app पर 2084 सेवाएं वर्तमान में दी जा रही हैं| जिसमें से 392 केंद्रीय सेवाएं, 489 राज्य सेवाएं तथा 1203 उपयोगिता सेवाएं प्रदान की गयी हैं|
  • इस ऐप पर सभी सेवाएं एक ही जगह पर मिलती हैं| जैसे- किसानों के लिए , महिला व बाल सेवाएं,विद्यार्थियों के लिए , पेंशनर के लिए तथा युवाओं के लिए |
  • umang mobile app पर वर्तमान में 194 विभाग जोड़े जा चुके हैं जिनमे से 93 केंद्रीय तथा 101 राज्य के विभाग हैं|
  • उमंग ऐप पर सभी कार्य एक ही जगह पर किये जा सकते हैं| जैसे- फीडबैक और रेटिंग, कस्टमर सपोर्ट, नोटिफिकेशन, लाइव चैट आदि |
  • इस ऐप पर सभी ट्रांज़ैक्शन एक ही जगह पर पर कर सकते हैं| जैसे- बिजली का बिल , पानी का बिल , गैस सिलेंडर का बिल , डिश टीवी का बिल , टेलीफ़ोन का बिल , मोबाइल रिचार्ज आदि|

Umang App Download कैसे करें?

  • Umang App डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको गूगल प्ले , एप्पल स्टोर तथा स्कैन कोड के द्वारा डाउनलोड करने के तिन आप्शन मिलेंगे |
  • आपको आपकी सुविधानुसार किसी एक का चयन करना है| ये आप्शन इस प्रकार होंगे-
  • गूगल प्ले स्टोर के द्वारा डाउनलोड करना-
    • सबसे पहले आपको गूगल प्ले के आप्शन पर क्लिक करना है|
    • इसके बाद एक नया टैब खुलेगा जिसमें आपको ऐप दिखाई देगा|
    • आपको इसमें install पर क्लिक करना है|
    • अब यह मोबाइल ऐप आपके स्टोरेज में आ जायेगा|
    • आपको इसे ओपन करना है और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • एप्पल स्टोर के द्वारा डाउनलोड करना-
    • सबसे पहले आपको एप्पल स्टोर के आप्शन पर क्लिक करना है|
    • इसके बाद एक नया टैब खुलेगा जिसमें आपको ऐप दिखाई देगा|
    • आपको इसमें install पर क्लिक करना है|
    • अब यह मोबाइल ऐप आपके स्टोरेज में आ जायेगा|
    • आपको इसे ओपन करना है और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करना है|
  • QR कोड के द्वारा डाउनलोड करना-
    • आपको QR कोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
    • इसके बाद QR कोड स्कैन करने हैं|
    • अब आपको इस ऐप को install करना है|
    • इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करके इस ऐप का लाभ ले सकते हैं|

UMANG Portal / App Registration Process

यदि आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पोर्टल में पंजिकरण करना होगा| उमंग पोर्टल तथा उमंग ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण:

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद login पर क्लिक करना है|
  • अब आपको उपयोगकर्ता login पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद नया उपयोगकर्ता पर क्लिक करना है|
  umang login

ऐप के माध्यम से पंजीकरण :

  • अगर आपने UMANG App Download कर लिया है तो ऐप को ओपन करना है|
  • इसके बाद भाषा का चयन करना है और शर्तों के बॉक्स को टिक करके next करना है|
  • इसके बाद पंजीकरण पर क्लिक करना है|
  • नोट :- यहाँ से आगे की प्रक्रिया पोर्टल व ऐप पर एक जैसी ही होने वाली है|
  • इसके बाद आपके 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर दर्ज करने है|
  • और निचे दिए गए “मैं अंतिम उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध (ई यू एल ए) के नियम व शर्तों से सहमत हूं ” के बॉक्स को टिक करना है| और next करना है|
  • अब आपके दर्ज किये गए मोबाइल न. पर otp आएगी वो दर्ज करनी है| और next करना है|
  • इसके बाद आपको सुरक्षा के लिए चार अंकों का MPIN सेट करना है और पुनः दर्ज करके पुष्टि करनी है| इसके बाद next करना है|
  • इसके बाद आपके लिए खाते को पुनः प्राप्त करने के तिन विकल्प आयेंगे – सुरक्षा प्रश्न , वैकल्पिक मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि|
  • जिनको आप चाहो तो बाद में भी सेट कर सकते हैं अथवा आप उसी समय किसी एक पर क्लिक करके पुष्टि कर सकते हैं|
  • उसी समाया पुष्टि करने के लिए आपके पास ई मेल तथा मोबाइल न. पर otp आएगी , वो दर्ज करके पुष्टि करनी है|
  • इसके बाद आप ऐप / पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं को जानकारी व लाभ प्राप्त कर सकते हैं|

Umang App Login कैसे करें?

