E Shram Portal : ई श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

E Shram Portal : श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सहायता प्रदान करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा उनके कल्याण हेतु सरकार द्वारा ई श्रम पोर्टल की शुरुआत की गयी है | यह पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य असंगठित मजदूरों का डेटाबेस तैयार करना है | इस डेटाबेस के आधार पर सरकार द्वारा योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को सहायता प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा |

इस आर्टिकल में हम आपको ई श्रम पोर्टल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें, पोर्टल को शुरू करने का लक्ष्य, कौन-कौन लाभ ले सकते हैं, क्या लाभ मिलेगा, पंजीकरण हेतु दस्तावेज श्रमिक कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कैसे करें ? तथा अन्य मतवपूर्ण जानकारी साझा करेंगे |

Contents hide
1 E Shram Portal 2024

E Shram Portal 2024

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों (NDUW) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ई श्रम पोर्टल विकसित किया है | इस पोर्टल के द्वारा देश के सभी श्रमिकों को एक साथ जोड़ा जायेगा तथा पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उनके लिए महत्वकांक्षी योजनाओं का निर्माण किया जायेगा ताकि उनका विकास हो सके | इस पोर्टल में नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के विवरण आदि का विवरण होगा ताकि उनकी रोजगार योग्यता की अधिकतम प्राप्ति हो सके और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सके|

यह प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है | सभी पंजीकृत श्रमिकों को श्रमिक कार्ड दिया जायेगा | आप इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है.

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

  • असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधर करना |
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण जो कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जाना |
  • ई श्रम पोर्टल के माध्यम से सभी श्रेणी के श्रमिक जैसे- फेरी वाले अर्थात इधर उधर घूमकर अपना सामान बेचने वाले, विदेशी श्रमिक, लोकल श्रमिक तथा अन्य सभी प्रकार के श्रमिकों को संघठित अर्थात एक साथ जोड़े रखने का कार्य किया जायेगा |
  • यह पोर्टल EPFO तथा ESIC के तहत पंजीकृत मजदूरों को पंजीकरण की सुविधा प्रदान नहीं करता है |
  • पोर्टल को शुरुआत में विदेशी श्रमिकों के लिए शुरू किया गया था लेकिन धीरे-धीरे स्थानीय मजदूरों ने भी रूचि दिखाई और अपना पंजीकरण सुनिश्चित किया |
  • इस पोर्टल के माध्यम से कोरोना जैसी महामारी के लिए भी भविष्य में डेटाबेस तैयार हो पायेगा |
  • पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों को 2 लाख तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस बिमा दिया जायेगा |
  • यदि पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों की किसी भी प्रकार का हादसे में पूर्ण रूप से विकलांगता के रूप में नुकशान होता है या मृत्यु हो जाती है तो 2 लाख तक का बिमा दिया जाता है |
  • यदि आंशिक रूप से विकलांगता हो तो 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है |

ई श्रम पोर्टल के अंतर्गत आने वाले श्रमिक

  • निर्वाण श्रमिक
  • प्रवासी श्रमिक
  • स्ट्रीट वेंडर
  • घरेलु श्रमिक
  • कृषि श्रमिक
  • गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिक
  • अन्य असंगठित श्रमिक

असंगठित मजदूर कौन होता है ?

भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या के मामले में दो नंबर पर आता है | भारत की इतनी बड़ी आबादी में 38 करोड़ से भी अधिक जनसँख्या असंगठित क्षेत्र में आती है | इतने विशाल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जैसे- मनरेगा में काम करने वाले, स्ट्रीट वेंडर, प्रवासी श्रमिक ,मिड डे मील श्रमिक , बोझा ढोने वाले श्रमिक, ईट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर, नगरपालिका में काम करने वाले , रिक्शा चालक, धोबी , घरेलु काम काज करने वाले, भूमि हीन और खेतिहर मजदूर, निर्माण कार्य, बीडी उद्योग में काम करने वाले मजदूर, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि आते हैं |

