वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें? 2023: Voter List Download Kaise Kare

Voter List Download 2023: क्या आपको पता है की आप ऑनलाइन अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से वोटर लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है। यदि आपको वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के बारे में जानकारी नहीं है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है।

समय समय पर चुनाव विभाग के द्वारा अपने अपने राज्य में न्यू वोटर लिस्ट को जारी किया जाता है। इस सूचि में नये नाम जोड़े जाते है और कुछ अपात्र लोगो के नाम हटाए जाते है। अगर आपने वोटर लिस्ट के लिए आवेदन किया है और आपका नाम इस सूचि में जोड़ दिया गया है तो आप इस सूचि को डाउनलोड कर सकते है। इस आर्टिकल में हम वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के बारे में स्टेप by स्टेप जानकरी प्राप्त करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Voter List Download

Voter List Download in Hindi

जैसा की दोस्तों हमने आपको बताया की समय समय पर निर्वाचन आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट को जारी किया जाता है। अगर आपके क्षेत्र में कोई चुनाव है तो आप इसे ऑनलाइन अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से Voter List 2023 PDF Download कर सकते है।

यदि अपने न्यू वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपका नाम इस सूचि में जोड़ दिया जायेगा। आप ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र की Voter List Download कर सकते है। भारत सरकार के द्वारा इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जिसका नाम National Voter Service Portal है शुरू किया है। इस पोर्टल की मदद से हम स्टेप by स्टेप डाउनलोड करने के बारे में जानेंगे।

इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप किसी भी राज्य की मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते है। सभी राज्यों की सूचि डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक जैसी है।

Voter List Download 2023 Overview

आर्टिकल का नामवोटर लिस्ट को डाउनलोड कैसे करें?
डाउनलोड पोर्टल National Voter Service Portal
राज्यसभी राज्यों के लिए
वर्ष2023
डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटnvsp.in

ऑनलाइन Voter List Download कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको National Voter Service Portal की ऑफिसियल वेबसाइट nvsp.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Download Electoral Roll PDF का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
Voter List Download
  • अगले पेज पर आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जायगी। इसमें से अपना राज्य सेलेक्ट करना है, जैसे की हम अपनी सुविधा के लिए यहाँ पर राजस्थान राज्य को सेलेक्ट कर रहे है।
  • राज्य सेलेक्ट करने के बाद GO के आप्शन पर क्लिक करे।
Voter List Download
  • इतना करने के बाद आप अपने राज्य की निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है।
  • आपको अपने राज्य की निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर Final Electoral Rolls-2023 का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आने के बाद आपको अपना जिला, विधानसभा सेलेक्ट करना है और फिर केप्चा कोड दर्ज करके Verify के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मतदान केन्द्र का स्थान का नाम ओपन हो जायेगा। आपको अपने मतदान केन्द्र का स्थान के नाम के सामने View/Print का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने वोटर सूचि ओपन हो जाएगी।
  • आप डाउनलोड के आप्शन पर क्लिक करके यहाँ से Voter List Download कर सकते है।

वोटर लिस्ट हेल्पलाइन नंबर

  • Toll free Number : 1800111950

इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से Voter List Download कर सकते है। डाउनलोड करने के बाद आप इस पूरी सूचि में आप अपना नाम चेक कर सकते है की आपका नाम आया है या फिर नहीं आया है। यदि आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आप आने वाले चुनाव में अपना वोट कर सकते है।

इस लेख की मदद से आप किसी भी राज्य की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। अगर आपको यह सूचि डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप इस आर्टिकल के कमेंट में लिख सकते है।

Leave a Comment