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद login पर क्लिक करना है|
  • अब आपको उपयोगकर्ता login पर क्लिक करना है|
  • अब आप दो प्रकार से लोग इन कर सकते हैं-
  • MPIN से लोग इन करना-
    • आपको अपने मोबाइल नंबर तथा MPIN दर्ज करने हैं|
    • इसके बाद निचे दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करने हैं और लोगिन पर क्लिक करना है|
    • इस प्रकार आप लोग इन कर सकते हैं|
  • OTP के द्वारा लोग इन करना-
    • इसके लिए आपको मोबाइल न. दर्ज करना है |
    • और निचे दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करके otp के साथ लोग इन पर क्लिक करना है|
    • अब आपके पंजीकृत मोबाइल न. पर otp आएगी वो दर्ज करनी है |
    • इस प्रकार आप MPIN भूल जाने पर otp के द्वारा login कर सकते हैं|

उमंग ऐप पोर्टल पर उपलब्ध फ्लैगशिप योजनाएं

फ्लैगशिप का अर्थ होता है ध्व्जपुत अर्थात सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए| अतः फ्लैगशिप योजनाओं से तात्पर्य है ऐसी योजनायें जिनका लाभ सम्पूर्ण राष्ट्र के लोग उठा सकते हैं| इस उमंग मोबाइल ऐप / पोर्टल पर रास्ट्रीय योजनाओं के नाम इस प्रकार हैं | इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए इन पर क्लिक करें-

उमंग ऐप पोर्टल पर उपलब्ध राज्यों की योजनाएं

वर्तमान में Umang App पोर्टल पर सेवाएं देने वाले राज्यों के नाम व उनकी योजनायें इस प्रकार हैं| इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इन पर क्लिक करें-

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशयोजनायें/ सेवाएं
अरुणाचल प्रदेश सेवा प्लस अरुणाचल प्रदेश
असमसेवा प्लस असम 
असम चाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
ई-जिला असम 
आंध्रप्रदेशए के पी एस 
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
पंचायती राज विभाग
परिवहन -सेवा वाहन
राजस्व विभाग
उत्तराखंडई-डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड
उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तराखंड सीसीटीएनएस
ओडिशा परिवहन सेवा सारथी
गुजरातई-धारा भूमि रिकॉर्ड
ऑनलाइन जॉब आवेदन प्रणाली
राजस्व विभाग
गोवानगर प्रशासन गोवा 
चंडीगढ़ई-संपर्क चंडीगढ़
ई-डिस्ट्रिक्ट चड़ीगढ़
छतीसगढ़छतीसगढ़ ई-जिला
जम्मू-कश्मीरए आई सी टी ई
जे एन के रोजगार विनियम
परिवहन -सेवा वाहन
झारखण्डपरिवहन -सेवा वाहन
सेवा प्लस झारखण्ड
तमिलनाडुराजस्व
तेलंगानाए के पी एस
सर्विस प्लस तेलंगाना
त्रिपुराआई सी डी एल
सर्विस प्लस त्रिपुरा
दिल्ली  एन डी एम सी
एल जी सुनकर पोस्ट
दिल्ली पुलिस 
परिवहन सेवा- वाहन
पश्चिम बंगालसर्विस प्लस पश्चिम बंगाल
बिहारसर्विस प्लस बिहार
मणिपुर ई-जिला मणिपुर
मध्यप्रदेशएम पी एम एस एम ई
एम पी एम बी एम ई
ई नगरपालिका
एम पी ई कोप
एम पी परिवहन
शर्म सेवा
एम पी आरसीएमएस
एम पी भुलेख
मिजोरम ई-डिस्ट्रिक्ट मिजोरम
मेघालयसर्विस प्लस मेघालय
एम 4 एग्री एन ई आई
राजस्थानई-मित्र राजस्थान
लद्दाखए आई सी टी ई
सिक्किमसर्विस प्लस सिक्किम
हरियाणा अन्त्योदय सरल हरियाणा
परिवहन सेवा-वाहन
पीएचईडी
हिमाचल प्रदेशपरिवहन सेवा-वाहन
राजस्व विभाग

सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले आगामी राज्य

कुछ ऐसे राज्य हैं जो वर्तमान में इस पोर्टल के माध्यम से अपनी सेवाओं को नहीं दे रहे हैं लेकिन वे जल्द ही इसी उमंग पोर्टल / मोबाइल ऐप पर सेवाएं देंगे| उन राज्यों के नाम इस प्रकार हैं-

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
कर्नाटक
केरल
दादरा और नगर हवेली
नागालैंड
पंजाब
पुडुचेरी
महाराष्ट्र
लक्षद्वीप

Umang App Helpline Number

यदि आपको किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत करनी है तो इसके इसके लिए आप निचे दिए गए उमंग कांटेक्ट नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-

  • Umang Contact number :-
    • 1800-11-5246
    • कॉल करने का समय :- सप्ताह के सभी दिन प्रातः 10 से सांय 6 बजे तक
  • पता :-
    • राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन, चौथी मंज़िल संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, 6 सीजीओ कॉम्प्लेक्स लोधी रोड, नई दिल्ली: 110003
  • विभाग ऑनबोर्डिंग अनुरोध करने हेतु लिंक-
    • https://web.umang.gov.in/usc/login
  • किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के लिए मेल करने हेतु-
    • customercare@umang.gov.in

Leave a Comment