मनरेगा की मजदूरी कितनी है? 2024: MGNREGA Wage rate

MGNREGA Wage rate 2024 State Wise: क्या आप भी नरेगा योजना के तहत कार्य करते है या फिर कार्य करना चाहते है और आपको नहीं पता है की नरेगा योजना में प्रतिदिन कितनी मजदूरी मिलती है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना का सञ्चालन किया जाता है और इसी मंत्रालय के द्वारा नरेगा योजना की मजदूरी को तय किया जाता है। प्रतिवर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा मनरेगा मजदूरी रेट 2024 जारी की जाती है। इस वर्ष सभी राज्यों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की गई है। इस आर्टिकल में हम सभी राज्यों की Mgnrega Wage Rate को देखेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

MGNREGA Wage rate State Wise

MGNREGA Wage rate 2024 State Wise

भारत सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए नरेगा योजना की नई मजदूरी दर का नोटिफिकेशन जारी किया है। नई सूचना के आधार पर नरेगा में सबसे कम मजदूरी दर नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की है जहाँ पर यह दर 234 रूपये प्रतिदन है और सबसे अधिक हरियाणा राज्य की है जहाँ पर यह दर 374 रूपये प्रतिदिन है।

मनरेगा योजना भारत सरकार की सबसे अधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। मनरेगा योजना में लाभार्थी को 100 दिन का रोजगार मिलता है। इस रोजगार करने के बदले में उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है जो अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से है। हर 15 दिन के बाद यह राशी मजदुर के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है।

नरेगा योजना में काम करने के लिए आपके पास जॉब कार्ड का होना जरुरी है। आपके द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाता है। यदि आपका नाम इस सूचि में आ जाता है तो आप नरेगा योजना के तहत कार्य भी कर सकते है और प्रतिदिन मजदूरी भी प्राप्त कर सकते है। आगे तालिका में MGNREGA Wage rate State Wise लिस्ट दी गई है जिसे आप देख सकते है।

MGNREGA Wage rate Overview

आर्टिकल का नाममनरेगा की मजदूरी कितनी है?
योजना का नामनरेगा योजना
मंत्रालयग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
वर्ष2024
ऑफिसियल वेबसाइटnrega.nic.in

राज्यों के अनुसार मनरेगा मजदूरी रेट 2024 देखें

निचे तालिका में सभी राज्यों की Mgnrega Wage Rate दी गई है जो की वर्ष में 2024 के लिए सरकार ने जारी की है:

राज्य का नाममनरेगा मजदूरी रेट (प्रतिदिन)
छत्तीसगढ़243.00 रु.
मिजोरम266.00 रु.
महाराष्ट्र297.00 रु.
गुजरात280.00 रु.
पंजाब322.00 रु.
झारखंड245.00 रु.
मेघालय254.00 रु.
बिहार245.00 रु.
उड़ीसा254.00 रु.
नागालैंड234.00 रु.
आंध्र प्रदेश300.00 रु.
उत्तराखंड237.00 रु.
मध्य प्रदेश243.00रु.
हरियाणा374.00 रु.
उत्तर प्रदेश237.00 रु.
त्रिपुरा242.00 रु.
असम249.00 रु.
राजस्थान266.00 रु.
तमिल नाडू319.00 रु.
हिमाचल प्रदेशगैर अनुसूचित क्षेत्र – 236.00 रु.
अनुसूचित क्षेत्र – 295.00 रु.
पश्चिम बंगाल250.00 रु.
सिक्किम

सिक्किम (3 ग्राम पंचायतें – ज्ञानथांग, लाचुंग, लाचेन)
249.00 रु.

374.00 रु.
जम्मू और कश्मीर259.00 रु.
लद्दाख259.00 रु.
दादर और नगर हवेली तथा दमन और दिउ324.00 रु.
अरुणाचल प्रदेश234.00 रु.
लक्षद्वीप304.00 रु.
अंडमान और निकोबारअंडमान जिला – 329.00 रु.
निकोबार जिला – 347.00 रु.
मणिपुर272.00 रु.
र्नाटक349.00 रु.
गोवा356.00 रु.
तेलंगाना300.00 रु.
पुडुचेरी294.00 रु.
केरल346.00 रु.

Mgnrega Wage Rate PDF Download करें

दोस्तों समय समय पर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना की मजदूरी को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया जाता है। आप इस नोटीफिकेशन को अपने डिवाइस में पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है और साथ में यह चेक कर सकते है की मनरेगा में 1 दिन की मजदूरी कितनी है। आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है:

निष्कर्ष

इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से Mgnrega Wage Rate 2024 State Wise चेक कर सकते है। आप उपर दी गई तालिका में अपने राज्य के सामने वाले बॉक्स में देख सकते है की आपके राज्य में मजदूरी दर क्या है। अगर मनरेगा मजदूरी रेट के बारे में अन्य कोई अपडेट सरकार के द्वारा जारी किया जाता है तो हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Leave a Comment

sarkari yojana