ई श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • पंजीकृत करने के लिए आयु सीमा 16 से 59 वर्ष तक होनी चाहिए |
  • EPFO/ESIC या NPS अथवा सरकार द्वारा किसी भी प्रकार से वित्तपोषित नहीं होना चाहिए |
  • पंजीकृत होने वाला व्यक्ति सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए |
  • श्रमिक इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता हो |
  • स्वयं के द्वारा नियोजित या मजदूरी करने वाला कामगार होना चाहिए |
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला मजदूर पंजीकरण कर सकता है |
  • इसके अलवा गृह आधारित कार्य करने वाले मजदूर पंजीकरण कर सकते हैं |

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
  • खाता धारक श्रमिक की बैंक खाता पासबुक
  • बैंक खाते का IFSC कोड

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप CSC सेंटर के माध्यम से तथा ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा पंजीकरण कर सकते है | यदि आपको CSC सेंटर के द्वारा पंजीकरण करना है तो आपको अपने साथ सभी जरुरी दस्तावेज लेकर जाना है |

अधिकारिक वेबसाइट के द्वारा पंजीकरण करने की प्रक्रिया के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है |
  • इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का पेज ओपन हो जायेगा |
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया
  • अब आपको ” ई-श्रम पर रजिस्टर करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का व्यू आ जायेगा |
ई-श्रम पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • अब आपको श्रमिक के आधार कार्ड से लिंक किये गए मोबाइल नंबर दर्ज करने हैं |
  • इसके बाद आपको निचे दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करने हैं |
  • इसके बाद श्रमिक को EPFO तथा ESIC पर लाभ ले रहे है या नहीं , इसके बारे में हाँ या नहीं के ऑप्शन का चयन करना है |
  • अब आपको सेंड OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपने पंजीकृत नंबर पर भेजे गए OTP नंबर दर्ज करने हैं और सबमिट करना है |
  • इसके बाद आपको श्रमिक का आधार नंबर डालना है |
  • अब आधार के वेरिफिकेशन के लिए आँखों की आईरिस/फिंगरप्रिंट या OTP आदि के ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको अपनी सुविधानुसार उचित विकल्प का चयन करके सबमिट करना है |
  • अब आपको विकल्प के चयन के अनुसार आगे की प्रक्रिया को पूरा करना है |
  • इसके बाद श्रमिक की डिटेल्स आ जाएँगी, जो की आधार कार्ड में दी गयी हैं |
  • अब आपको पूरा फॉर्म भरना है जिसके पांच चरण दिए गए हैं-
    • पर्सनल जानकारी
    • एड्रेस ( पता ) का विवरण
    • आय तथा शिक्षा से सम्बंधित जानकारी
    • ओक्युपेशन ( पैसा और कौशल )
    • बैंक खाता का विवरण
  • आपको हर चरण में जानकारी को ध्यान से भरना है और इसके बाद सेव एंड कंटिन्यु पर क्लिक करते जाना है |फॉर्म पूरा होने पर आपको फॉर्म का प्रीव्यू तथा सेल्फ डिक्लेरेशन का आप्शन दिखाई देगा, आपको सम्पूर्ण जानकारी को ध्यान से देखना है जो आपने फॉर्म में भरी हैं |
  • अब आपको श्रमिक के मोबाइल नंबर पर भेजी गयी OTP दर्ज करनी है , इसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन के बॉक्स को टिक करके फाइनल सबमिट करना है |
  • अब आपकी स्क्रीन पर श्रमिक का श्रमिक कार्ड आ जायेगा जिसे आप प्रिंट कर सकते है |

