विधवा पेंशन योजना 2023: Vidhwa Pension Yojana, All State

विधवा पेंशन योजना 2023 | Vidhwa Pension Yojana | Vidhwa Pension Online | Widow Pension Scheme | विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन

देश की विधवा महिलाओ को वित्तीय मदद देने के लिए केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार विधवा महिलाओ के लिए अनेक प्रकार की लाभकारी योजना शुरू की जा रही है | Vidhwa Pension Yojana के तहत जिन महिलाओ के पति की मृत्यु के बाद जो निराश्रित हो जाती है उनको आर्थिक मदद दी जाती है | देश के सभी राज्यों की सरकारों ने अपने अपने राज्य में पेंशन योजना शुरू कर रखी है | पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला को आवेदन करना होता है | दोस्तों आजे के आर्टिकल में हम आपको State Wise Widow Pension Yojana में आवेदन की प्रक्रिया , दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेगे इस लिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

विधवा पेंशन योजना 2023

विधवा पेंशन योजना हर राज्य में शुरू की गई है | प्रतेक राज्य में विधवा पेंशन की राशी भी अलग अलग हो सकती है | इस योजना का लाभ उन महिलाओ को दिया जाता है जिनके पति की मृत्यु के बाद उनके पास कोई रोजगार का साधन नहीं होता है जो बेशहरा हो जाती है | इस योजना का मुख्या उद्देश्य विधवा महिलाओ की आर्थिक स्थिति को सुधारना है और महिलाओ के जीवन को जमीनी स्तर से ऊपर उठाना है | ताकि विधवा महिलाये अपनी जीवन आसानी से व्यतीत कर सके | इस आर्टिकल में हम आपको प्रतेक राज्य के विधवा पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है | जो विधवा महिलाएं गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करती है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है |

Widow Pension Overview

योजना का नाम विधवा पेंशन योजना 2023
योजना टाइप प्रतेक राज्य की सरकारों के द्वारा शुरू की गई
लाभार्थी देश की विधवा महिलाये
उद्देश्य विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद करना

विधवा पेंशन योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ लेकर के महिला अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है |
  • विधवा महिलाओ को अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
  • लाभार्थी को vidhwa pension yojana के तहत कितनी राशी दी जाती है यह उस राज्य की सरकार पर निर्भर करता है |
  • लाभार्थी को दी जाने वाली राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे DBT के जरिये ट्रान्सफर की जाती है |
  • महिला के पास बैंक खाता होना जरुरी है जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

बिहार विधवा पेंशन योजना

बिहार सरकार ने राज्य की निराश्रित विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद देने के लिए इस योजना को शुरू किया है | इस योजना के तहत महिलाओ को प्रतिमहिने 500 रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है | प्रदेश की जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाएं है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है | दी जाने वाली राशी लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधे DBT के जरिये ट्रान्सफर की जाती है | इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बिहार राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए | आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए | अगर आप बिहार विधवा पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023

उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की विधवा महिलाओ के लिए यह योजना शुरू की गई है | सरकार की इस योजना के तहत विधवा महिलाओ को 300 रूपये की आर्थिक मदद प्रति माह दी जाती है | आवेदन करने वाली महिला उत्तरप्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए | इस योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से 60 साल के बिच में होनी चाहिए | विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद देने के लिए राज्य सरकार को NSAP के तहत केंद्र सरकार के द्वारा मदद दी जाती है | अगर आप Uttrapradesh Vidhwa Pension Yojana में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

राजस्थान विधवा पेंशन योजना 2023

यह योजना राजस्थान सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को लाभ देने के लिए शुरू की है | Rajasthan Vidhwa Pension Yojana के तहत 18 से 55 साल की विधवा महिलाओ को 500 रूपये प्रति माह , 55 से 60 वर्ष की महिलाओ को 750 रूपये प्रति माह , 60 से 75 वर्ष की महिलाओ को 1000 रूपये प्रतिमाह और 75 वर्ष से अधिक उमे की महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह दिया जाता है | राजस्थान विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय 48 हजार रूपये से अधिक नहीं होंनी चाहिए |

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023

प्रदेश की निराश्रित विधवा महिलाओ के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Vidhwa Pension Yojana को शुरू किया | राज्य की जो महिलाएं विधवा है जिनके पास कोई रोजगार के साधन नहीं है वो इस योजना में आवेदन कर सकती है | इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को 600 रूपये की आर्थिक मदद प्रति माह दी जाती है | इनमे से 300 रूपये केंद्र सरकार की से और 300 रूपये राज्य सरकार की और से दिए जाते है | मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 के तहत 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिला का नाम BPL सूचि में होना जरुरी है | आवेदन करने वाली महिला की उम्र 40 से 79 वर्ष होनी जरुरी है |

हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023

हरियाणा सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत विधवा महिलाओ को प्रति माह 1600 रूपये पेंशन के रूप में दिए जाते है | प्रदेश की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाता है | Haryana Vidhwa Pension Yojana में आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम होनी चाहिए |हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 में आवेदन करने वाली विधवा महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए |

दिल्ली विधवा पेंसन योजना 2023

राज्य दिल्ली सरकार ने राज्य की गरीबी रेखा से निचे रहने वाली विधवा महिलाओ को वित्तीय मदद देने के लिए Delhi Vidhwa Pension Yojana को शुरू किया है | सरकार की इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओ को 2500 रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है | आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए | आवेदन करने के लिए विधवा महिला को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा | दिल्ली विधवा पेंसन योजना 2023 में आवेदन करने के लिए विधवा महिला की वार्षिक आय 1 लाख रूपसे अधिक नहीं होनी चाहिए |

HP Widow Pension Yojana 2023

राज्य हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कई प्रकार की पेंशन योजना शुरू कर रखि है | सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद देने के लिए HP Vidhwa Pension Yojana को शुरू किया है | लाभार्थी विधवा महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाती है | पहले विधवा महिलाओ को 850 रूपये प्रतिमाह दिए जाते थे लेकिन अब इस राशी को बढ़ा दिया है | हिमाचल प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने वाली विधवा महिलाओ की उम्र 18 साल से 79 साल होनी चाहिए |

पंजाब विधवा पेंशन योजना 2023

राज्य पंजाब सरकार के द्वारा शुरू की गई Punjab Vidhwa Pension Yojana के तहत राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाता है | इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को ऑनलाइन आवेदन करना होगा | आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए |

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना 2023

राज्य की सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद देने के लिए इस योजना को शुरू किया है | उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य में कई प्रकार की पेंशन योजना शुरू कर रखी है जिनका लाभ लोगो को मिल रहा है | Uttrakhand Vidhwa Pension Yojana के तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1200 रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है | आवेदन करने वाली महिला की उम्र 40 से 59 साल के बिच में होनी चाहिए | उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना 2023 के तहत 300 रूपये केंद्र सरकार की और से , 900 रूपये राज्य सरकार की और से दिए जाते है |

गुजरात विधवा सहाय योजना 2023

गुजरात सरकार के द्वारा शुरू की गई Gujarat Vidhwa Pension Yojana के तहत लाभार्थी महिला को वित्तीय मदद दी जाती है | आवेदन करने वाली विधवा महिला की उम्र 18 साल से 60 साल होनी चाहिए | लाभार्थी को दी जाने वाली राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाती है | विधवा महिला जन सेवा केंद्र (CSC center) की मदद से इस योजना में आवेदन कर सकती है |

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ को 600 रूपये की आर्थिक मदद प्रतिमाह दी जाती है | जिन महिलाओ के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है और जिनके अधिक बच्चे है उनको 900 रुपए की मदद दी जाती है | Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के तहत आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से 60 वर्ष के बिच में होनी चाहिए | आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 21 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |

विधवा पेंशन योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

Widow Pension Scheme के लिए पात्रता

  • इस योजना लाभ केवल विधवा महिलाएं ही ले सकती है |
  • गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र है |
  • आवेदक की उम्र 18 साल से 60 साल के बिच में होनी चाहिए |
  • अगर विधवा महिला पुनह शादी करती है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
  • आवेदक विधवा महिला के बच्चे अगर वयस्क  नहीं है तो वह महिला इस योजना के लिए पात्र है |

विधवा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए प्रतेक राज्य की सरकारों ने अपने अपने राज्ये में विधवा पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट बनाई हुई है | आपको सबसे पहले अपने राज्य की विधवा पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Widow Pension का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है | क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन हो जाता है |
  • न्यू पेज पर आने के बाद आपको Vidhwa Pension Yojana Application Form दिखाई देगा आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरनी है उसके बाद आपको अपनी सभी दस्तावेज अटेच करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है | इस प्रकार से आप vidhwa pension yojana के लिए आवेदन कर सकते है |

Leave a Comment

Join Telegram

Sarkari Yojana Telegram