ई-श्रम पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना

  • ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • इसके बाद आपको होम पेज पर पहले से पंजीकृत ? अपडेट करें का आप्शन दिखाई देगा |
  • आपको इस आप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आपको नया पेज दिखाई देगा |
  • इस पेज पर आपको अपना पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर डालकर सेंड OTP के आप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर OTP आयेगी जो आपको दर्ज करके सबमिट करना है |
  • अब आपके सामने आपकी सारी जानकारी आ जाएगी, आप अपडेट कर सकते हैं |
  • अंत में मोबाइल नंबर पर फिर से OTP आएगी जिसे डालकर आपको सबमिट करना है |
  • अब आप अपना नया ई-श्रमिक कार्ड प्रिंट कर सकते हैं |

ई श्रम पोर्टल पर सरकारी योजना

ई-श्रम पोर्टल पर सामाजिक सुरक्षा तथा रोजगार से सम्बंधित बहुत सारी योजनायें जोड़ी गयी हैं जिनका लाभ श्रमिक कार्ड धारक को दिया जायेगा | अगर आप अपना ऑनलाइन श्रमिक कार्ड बनवाते हैं तो इन योजनाओं के लाभार्थी बन सकते हैं | पोर्टल पर मौजूद योजनाओं के बारे में निचे बताया गया है, अगर आपको इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानना है तो इन योजनाओं के नाम पर क्लिक करके जान सकते हैं |

ई श्रम पोर्टल पर सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
  • आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • नेशनल पेंशन स्कीम
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)/ वन नेशन वन राशन कार्ड योजना

बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना ( HIS )

  • स्वास्थ्य बिमा योजना के लिए पात्रता
    • बुनकर भारतीय नागरीक होना चाहिए |
    • बुनकर अपनी आय का कम से कम 50 % हथकरघा की बुनाई से कमाता हो |
    • पुरुष या महिला दोनों इस योजना का लाभ ले सकते है |
  • बुनकर स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ
    • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये का लाभ दिया जायेगा जिसका उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जज सकता हैं |
    • प्रसूति प्रसुविधा के लिए पहले 2 बच्चों के लिए 2500 रुपये |
    • आँखों के उपचार के लिए 75 रुपये |
    • आँखों के चश्मा के लिए 250 रुपये |
    • आवासीय अस्पताल में भर्ती के लिए 4000 रुपये |
    • अस्पताल में भर्ती होने के पूर्व तथा पश्चात् सहायता राशी 15000 रुपये |
    • शिशु कवरेज के लिए 500 रुपये |
    • बाह्य रोगी विभाग (OPD) एवं प्रति बीमारी सीमा- 7500 रुपये |
    • आयुर्वैदिक तथा होम्योपैथी के लिए 4000 रुपये |

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)- वृद्धावस्था संरक्षण

  • पात्रता
    • लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए |
    • आवेदनकर्ता के पास खुद का या परिवार की कमाई का बहुत कम साधन हो या निश्चित साधन न हो |
  • लाभ
    • विभिन्न आयु वर्ग के लिए 300 रुपये से 500 रुपये की दर से केंद्रीय सहायता राशी |
    • राज्य स्तर पर मासिक पेंशन 1000 रुपये से 3000 रुपये तक की सहायता राशी |

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC)

  • पात्रता
    • भारतीय नागरिक होना चाहिए |
    • सफाई कर्मचारी जो कि हाथ से मैल ढोने वाले हों |
  • लाभ
    • इस योजना के माध्यम से इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाले श्रमिकों को आर्थीक सहायता प्रदान की जाती है |

ई श्रम पोर्टल पर रोजगार योजनाएं

  • मनरेगा योजना
  • दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना (DDUAY)
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई)
  • प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
  • दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई)

ई श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर

  • ई-श्रम कांटेक्ट नंबर :- 14434

निष्कर्ष

अगर आपने अभी तक ई श्रमिक कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आप इस ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यह कार्ड श्रमिको के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसकी मदद से आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। यह कार्ड श्रमिको के लिए एक पहचान का काम करता है। इस कार्ड के बारे में अन्य जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

sarkari yojana